ED अफसरों पर FIR पर सुप्रीम कोर्ट की रोक: I-PAC रेड पर कहा—जांच में राजनीति न घु...

supreme-court-ed-fir-stay-ipac-raid-mamata-government-notice

ED अफसरों पर FIR पर सुप्रीम कोर्ट की रोक: I-PAC रेड पर कहा—जांच में राजनीति न घुसाएं, ममता सरकार को नोटिस

  ed अफसरों पर fir पर सुप्रीम कोर्ट की रोक i-pac रेड पर कहा—जांच में राजनीति न घुसाएं ममता सरकार को नोटिस

नई दिल्ली।  प्रवर्तन निदेशालय (ED) और पश्चिम बंगाल सरकार के बीच टकराव अब सुप्रीम कोर्ट के दरवाज़े तक पहुंच चुका है। I-PAC रेड मामले में गुरुवार को शीर्ष अदालत ने बड़ा हस्तक्षेप करते हुए ED अधिकारियों पर दर्ज FIR पर रोक लगा दी और ममता बनर्जी सरकार को नोटिस जारी किया। कोर्ट ने साफ शब्दों में कहा कि केंद्रीय एजेंसियों के काम में दखल नहीं दिया जाना चाहिए और उन्हें बिना दबाव अपना काम करने दिया जाए।

  दो हफ्ते में जवाब मांगा, अगली सुनवाई 3 फरवरी को

जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और जस्टिस विपुल पंचोली की पीठ ने बंगाल सरकार से दो हफ्तों के भीतर जवाब तलब किया है। इसके साथ ही अदालत ने 3 फरवरी तक ED अधिकारियों के खिलाफ दर्ज FIR पर अंतरिम रोक लगा दी। पीठ ने टिप्पणी की
इस मामले में कुछ ऐसे गंभीर सवाल हैं, जिनका जवाब नहीं मिला तो अराजकता जैसी स्थिति पैदा हो सकती है।

 कोर्ट का सवाल: क्या जांच को राजनीति से रोका जा सकता है?

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने एक बुनियादी सवाल उठाया अगर कोई केंद्रीय एजेंसी किसी गंभीर अपराध की जांच ईमानदारी से कर रही है, तो क्या उसे राजनीतिक दबाव या हस्तक्षेप के जरिए रोका जा सकता है? कोर्ट के मुताबिक, यह सिर्फ एक एजेंसी का नहीं, बल्कि कानून के शासन से जुड़ा मुद्दा है।

 मामला क्या है: I-PAC रेड और आरोप

ED ने 8 जनवरी को तृणमूल कांग्रेस (TMC) के IT हेड और राजनीतिक सलाहकार कंपनी I-PAC के डायरेक्टर प्रतीक जैन के घर और कंपनी से जुड़े कई ठिकानों पर छापा मारा था। ED का आरोप है कि
  • रेड के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद बंगाल पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचीं
  • एजेंसी का दावा है कि कुछ सबूत वहां से ले जाए गए
इसी घटना के बाद ED अफसरों के खिलाफ FIR दर्ज हुई थी, जिस पर अब सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है।

  कोर्टरूम में क्या हुआ: बहस के अहम पल

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता और एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने ED का पक्ष रखा। SG तुषार मेहता
ED अवैध कोयला घोटाले की जांच के सिलसिले में वहां गई थी। सरकार यह कह रही है कि एजेंसी SIR डेटा जब्त करने गई थी, जबकि वह डेटा पहले से वेबसाइट पर मौजूद है।
उन्होंने कहा कोई मूर्ख ही ऐसा डेटा जब्त करने जाएगा, जो पहले से सार्वजनिक हो।

 कोयला घोटाले का जिक्र

कोर्ट के सवाल पर सॉलिसिटर जनरल ने बताया
  • कोयले का भुगतान कैश में होता था
  • समन का जवाब नहीं मिला
  • एक हवाला चैनल की पहचान हुई
  • करीब 20 करोड़ रुपये I-PAC को ट्रांसफर होने की बात सामने आई इसी आधार पर 10 ठिकानों पर तलाशी ली गई।

 सुप्रीम कोर्ट का सवाल

कोर्ट ने पूछा
क्या यह वही I-PAC है, जिससे पहले प्रशांत किशोर जुड़े थे?
SG ने जवाब दिया जी हां। हमने पहले ही इसकी जानकारी ईमेल के जरिए दी थी। हमारा राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है।

ममता सरकार की तरफ से कपिल सिब्बल की दलील

वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने बंगाल सरकार का पक्ष रखा उनका कहना था कोयला घोटाले में आखिरी बयान फरवरी 2024 में दर्ज हुआ था तब से ED ने कोई कार्रवाई नहीं की चुनाव के वक्त अचानक रेड क्यों की गई? सिब्बल ने दलील दी कि
  • पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रबंधन I-PAC संभालता है
  • पार्टी का 2021 से I-PAC के साथ कॉन्ट्रैक्ट है
  • वहां पार्टी से जुड़ा संवेदनशील डेटा मौजूद था
   

संबंधित सामग्री

हरियाणा में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: बनेगी ज्वाइंट टास्क फोर्स, CM बोले- सौदागरों में ऐसा खौफ पैदा करें कि धंधा छोड़ दे

राज्य

हरियाणा में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: बनेगी ज्वाइंट टास्क फोर्स, CM बोले- सौदागरों में ऐसा खौफ पैदा करें कि धंधा छोड़ दे

हरियाणा सरकार ने नशे की बिक्री और तस्करों के खिलाफ शक्ति अभियान चलाने के लिए ज्वाइंट टास्क फोर्स का गठन किया है।

'भगवंत मान को एक मिनट भी पद पर रहने का अधिकार नहीं': राघव चड्ढा ने इस्तीफे और केस दर्ज करने की उठाई मांग

राज्य

'भगवंत मान को एक मिनट भी पद पर रहने का अधिकार नहीं': राघव चड्ढा ने इस्तीफे और केस दर्ज करने की उठाई मांग

राघव चड्ढा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की।

रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद के ट्रॉमा पर की बात

मनोरंजन

रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद के ट्रॉमा पर की बात

रिया चक्रवर्ती ने टीवी शो 'डबल डेट' में अपने ट्रॉमा के बारे में बात की, जिसमें PTSD और लंबी थेरेपी के मुद्दे शामिल थे। उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद के दिनों का जिक्र किया।

ऋषिकेश में गरुड़ देवता का ऐसा मंदिर जहां जाने से दूर होता है कालसर्प दोष!

सनातन

ऋषिकेश में गरुड़ देवता का ऐसा मंदिर जहां जाने से दूर होता है कालसर्प दोष!

ऋषिकेश के पास स्थित गरुड़ मंदिर, जिसे गरुड़ चट्टी के नाम से भी जाना जाता है, अपने प्राकृतिक सौंदर्य और पौराणिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है।

भजनलाल सरकार ने 76 नई नगरपालिकाओं की स्थापना की, नए पदों को मिली स्वीकृति

राज्य

भजनलाल सरकार ने 76 नई नगरपालिकाओं की स्थापना की, नए पदों को मिली स्वीकृति

राजस्थान सरकार ने 76 नई नगरपालिकाओं का गठन किया, जिससे प्रदेश में स्थानीय निकायों की संख्या 309 से बढ़कर 385 हो गई। इस कदम से रोजगार और विकास को बल मिलेगा।