Suruchi World No. 1 Shooter: हरियाणा की बेटी बनी दुनिया की नबंर-1 शूटर!

suruchi-phogat-world-number-1-shooter-haryana

Suruchi World No. 1 Shooter: हरियाणा की बेटी बनी दुनिया की नबंर-1 शूटर!

suruchi world no 1 shooter हरियाणा की बेटी बनी दुनिया की नबंर-1 शूटर

AFG vs SL Asia Cup 2025: 6 विकेट से अफगानिस्तान पर श्रीलंका की जीत, बांग्लादेश ने भी बनाई सुपर-4 में जगह…

पिता का सपना: बेटी बनीं चैंपियन...

इंद्र फोगाट ने बेटी के जन्म के साथ ही ठान लिया था कि उन्हें एक खिलाड़ी बनाएंगे। गरीबी व जिम्मेदारियों के चलते वे खुद खेल में करियर नहीं बना सके। आर्मी से रिटायर होने के बाद बेटी सुरुचि को पहलवानी सिखाने लगे, ताकि उनका सपना बेटी के जरिए पूरा हो सके।

कुश्ती के दौरान सुरुचि हुईं थी चोटिल...

सुरुचि के पिता इंद्र फोगाट ने बताया कि - 'जब सुरुचि का जन्म हुआ, तब कुछ दिन पहले ही डेप्थ ओलिंपिक में गांव के वीरेंद्र उर्फ गूंगा पहलवान गोल्ड मेडल जीतकर लौटे थे। तभी मन में ठान लिया कि बेटी को अच्छी पहलवान बनाऊंगा।'

उन्होंने आगे कहा कि-

'वह 2019 में आर्मी से हवलदार से रिटायर हो गए। उस समय बेटी 12 साल की थी और आते ही बेटी सुरुचि को पहलवानी के लिए गांव के ही अखाड़े में ले जाने लगे। बेटी को पहलवानी करते 5 महीने ही गुजरे थे कि एक कुश्ती ने उन्हें झकझोर दिया।' 'अखाड़े में पहलवानी करते समय सुरुचि को गले की हड्डी में गंभीर चोट लगी थी, जिससे उनका खेलना लगभग बंद ही हो गया। छह महीने तक इलाज चला, लेकिन डर के कारण उन्होंने फिर अखाड़े में कदम नहीं रखा। इसी दौरान पिता इंद्र फोगाट ने बेटी का खेल बदलने का फैसला लिया।'

शूटिंग की दुनिया में कदम...

महज 13 साल की उम्र में सुरुचि को शूटिंग में भेजा गया। धीरे-धीरे उनकी रुचि बढ़ी और उन्होंने दिन-रात अभ्यास कर 2 साल में राष्ट्रीय स्तर का मेडल जीत लिया। 2019 में शुरू हुई शूटिंग यात्रा ने छह साल में उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर की नंबर-1 शूटर बना दिया।

सुरुचि के इंटरनेशनल मेडल्स...

1. जूनियर वर्ल्ड कप, जर्मनी 2023: 1 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल 2. एशिया शूटिंग चैंपियनशिप, साउथ कोरिया 2023: सिल्वर मेडल 3. ISSF वर्ल्ड कप, अर्जेंटीना (अप्रैल 2025): सिंगल गोल्ड और टीम ब्रॉन्ज मेडल 4. ISSF वर्ल्ड कप, पेरू (2025): दो गोल्ड मेडल 5. ISSF वर्ल्ड कप, जर्मनी (2025): गोल्ड मेडल 6. शूटिंग एशियन चैंपियनशिप (2025): दो ब्रॉन्ज मेडल

ओलंपिक में मेडल की आस...

सुरुचि की मां सुदेश देवी ने बताया कि -'उनकी बेटी को लेकर उन्हें बहुत उम्मीदें हैं। उनका सपना है कि सुरुचि ओलिंपिक में मेडल जीतकर देश का नाम पूरी दुनिया में रौशन करे। खुद सुरुचि भी बार-बार यही बताती हैं कि अपने माता-पिता का सपना पूरा करने और देश के लिए गोल्ड मेडल लाने के लिए वह जी-जान से मेहनत करेंगी।'  

संबंधित सामग्री

कर्नाटक: महिला पर चाकू से हमला करने के बाद कार में हुआ धमाका, आरोपी युवक जिंदा जला

जुर्म गाथा

कर्नाटक: महिला पर चाकू से हमला करने के बाद कार में हुआ धमाका, आरोपी युवक जिंदा जला

कर्नाटक के तुमकुरु जिले में एक व्यक्ति ने कैब में यात्रा के दौरान महिला पर चाकू से हमला किया। इसके बाद कार में धमाका होने से उसमें आग लग गई, जिसमें आरोपी की मौत हो गई।

हिमाचल CM सुक्खू का बड़ा भंगाल दौरा: दुर्गम क्षेत्र में करेंगे रात्रि प्रवास, आपदा नुकसान का लेंगे जायजा

राज्य

हिमाचल CM सुक्खू का बड़ा भंगाल दौरा: दुर्गम क्षेत्र में करेंगे रात्रि प्रवास, आपदा नुकसान का लेंगे जायजा

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़ा भंगाल का दौरा किया, जहां वे स्थानीय विकास और सड़क सुविधाओं की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

जामताड़ा के अनाथ भाई-बहन की पढ़ाई का खर्च उठाएगी झारखंड सरकार, सीएम सोरेन ने डीसी को दिए निर्देश

राज्य

जामताड़ा के अनाथ भाई-बहन की पढ़ाई का खर्च उठाएगी झारखंड सरकार, सीएम सोरेन ने डीसी को दिए निर्देश

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जामताड़ा के दो अनाथ बच्चों की शिक्षा के लिए पूरी सरकारी सहायता सुनिश्चित की है।

जम्मू-कश्मीर समेत दिल्ली में भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप का असर

देश-विदेश

जम्मू-कश्मीर समेत दिल्ली में भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप का असर

जम्मू-कश्मीर, अफगानिस्तान सहित कई देशों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भारतीय समयानुसार यह भूकंप शाम 7:04 बजे आया। वेनेजुएला में भी बड़ा भूकंप आया, 600 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर।

सीएम डॉ. यादव ने की बड़ी घोषणाएं, 'युवा वर्ष' के रूप में मनाया जाएगा साल 2027

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने की बड़ी घोषणाएं, 'युवा वर्ष' के रूप में मनाया जाएगा साल 2027

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कई योजनाओं की घोषणा की, जिसमें युवा वर्ष, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और कृषक कल्याण वर्ष शामिल हैं।