Sophie Devine ODI Retirement: न्यूजीलैंड की सोफी ने वनडे क्रिकेट से लिया संन्यास!

sophie-devine-odi-retirement-news

Sophie Devine ODI Retirement: न्यूजीलैंड की सोफी ने वनडे क्रिकेट से लिया संन्यास!

sophie devine odi retirement न्यूजीलैंड की सोफी ने वनडे क्रिकेट से लिया संन्यास

TNPL Ashwin Controversy: अश्विन पर बॉल टैम्परिंग का आरोप!

 नई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सूची जारी होने से पहले लिया सोफी ने सन्यास...

35 वर्षीय डिवाइन ने यह फैसला न्यूजीलैंड क्रिकेट द्वारा महिला खिलाड़ियों की नई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सूची जारी होने से एक दिन पहले लिया। वह अब इस सूची में शामिल नहीं होंगी। वर्ल्ड कप के बाद न्यूजीलैंड टीम को नई वनडे कप्तान मिलेगी।

19 साल का शानदार वनडे करियर...

डिवाइन ने 2006 में महज 17 साल की उम्र में वनडे करियर की शुरुआत की थी। 152 वनडे में उन्होंने 3,990 रन बनाए और 107 विकेट भी झटके। न्यूजीलैंड महिला वनडे क्रिकेट में वह रन बनाने वालों की सूची में चौथे स्थान पर हैं और शतक लगाने के मामले में सूजी बेट्स के बाद दूसरे स्थान पर (8 शतक) हैं। आपको बता दें कि, पहले नंबर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी सुजी बेट्स जिन्होंने 171 मैच में 5896 रन बनाए। दूसरे नंबर पर एमी सैटरथवेट ने 145 मैच में 4639 रन बनाए। तीसरे नंबर पर डेबी हॉकली ने 118 मैच में 4064 रन बनाए। वहीं पांचवे नंबर पर हैडी मैरी टिफेन जिन्होंने 117 मैच में 2919 रन बनाए।

विकेटों के मामले में भी टॉप पर...

डिवाइन न्यूजीलैंड के लिए वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली खिलाड़ियों में दूसरे स्थान पर हैं। उनके नाम 107 विकेट हैं, और वह ली ताहुहु (115 विकेट) के बाद आती हैं।

न्यूजीलैंड की महिला वनडे में सर्वाधिक विकेट लेने वाली टॉप-5 गेंदबाज -

खिलाड़ी - मैच - विकेट ली ताहुहु - 97 - 115 सोफी डिवाइन - 152 - 107 अमेलिया केर - 77 - 99 अल्बर्ट वाटकिंस - 103 - 92 निकोला ब्राउन - 125 - 88

टी-20 और विदेशी लीगों में जारी रहेगा सफर...

डिवाइन का कहना है कि वह अब टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट और विभिन्न विदेशी फ्रेंचाइजी लीग्स पर फोकस करेंगी। उन्होंने कहा -
"अब धीरे-धीरे पीछे हटने का यह सही समय है। न्यूजीलैंड क्रिकेट के समर्थन के लिए मैं आभारी हूं और वर्ल्ड कप तक टीम को अपना 100% दूंगी।"

लिज ग्रीन ने कहा- '20 साल शानदार योगदान'

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट की हाई परफॉर्मेंस प्रमुख लिज ग्रीन ने कहा -
"सोफी डिवाइन ने लगभग दो दशक तक व्हाइट फर्न्स को अपना योगदान दिया। हम उनके इस फैसले का सम्मान करते हैं और खुश हैं कि वे टी-20 फॉर्मेट में हमारे साथ बनी रहेंगी।"

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 मई को करेंगे इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के प्रथम चरण का भूमि-पूजन

मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 मई को करेंगे इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के प्रथम चरण का भूमि-पूजन

सुपर कॉरिडोर से पीथमपुर निवेश क्षेत्र तक विकसित होगा एकीकृत इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, कनेक्टिविटी, निवेश और शहरी विकास को एक ही धुरी में जोड़ेगा कॉरिडोर

पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच दोबारा मतदान, TMC-BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

देश-विदेश

पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच दोबारा मतदान, TMC-BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर और मगराहाट में दोबारा मतदान हुआ, जहां TMC और BJP के बीच हिंसा और पुलिस लाठीचार्ज की घटनाएँ हुईं।

बिलासपुर में आया आंधी-तूफान, मिली गर्मी से राहत

छत्तीसगढ़

बिलासपुर में आया आंधी-तूफान, मिली गर्मी से राहत

बिलासपुर में शनिवार दोपहर अचानक आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई, जिससे गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने पहले ही बारिश की संभावना जताई थी।

भारत में एलपीजी गैस के बड़े पैमाने पर घोटाले का खुलासा

छत्तीसगढ़

भारत में एलपीजी गैस के बड़े पैमाने पर घोटाले का खुलासा

भारत में एलपीजी गैस की बड़ी मात्रा में हेराफेरी का मामला सामने आया, जिसमें पेट्रोकेमिकल्स कंपनी के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगे हैं।

पीलीभीत में चपरासी ने 8 करोड़ रुपये का किया घोटाला, 3 पत्नियों-प्रेमिकाओं पर उड़ाया पैसा

जुर्म गाथा

पीलीभीत में चपरासी ने 8 करोड़ रुपये का किया घोटाला, 3 पत्नियों-प्रेमिकाओं पर उड़ाया पैसा

पीलीभीत में एक चपरासी ने शिक्षा विभाग से लगभग 8 करोड़ रुपये का गबन किया। वह अपनी पत्नियों और प्रेमिकाओं के लिए लग्जरी सामान खरीदता रहा।