तालिबान-पाक सेना के बीच झड़प: 3 तालिबान लड़ाके, 1 पाक सैनिक मारा गया

taliban-and-pak-army-on-afghanistan-border-clashes

तालिबान-पाक सेना के बीच झड़प: 3 तालिबान लड़ाके, 1 पाक सैनिक मारा गया

तालिबान-पाक सेना के बीच झड़प 3 तालिबान लड़ाके 1 पाक सैनिक मारा गया

पाकिस्तान ने चार दिन पहले ही एयर स्ट्राइक को अंजाम दिया था

तालिबान ने शुक्रवार को अफगान सीमा के पास कुर्रम इलाके में पाकिस्तानी सैनिकों पर हमला किया। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, एक पाकिस्तानी सैनिक मारा गया है और कम से कम नौ घायल हुए हैं।

पाकिस्तान की जवाबी कार्रवाई में तीन तालिबान लड़ाके भी मारे गए। रिपोर्ट के मुताबिक, कुर्रम बॉर्डर के पास दोनों तरफ से फायरिंग अभी भी जारी है। इसके अलावा पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच पक्तिका बॉर्डर पर भी झड़प जारी है।

अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि शुक्रवार सुबह 4 बजे दक्षिणी सीमा पर अफगान और पाकिस्तानी सैनिकों के बीच झड़प हुई। इसके बाद वहां खोश्त में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है। हालांकि हमले में मारे गए लोगों की संख्या के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

पाकिस्तानी सेना ने अफगान सीमा के पास एयर स्ट्राइक

इससे पहले 24 दिसंबर को पाकिस्तानी सेना ने अफगान सीमा के पास पकतिका में एयर स्ट्राइक की थी। जिसमें 46 लोगों की मौत हो गई थी। पाकिस्तान ने इस हमले में पाकिस्तानी तालिबान संगठन (टीटीपी) के संदिग्ध ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया था।

इससे पहले शुक्रवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी थी। पीएम शरीफ ने कहा कि टीटीपी को पाकिस्तान के खिलाफ आतंक फैलाने के लिए अफगान धरती का इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। हम चाहते हैं कि अफगान सरकार टीटीपी के खिलाफ कड़ा रुख अपनाए।

तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान आतंकवादी संगठन

तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) एक आतंकवादी संगठन है। इसकी स्थापना वर्ष 2007 में हुई थी। यह संगठन पाकिस्तान की सरकार को हटाकर वहां तालिबान का शरिया कानून लागू करना चाहता है। टीटीपी कई चरमपंथी समूहों का एक समूह है जो पाकिस्तान के भीतर स्वतंत्र रूप से सक्रिय हैं। टीटीपी के पास 30,000 से अधिक सशस्त्र आतंकवादी हैं।

पाकिस्तान ने बार-बार आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी तालिबान उस पर आतंकवादी हमले करने के लिए अफगान धरती का इस्तेमाल कर रहा है। हालांकि, अफगानिस्तान पाकिस्तान के आरोपों को खारिज कर रहा है।

संबंधित सामग्री

CM डॉ. यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले-  5 पीढ़ियों से सिर्फ एक परिवार तक सिमटी पार्टी, किसी को आगे नहीं

राज्य

CM डॉ. यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- 5 पीढ़ियों से सिर्फ एक परिवार तक सिमटी पार्टी, किसी को आगे नहीं

दतिया उपचुनाव में, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाजपा की विकास नीतियों का प्रचार किया और कांग्रेस के शासन की आलोचना की।

Balram Krishi Mahotsav Connects Farmers with Scientific Farming and Prosperous Future: Chief Minister Dr. Yadav

राज्य

Balram Krishi Mahotsav Connects Farmers with Scientific Farming and Prosperous Future: Chief Minister Dr. Yadav

CM Dr. Mohan Yadav transferred ₹3308 crore to over 82 lakh farmers in MP, aiming to modernize agriculture and increase farmers' income.

लुधियाना को CM मान की डबल सौगात: शिक्षा और उद्योग को मिली बड़ी रफ्तार, ₹1,116 करोड़ के स्टील प्लांट की रखी नींव

राज्य

लुधियाना को CM मान की डबल सौगात: शिक्षा और उद्योग को मिली बड़ी रफ्तार, ₹1,116 करोड़ के स्टील प्लांट की रखी नींव

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शिक्षा और उद्योग क्षेत्र में दो बड़ी परियोजनाएं लुधियाना में शुरू कीं, जिसमें शिक्षा और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा में धूनीवाले धाम के विकास के लिए सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला और इसे भव्य बनाने की बात कही।

मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी, परिचितों से मांगे जा रहे पैसे

राज्य

मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी, परिचितों से मांगे जा रहे पैसे

रायपुर में आईएएस अधिकारी सुबोध सिंह के नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी से ठगी की गई। पुलिस ने जांच शुरू की है।