Sidhu Returns to Kapil Show: ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में 6 साल बाद नवजोत सिद्धू की वापसी...

sidhu-returns-to-kapil-show

Sidhu Returns to Kapil Show: ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में 6 साल बाद नवजोत सिद्धू की वापसी...

sidhu returns to kapil show ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में 6 साल बाद नवजोत सिद्धू की वापसी

Surat Model Anjali Suicide: सूरत की मॉडल ने की आत्महत्या, इंस्टाग्राम पर बयां किया था दिल का दर्द…

नेटफ्लिक्स और सिद्धू दोनों ने की पुष्टि...

नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर शो का प्रोमो शेयर कर सिद्धू की वापसी की घोषणा की। खुद नवजोत सिंह सिद्धू ने भी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो साझा किया, जिसमें वे शो में वापसी की बात करते नजर आ रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

सिद्धू का क्रिकेट करियर...

नवजोत सिंह सिद्धू ने 1983 से लेकर 1999 तक पूरे सत्रह साल क्रिकेट खेला। उन्होंने दिसंबर 1999 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की। उन्होंने 51 टेस्ट मैच और 100 से ज़्यादा वनडे मैच खेले और 7,000 से ज़्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बनाए। उन्होंने 18 साल के करियर में 27 प्रथम श्रेणी शतक बनाए।

2019 में विवाद के चलते छोड़ना पड़ा था शो

सिद्धू ने 2019 में पुलवामा आतंकी हमले के बाद विवादित बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था— "कुछ लोगों की गलतियों के लिए पूरे देश को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।" इस बयान की देशभर में आलोचना हुई। इसके चलते उन्हें ‘द कपिल शर्मा शो’ से हटना पड़ा और उनकी जगह अर्चना पूरन सिंह को लाया गया।

अर्चना पूरन सिंह रहेंगी शो का हिस्सा...

सिद्धू की वापसी के बावजूद अर्चना पूरन सिंह शो में बनी रहेंगी। दोनों को एक साथ मंच साझा करते देखा जाएगा। शो के प्रोमो में कपिल शर्मा ने चुटकी लेते हुए कहा— "अर्चना जी, अब आप चुप कर जाइए, क्योंकि पाजी आपको बोलने नहीं देंगे।" सिद्धू पहले भी कह चुके हैं कि वे तभी लौटेंगे जब अर्चना उनके साथ होंगी।

सिद्धू इन मामले में फसे..?

रोड रेज मामला...

1988 में पटियाला में हुए एक विवाद में सिद्धू पर 65 वर्षीय गुरनाम सिंह को मारने का आरोप लगा, जिससे उनकी मौत हो गई। 2006 में उन्हें 3 साल की सजा हुई, जो बाद में सुप्रीम कोर्ट ने जुर्माने में बदली। लेकिन 2022 में पुनर्विचार के बाद कोर्ट ने उन्हें 1 साल की सश्रम कारावास की सजा सुनाई। सिद्धू ने 10 महीने जेल में बिताए और अप्रैल 2023 में रिहा हुए।

पाकिस्तान यात्रा और आलोचना...

2018 में सिद्धू ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया और वहाँ पाकिस्तानी आर्मी चीफ जनरल बाजवा से गले मिले। इस पर उन्हें देश में भारी आलोचना का सामना करना पड़ा।

कमेंट्री विवाद...

2015 में स्टार इंडिया ने उन पर 22.5 करोड़ रुपए के कमेंट्री एग्रीमेंट के उल्लंघन का आरोप लगाया था। यह मामला मध्यस्थता अदालत तक गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Navjot Singh Sidhu (@navjotsinghsidhu)

पुलवामा हमले पर विवादित बयान...

सिद्धू के बयान के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया हुई, जिससे शो को भी नुकसान होने की आशंका बनी और उन्हें हटाना पड़ा।

पंजाब कांग्रेस में कलह...

2019 से 2021 के बीच तत्कालीन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और सिद्धू के बीच गहरे मतभेद रहे। सिद्धू की सक्रिय भूमिका के चलते अमरिंदर को सीएम पद छोड़ना पड़ा, लेकिन यह विवाद कांग्रेस की हार का कारण भी बना।

कैंसर पर भ्रामक दावा...

2024 में सिद्धू ने दावा किया कि उनकी पत्नी स्टेज-4 कैंसर से केवल प्राकृतिक इलाज से ठीक हुईं। इस पर डॉक्टरों ने आपत्ति जताई और उनके खिलाफ 850 करोड़ का कानूनी नोटिस भी जारी हुआ।

वापसी के साथ नया अध्याय शुरू...

सिद्धू की वापसी न सिर्फ शो के लिए बल्कि उनके करियर के लिए भी एक नई शुरुआत मानी जा रही है। कपिल शर्मा के साथ उनकी जुगलबंदी दर्शकों के बीच पहले ही बेहद लोकप्रिय रही है। अब देखना होगा कि सिद्धू इस बार कितनी हंसी और हंगामा लेकर आते हैं।  

संबंधित सामग्री

CM सम्राट ने अतिक्रमण के खिलाफ अपनाया सख्त रुख, कहा - मेरे घर का भी अतिक्रमण हटा

बिहार

CM सम्राट ने अतिक्रमण के खिलाफ अपनाया सख्त रुख, कहा - मेरे घर का भी अतिक्रमण हटा

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ कठोर नीति अपनाई, यहाँ तक कि उनके घर की सीढ़ी भी तोड़ी गई।

बंगाल चुनाव: योगी का TMC सरकार पर तीखा हमला, बोले - बंगाल में UP की व्यवस्था की जरूरत

देश-विदेश

बंगाल चुनाव: योगी का TMC सरकार पर तीखा हमला, बोले - बंगाल में UP की व्यवस्था की जरूरत

पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार में योगी आदित्यनाथ ने TMC पर कई आरोप लगाए, जिसमें डेमोग्राफी बदलने और धार्मिक परंपराओं पर प्रतिबंध की बात कही।

बांसवाड़ा में प्रेम-प्रसंग के विवाद में हिंसा, घरों में लगाई आग, पथराव

राजस्थान

बांसवाड़ा में प्रेम-प्रसंग के विवाद में हिंसा, घरों में लगाई आग, पथराव

राजस्थान के बांसवाड़ा में एक प्रेम-प्रसंग के विवाद में हिंसा भड़क उठी, जिसमें एक युवक की हत्या हुई और कई घरों में आग लगी।

पश्चिम बंगाल में TMC सांसद मिताली बाग पर हुआ हमला, BJP पर लगाए आरोप

देश-विदेश

पश्चिम बंगाल में TMC सांसद मिताली बाग पर हुआ हमला, BJP पर लगाए आरोप

पश्चिम बंगाल के हुगली में TMC सांसद मिताली बाग की कार पर BJP समर्थकों ने हमला किया। इसमें सांसद और ड्राइवर को चोटें लगीं।

शिवाजी महाराज पर धीरेंद्र शास्त्री का विवादित बयान, भड़क उठे रितेश देशमुख, अब बाबा बागेश्वर ने मांगी माफी

मध्य प्रदेश

शिवाजी महाराज पर धीरेंद्र शास्त्री का विवादित बयान, भड़क उठे रितेश देशमुख, अब बाबा बागेश्वर ने मांगी माफी

छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में विवादित बयान देने के बाद, बागेश्वर बाबा ने माफी मांग ली है। इस पर रितेश देशमुख ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर की।