Sonam Kapoor 40th Birthday: सोनम कपूर का 40वां बर्थडे आज...

sonam-kapoor-40th-birthday-celebration-2025

Sonam Kapoor 40th Birthday: सोनम कपूर का 40वां बर्थडे आज...

sonam kapoor 40th birthday सोनम कपूर का 40वां बर्थडे आज

Read More: मास्क लगाकर थिएटर पहुंचे अक्षय कुमार, ‘हाउसफुल 5’ ने दो दिनों में कमाए 56 करोड़

करियर की शुरुआत...

सोनम कपूर ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 2005 में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'ब्लैक' में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर की थी। शुरुआत में सोनम फिल्मों में नहीं आना चाहती थीं, लेकिन भंसाली के कहने पर उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। उनकी डेब्यू फिल्म ‘सांवरिया’ (2007) बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonam A Kapoor (@sonamkapoor)

पीसीओएस और बॉडी शेमिंग का सामना...

कम ही लोग जानते हैं कि सोनम कपूर पॉलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम (PCOS) जैसी हार्मोनल बीमारी से जूझ चुकी हैं। इस बीमारी के कारण उन्हें किशोरावस्था में वजन बढ़ने, चेहरे पर बाल और मुंहासों की समस्याओं का सामना करना पड़ा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rhea Kapoor (@rheakapoor)

एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि लोग उनके बढ़े वजन और चेहरे की समस्याओं को लेकर उनका मजाक उड़ाते थे। लोग कहते थे, "ये अनिल कपूर की बेटी है?" लेकिन इन सबके बावजूद उन्होंने आत्मविश्वास नहीं खोया।

काजोल से मिली प्रेरणा...

जब सोनम अपनी बॉडी को लेकर असहज महसूस कर रही थीं, तब उनकी मां ने उन्हें काजोल की एक फोटो दिखाई और कहा, "देखो, उसने कभी अपनी आइब्रो नहीं बनवाई, फिर भी वह सबसे बड़ी हीरोइन है।" काजोल की यह छवि सोनम के लिए एक प्रेरणा बन गई, और उन्होंने अपने लुक को लेकर आत्मविश्वास महसूस करना शुरू किया।

वेट्रेस की नौकरी और पॉकेट मनी की कहानी...

सोनम कपूर ने 15 साल की उम्र में काम करना शुरू कर दिया था। जब वह सिंगापुर के United World College of South East Asia में पढ़ाई कर रही थीं, तब उन्होंने एक चाइनीज रेस्टोरेंट में वेट्रेस की नौकरी की थी। इस काम का मकसद था – अपनी पॉकेट मनी खुद जुटाना। इससे यह साबित होता है कि वह बचपन से ही आत्मनिर्भर बनने की कोशिश करती थीं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonam A Kapoor (@sonamkapoor)

एक्ट्रेस की लव लाइफ...

सोनम कपूर का नाम कई बार उनके को-स्टार्स और डायरेक्टर्स से जुड़ा - रणबीर कपूर: 'सांवरिया' की शूटिंग के दौरान दोनों करीब आए। करण जौहर के शो में सोनम ने इस रिश्ते की पुष्टि की थी। पुनीत मल्होत्रा: साल 2010 में जब पुनीत ने फिल्म ‘आई हेट लव स्टोरीज’ का निर्देशन किया, तब सोनम और उनके बीच नज़दीकियां बढ़ीं। दोनों ने करीब दो साल तक एक-दूसरे को डेट किया, लेकिन बाद में उनका रिश्ता खत्म हो गया। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को कभी सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया। साहिर बेरी: एक बिजनेसमैन जिनके साथ सोनम का नाम जुड़ा, लेकिन एक इंटरव्यू में सोनम से इस रिश्ते के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने अपनी निजी जिंदगी पर बात करने से साफ इनकार कर दिया।

आनंद आहूजा से मुलाकात से लेकर शादी और मां बनने तक का सफर

सोनम कपूर की मुलाकात बिजनेसमैन आनंद आहूजा से साल 2016 में सोशल मीडिया के ज़रिए हुई थी। पहली बातचीत के बाद दोनों की दोस्ती गहरी हुई और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया। कुछ वर्षों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद सोनम और आनंद ने 8 मई 2018 को मुंबई में पारंपरिक सिख रीति-रिवाजों के साथ शादी कर ली। शादी के बाद दोनों ने अपनी जिंदगी को निजी और संतुलित तरीके से जिया। 20 अगस्त 2022 को इस कपल ने अपने बेटे वायु कपूर आहूजा का स्वागत किया, जिसके बाद सोनम अब फैमिली लाइफ और मदरहुड को पूरी तरह एंजॉय कर रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonam A Kapoor (@sonamkapoor)

सोनम का सुशांत केस पर बयान से मचा बवाल...

