वोटर लिस्ट में बड़ी छंटनी: MP में 42.74 लाख, छत्तीसगढ़ में 27 लाख नाम कटे

sir-voter-list-revision-mp-chhattisgarh-kerala-names-deleted

वोटर लिस्ट में बड़ी छंटनी: MP में 42.74 लाख, छत्तीसगढ़ में 27 लाख नाम कटे

वोटर लिस्ट में बड़ी छंटनी mp में 4274 लाख छत्तीसगढ़ में 27 लाख नाम कटे

Voter List Update: देशभर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत वोटर लिस्ट की सफाई तेज़ हो गई है। मंगलवार को चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की, जिसमें 42.74 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ और केरल से भी लाखों नाम सूची से बाहर हुए हैं। Read More:- India Bangladesh Tension: भारत–बांग्लादेश रिश्तों में तल्खी: ढाका-दिल्ली के बीच एक ही दिन में दो समन

मध्य प्रदेश: सबसे ज्यादा महिलाएं सूची से बाहर

चुनाव आयोग के मुताबिक, मध्य प्रदेश में हटाए गए 42.74 लाख नामों में 19.19 लाख पुरुष, 23.64 लाख महिलाएं शामिल हैं कारणों की बात करें तो 8.46 लाख मतदाता मृत पाए गए, 8.42 लाख अनुपस्थित 22.78 लाख स्थानांतरित (शिफ्टेड) 2.76 लाख डुप्लीकेट नाम आयोग का कहना है कि यह प्रक्रिया मतदाता सूची को अधिक सटीक और भरोसेमंद बनाने के लिए की जा रही है .

Voter List Update: छत्तीसगढ़ और केरल में भी लाखों नाम हटे

छत्तीसगढ़ में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 27.34 लाख नाम हटाए गए
  • 6.42 लाख मतदाता मृत
  • 19.13 लाख दूसरे स्थान पर शिफ्ट हो चुके
  • 1.79 लाख डुप्लीकेट पाए गए

केरल

केरल में 24.08 लाख मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट सूची से बाहर किए गए हैं। राज्य में 2026 में विधानसभा की सभी 140 सीटों पर चुनाव होने हैं, ऐसे में इस अपडेट को अहम माना जा रहा है।

अंडमान-निकोबार

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुल 3.10 लाख मतदाताओं में से 64 हजार नाम हटाए गए ।

पहले ही 7 राज्यों से कट चुके हैं 2.70 करोड़ नाम

इससे पहले चुनाव आयोग 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर चुका है, जहां अलग-अलग कारणों से 2.70 करोड़ से ज्यादा नाम हटाए गए. सबसे ज्यादा नाम जिन राज्यों से कटे
  • तमिलनाडु: 97 लाख
  • गुजरात: 73 लाख
  • पश्चिम बंगाल: 58 लाख
  • राजस्थान: 44 लाख

संबंधित सामग्री

लव मैरिज की सजा! गर्भवती नाबालिग साथ किया गैंगरेप, दोनों आरोपी गिरफ्तार

राज्य

लव मैरिज की सजा! गर्भवती नाबालिग साथ किया गैंगरेप, दोनों आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में इंटरकास्ट लव मैरिज करने वाली गर्भवती नाबालिग का अपहरण कर गैंगरेप किया गया। दोनों आरोपी गिरफ्तार।

पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस के पदाधिकारियों ने की सीएम डॉ. यादव से मुलाकात,कंपनी 6200 करोड़ का करेगी निवेश

राज्य

पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस के पदाधिकारियों ने की सीएम डॉ. यादव से मुलाकात,कंपनी 6200 करोड़ का करेगी निवेश

मध्यप्रदेश में पारस डिफेंस कंपनी द्वारा सेमीकंडक्टर परियोजना के लिए 6200 करोड़ रुपए निवेश और 2500 रोजगार सृजन की योजना।

इंदौर के MTH अस्पताल में आशा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल, CMO कार्यालय से अस्पताल तक निकाली गई आक्रोश रैली

राज्य

इंदौर के MTH अस्पताल में आशा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल, CMO कार्यालय से अस्पताल तक निकाली गई आक्रोश रैली

इंदौर के एमटीएच अस्पताल में आशा कार्यकर्ता के साथ हुई मारपीट के खिलाफ आशा-ऊषा-आशा पर्यवेक्षक एकता यूनियन ने प्रदर्शन किया।

सीएम डॉ. यादव ने जमकर की बड़वानी की तारीफ, कहा- उद्यमिता-नवाचार का उदाहरण बन रहा ये जिला

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने जमकर की बड़वानी की तारीफ, कहा- उद्यमिता-नवाचार का उदाहरण बन रहा ये जिला

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़वानी जिले की कृषि और नवाचारों की प्रगति का वर्णन किया, जिसमें आधुनिक कृषि तकनीक और उद्यमिता को बढ़ावा दिया जा रहा है।

ट्विशा शर्मा केस: 48 दिन बाद भी सास गिरिबाला सिंह को नहीं मिली जमानत, अब बुधवार को होगी सुनवाई

राज्य

ट्विशा शर्मा केस: 48 दिन बाद भी सास गिरिबाला सिंह को नहीं मिली जमानत, अब बुधवार को होगी सुनवाई

रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह पर ट्विशा शर्मा की मौत का मामला चल रहा है। जमानत याचिका पर अदालत का फैसला बुधवार को होने की संभावना है।