Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

tanya-meet-ekta-kapoor-tanya-share-video-in-instagram

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

tanya meet ekta kapoor तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग

Tanya Meet Ekta kapoor: टीवी का फेमस रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' की फेम तान्या मित्तल अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर काफी चर्चाओं में रही। वो हमेशा शो में अपने लग्जरी लाइफ के बारें बताती रहती थी, जिसे सुनकर कुछ हैरान होते थे, तो कुछ इन बातों को फेक समझकर मजाक बनाते थे। ऐसे में इन सबसे हटकर फेमस सीरियल और फिल्म निर्माता एकता कपूर बिग बॉस शो में पहुंची थी और उन्होंने तान्या को शो ऑफर किया था। इसको लेकर तान्या काफी एक्साइटेड भी थी। शो से बाहर आने के बाद तान्या बेसब्री से एकता कपूर के साथ काम करने के लिए एक्साइटेड थी। ऐसे में अब उनका इंतजार खत्म हो चुका है और वो जल्द एकता कपूर के साथ काम करते नजर आएंगी।

तान्या ने की एकता कपूर से मुलाकात

तान्या मित्तल ने एकता कपूर से मुलाकात की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है, जिसमें तान्या कहती हैं कि, - 'किसी ने मुझसे कहा था कि सपने सच नहीं होते, पर मैं किसके साथ खड़ी हूं? मैम आपको कैसा लगा मुझसे मिलके? फिर एकता बोलती हैं, 'मुझे ऐसा लगा कि तान्या मैंने तो शो के अंदर ही आपको ऑफर कर दिया था रोल, लेकिन आपको बहुत वक्त लगा यहां तक आने के लिए।

फिर तान्या पूछती हैं, 'तो आप मुझे काम दे रहे हो? एकता बोलीं- 'मैं आपको अभी कह रही हूं कि मेरे पास आपके लिए एक लिखित में ऑफर है। मैं आपके साथ काम करने का इंतजार कर रही हूं।'

फिर तान्या मित्तल ने पूछा कि-

'मैं हीरोइन बन जाऊंगी ना? एकता ने कहा कि- 'हां बिल्कुल' और मैं आपके साथ ईमानदार होकर बोलना चाहती हूं कि आप जो मेरे लिए इतने गिफ्ट्स लेकर आईं, उनके लिए थैंक यू। एकता ने आगे कहा - आपका फ्यूचर बहुत ब्राइट है। आपकी फैमिली बहुत प्यारी है। मैं उम्मीद करती हूं कि ये बहुत लंबा असोसिएशन होगा, एक फैमिली असोसिएशन।'

वीडियो के कैप्शन में तान्या ने लिखा लंबा नोट

तान्या ने एकता कपूर के साथ वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि- 'डियर एकता मैम/दी, सपने सच होते हैं, आज आपने साबित कर दिया। आपसे मिलके यकीन हो गया कि भगवान सच में कुछ लोगों पर अपनी विशेष कृपा रखते हैं, और वो लोग अलग ही चमकते हैं। आप सिर्फ एक नाम नहीं हो, आप एक इमोशन हो। आपने जो दुनिया बनाई है, वो सिर्फ शो और किरदारों तक सीमित नहीं है, वो हर उस इंसान के दिल में बसती है, जिन्होंने कभी आपकी कहानियों में अपनी कहानी देखी। एकता कपूर सिर्फ इंडस्ट्री की क्वीन नहीं, बल्कि सपनों को हकीकत में बदलने वाली एक शक्ति हो।'

आगे लिखा कि-

आप रत्न नहीं हो, आप तो रेयर हो। रेयर विजन, रेयर करेज, रेयर हार्ट...इतना सब पाने के बाद भी जो सादगी और गर्मजोशी आपके अंदर है, वही आपको सबसे अलग बनाती है। आज मैं सबसे ज्यादा खुश हूं...इतनी खुश कि शब्दों में बयां करना मुश्किल है। आज सबसे खुशी वाला दिन है और आपको बताने के लिए शब्द नहीं हैं। बस दिल से दुआ निकलती है कि आप हमेशा यूं ही चमकती रहें और हम जैसे सपने देखने वालों को हिम्मत देती रहें।'