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सोनम ने ट्वीट कर कहा था, "किसी की मौत के लिए उसकी गर्लफ्रेंड, एक्स या फैमिली को दोषी ठहराना अज्ञानता है।" इस बयान के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया, खासकर नेपोटिज्म को लेकर। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि उन्होंने अपना कमेंट सेक्शन तक बंद कर दिया।

बचपन में हुए सेक्शुअल हैरेसमेंट का खुलासा...

साल 2016 में राजीव मसंद के शो में सोनम ने खुलासा किया था कि वे बचपन में सेक्शुअल हैरेसमेंट का शिकार हुई थीं। उन्होंने बताया कि यह अनुभव बहुत डरावना था और उन्होंने 2-3 साल तक किसी को कुछ नहीं बताया। सोनम आज भी महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर खुलकर बोलती हैं।

एक्ट्रेस की कुछ खास फिल्में....

सोनम कपूर इन दिनों फिल्मों से दूर हैं और फैमिली लाइफ व मदरहुड को एंजॉय कर रही हैं। हालांकि उन्होंने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। फिर वो 2009 में अभिषेक बच्चन के साथ दिल्ली 6 में नजर आईं और मश्कली के नाम से फेमस हुंई। फिर वो आई हेट लव स्टोरी, रांझणा, भाग मिल्खा भाग में काम किया इस फिल्म को करने पर उन्होंने सिर्फ 11 रुपये फीस ली थी। वो सलमान के साथ प्रेम रतन धन पायो, नीरजा मूवी, पैडमैन, वीरे दी वेडिंग, संजू जैसी मूवीज में नजर आईं। एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म ‘ब्लाइंड’ में देखा गया था। यह फिल्म 2023 में रिलीज हुई थी। सोनम इन दिनों अपनी फैमिली लाइफ और अपना मदरहुड एंजॉय कर रही हैं।  

कई लोगों ने दी बधाईयां...

 

संबंधित सामग्री

MP में 27% OBC आरक्षण पर आज से हाईकोर्ट में सुनवाई, लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य पर नजर

राज्य

MP में 27% OBC आरक्षण पर आज से हाईकोर्ट में सुनवाई, लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य पर नजर

मध्य प्रदेश में OBC आरक्षण को 27% तक बढ़ाने के फैसले की सुनवाई जबलपुर हाईकोर्ट में शुरू हो गई है, जिसका असर हजारों नौकरियों और लाखों अभ्यर्थियों पर पड़ेगा।

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की द्वितीय देवी माता तारा, जानिए पूजा विधि

सनातन

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की द्वितीय देवी माता तारा, जानिए पूजा विधि

आषाढ़ मास के दौरान मनाए जाने वाले गुप्त नवरात्रि में माता तारा की पूजा की विशेष विधियाँ और उनके महत्व के बारे में जानिए।

मऊगंज में ‘कागजी गौशाला’ का खेल! अधूरी गौशाला में 611 गायें दिखाकर 59 लाख भुगतान का आरोप

राज्य

मऊगंज में ‘कागजी गौशाला’ का खेल! अधूरी गौशाला में 611 गायें दिखाकर 59 लाख भुगतान का आरोप

मऊगंज की निर्माणाधीन गौशाला में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जहां सैकड़ों गौवंश के नाम पर लाखों रुपए का भुगतान किया गया।

MP के इस गांव में निकलती है भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा:180 साल से परंपरा; भोग के बाद 4 हिस्सों में बंट जाता है घड़ा

राज्य

MP के इस गांव में निकलती है भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा:180 साल से परंपरा; भोग के बाद 4 हिस्सों में बंट जाता है घड़ा

मध्य प्रदेश के कुलैथ गांव में 180 वर्षों से चली आ रही जगन्नाथ रथयात्रा की परंपरा लोगों में उत्साह और आस्था जगाती है।

भोपाल में अंधविश्वास की हदें पार: गड़े धन के लालच में पिता ने बेटी को मार डाला, खेत में दफनाया शव

राज्य

भोपाल में अंधविश्वास की हदें पार: गड़े धन के लालच में पिता ने बेटी को मार डाला, खेत में दफनाया शव

भोपाल में एक पिता ने गड़े धन के अंधविश्वास में अपनी नाबालिग बेटी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और मामले की जांच जारी है।