UGC new rules: सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के नए नियमों पर लगाई रोक, केंद्र से मांगा जबाव

supreme-court-stay-ugc-equity-regulation-2026

UGC new rules: सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के नए नियमों पर लगाई रोक, केंद्र से मांगा जबाव

ugc new rules सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के नए नियमों पर लगाई रोक केंद्र से मांगा जबाव

supreme court stay ugc equity regulation 2026: सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के नए नियम 'प्रमोशन ऑफ इक्विटी रेगुलेशन 2026' पर फिलहाल रोक लगा दी है। कोर्ट ने कहा कि नियम पहली नजर में साफ नहीं हैं और इनका गलत इस्तेमाल होने की संभावना है। इस मामले में अगली सुनवाई 19 मार्च को होगी।

कोर्ट का कड़ा रुख 

चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस ज्योमाल्या बागची की बेंच ने सुनवाई के दौरान कहा कि नए नियम अस्पष्ट हैं और समाज में असमानता और विवाद पैदा कर सकते हैं। इसलिए तुरंत रोक लगाई गई और आदेश दिया गया कि फिलहाल 2012 के नियम ही लागू रहेंगे।कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया कि केंद्र सरकार नए नियमों का ड्राफ्ट फिर से तैयार करे, ताकि उनके साफ़ और निष्पक्ष इस्तेमाल की गारंटी हो।

याचिकाकर्ताओं की दलील

याचिकाकर्ता के वकील विष्णु शंकर जैन ने कोर्ट में तर्क दिया कि यूजीसी एक्ट की धारा 3(C) असंवैधानिक है। उनका कहना था कि यह नियम केवल यह धारणा मानते हैं कि सामान्य श्रेणी के छात्र भेदभाव करते हैं, जबकि वास्तविकता अलग हो सकती है। CJI सूर्यकांत ने कहा कि कोर्ट केवल नियमों की कानूनी वैधता और संवैधानिकता की जांच कर रहा है, और फिलहाल इसे लागू होने से रोकना ही उचित है।

supreme court stay ugc equity regulation 2026: कोर्ट की गंभीर टिप्पणियां

  • जस्टिस बागची ने कहा कि नियमों में इस्तेमाल शब्द ऐसे हैं जिनका दुरुपयोग हो सकता है।
  • कोर्ट ने सवाल उठाया कि पहले से मौजूद 3 'E' प्रावधान हैं, तो फिर 2 'C' की क्या जरूरत?
  • न्यायालय ने यह भी संकेत दिया कि नियमों का उद्देश्य होना चाहिए कि समान और निष्पक्ष माहौल बने, न कि विवाद और असंतोष पैदा हो।इस फैसले से उन लोगों को अस्थायी राहत मिली है जिन्होंने नए नियमों को चुनौती दी थी। अब सुप्रीम कोर्ट तय करेगा कि ये नियम संविधान और यूजीसी एक्ट के अनुरूप हैं या नहीं।
 
संबंधित सामग्री

भीलवाड़ा में पारिवारिक विवाद बना खूनी संघर्ष, जीजा ने साली को गोली मारकर की हत्या; आरोपी 2 घंटे में गिरफ्तार

राज्य

भीलवाड़ा में पारिवारिक विवाद बना खूनी संघर्ष, जीजा ने साली को गोली मारकर की हत्या; आरोपी 2 घंटे में गिरफ्तार

भीलवाड़ा में पारिवारिक कलह के दौरान एक व्यक्ति ने अपनी साली को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और आरोपी को हिरासत में लिया।

द हंड्रेड लीग में जेमिमा रोड्रिग्स और फातिमा सना की मुलाकात चर्चा में, मैच के बाद गले मिलने का वीडियो वायरल

देश-विदेश

द हंड्रेड लीग में जेमिमा रोड्रिग्स और फातिमा सना की मुलाकात चर्चा में, मैच के बाद गले मिलने का वीडियो वायरल

द हंड्रेड लीग के दौरान भारतीय जेमिमा रोड्रिग्स और पाकिस्तानी फातिमा सना की मुलाकात ने सोशल मीडिया पर व्यापक चर्चा और विवाद उत्पन्न किया।

बारिश और मॉनसून में तेजी से झड़ रहे हैं बाल? प्याज का रस बन सकता है असरदार घरेलू उपाय

लाइफ स्टाइल

बारिश और मॉनसून में तेजी से झड़ रहे हैं बाल? प्याज का रस बन सकता है असरदार घरेलू उपाय

मानसून के दौरान बढ़ती हेयर फॉल की समस्या के लिए प्याज का रस एक प्राकृतिक उपाय है। इसमें मौजूद सल्फर बालों को मजबूत बनाता है।

पटना मेट्रो निर्माण के बीच ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, बेली रोड चौड़ीकरण के निर्देश

राज्य

पटना मेट्रो निर्माण के बीच ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, बेली रोड चौड़ीकरण के निर्देश

पटना में मेट्रो निर्माण के साथ ट्रैफिक जाम को कम करने के लिए सरकार ने रोड विस्तार और वैकल्पिक मार्गों की योजना बनाई है।

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल जारी, पुलिस पहरे में होगी शहर की सफाई

राज्य

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल जारी, पुलिस पहरे में होगी शहर की सफाई

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, सड़कों पर कचरे के ढेर और बढ़ती गंदगी को लेकर प्रशासन ने उठाए सख्त कदम। पुलिस सुरक्षा में कचरा उठाव जारी।