एकता कपूर को दिए ढेर सारे गिफ्ट

तान्या मित्तल जब एकता कपूर के यहां गई। तो वो उनके लिए काफी सारे गिफ्ट लेकर गई। इसमें बकलावा, गणपति बप्पा की मूर्ति, उनो कार्ड जैसे काफी सारे गिफ्ट्स थे, जिसके लिए एकता ने तान्या को थैंक यू भी बोला। और एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें एकता कपूर तान्या को बकलावा खिलाते नजर आ रहीं है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tanya Mittal (@tanyamittalofficial)

क्या करती हैं तान्या?

रिपोर्ट के अनुसार तान्या एक एंटरप्रेन्योर हैं, वो ट्रेवल और स्पिरिचुअल इंफ्लुएंसर भी हैं। उन्होंने 12th तक पढ़ाई की है। 19 साल की उम्र में खुद होममेड बिजनेस शुरु किया था, जिसका नाम हैंडमेड लव बाय तान्या रखा गया। यह ब्रांड स्टाइलिश हैंडबैग्स, साड़ियां और लाइफस्टाइल एक्सेसरीज का बिजनेस करती हैं।  

संबंधित सामग्री

MP में 27% OBC आरक्षण पर आज से हाईकोर्ट में सुनवाई, लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य पर नजर

राज्य

MP में 27% OBC आरक्षण पर आज से हाईकोर्ट में सुनवाई, लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य पर नजर

मध्य प्रदेश में OBC आरक्षण को 27% तक बढ़ाने के फैसले की सुनवाई जबलपुर हाईकोर्ट में शुरू हो गई है, जिसका असर हजारों नौकरियों और लाखों अभ्यर्थियों पर पड़ेगा।

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की द्वितीय देवी माता तारा, जानिए पूजा विधि

सनातन

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की द्वितीय देवी माता तारा, जानिए पूजा विधि

आषाढ़ मास के दौरान मनाए जाने वाले गुप्त नवरात्रि में माता तारा की पूजा की विशेष विधियाँ और उनके महत्व के बारे में जानिए।

मऊगंज में ‘कागजी गौशाला’ का खेल! अधूरी गौशाला में 611 गायें दिखाकर 59 लाख भुगतान का आरोप

राज्य

मऊगंज में ‘कागजी गौशाला’ का खेल! अधूरी गौशाला में 611 गायें दिखाकर 59 लाख भुगतान का आरोप

मऊगंज की निर्माणाधीन गौशाला में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जहां सैकड़ों गौवंश के नाम पर लाखों रुपए का भुगतान किया गया।

MP के इस गांव में निकलती है भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा:180 साल से परंपरा; भोग के बाद 4 हिस्सों में बंट जाता है घड़ा

राज्य

MP के इस गांव में निकलती है भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा:180 साल से परंपरा; भोग के बाद 4 हिस्सों में बंट जाता है घड़ा

मध्य प्रदेश के कुलैथ गांव में 180 वर्षों से चली आ रही जगन्नाथ रथयात्रा की परंपरा लोगों में उत्साह और आस्था जगाती है।

भोपाल में अंधविश्वास की हदें पार: गड़े धन के लालच में पिता ने बेटी को मार डाला, खेत में दफनाया शव

राज्य

भोपाल में अंधविश्वास की हदें पार: गड़े धन के लालच में पिता ने बेटी को मार डाला, खेत में दफनाया शव

भोपाल में एक पिता ने गड़े धन के अंधविश्वास में अपनी नाबालिग बेटी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और मामले की जांच जारी है।