JP HOSPITAL : स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल बेहाल...जेपी अस्पताल में दवाइयों की कमी

shortage-of-medicines-in-government-hospitals

JP HOSPITAL : स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल बेहाल...जेपी अस्पताल में दवाइयों की कमी

jp hospital  स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल बेहालजेपी अस्पताल में दवाइयों की कमी

JP HOSPITAL : जय प्रकाश अस्पताल में इन दिनों स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल बेहाल है। पिछले एक सप्ताह से अस्पताल के दवा स्टॉक में जरूरी दवाओं और मेडिकल सामान की भारी किल्लत चल रही है, जिसके चलते मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इलाज के लिए आने वाले मरीजों को अपनी लगभग आधी दवाएं और जरूरी मेडिकल सामान बाहर के महंगे मेडिकल स्टोरों से खरीदना पड़ रहा है, जिससे उन पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

इंजेक्शन की कमी

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, स्टाक में एनेस्थीसिया (बेहोशी या सुन्न करने वाले) के इंजेक्शन खास तौर पर कम डोज वाले इंजेक्शन खत्म हो चुके हैं, जिससे ऑपरेशन करने में दिक्कत आ रही है। बीपी को नियंत्रित करने वाली कुछ महत्वपूर्ण दवाइयों की भी किल्लत है। साधारण मेडिकल उपयोग के ग्लव्स और अन्य जरूरी सर्जिकल सामान भी स्टाक से बाहर हो गए हैं। साथ ही प्लास्टर ऑफ पेरिस की कमी है। read more :सीएम डॉ मोहन यादव आज विदिशा दौरे पर.. विकास कार्यों की देंगे सौगात

मरीज़ों का दर्द

मरीजों ने कहा, कि हम सरकारी अस्पताल में इसीलिए आते हैं कि इलाज सस्ता हो जाएगा। लेकिन यहां डॉक्टर पर्ची पर इंजेक्शन और बीपी की दवाएं लिख रहे हैं। एक हफ्ते से यही हाल है। ओपीडी में आए मरीज ने बताया कि मुझे दांत निकलवाना था, लेकिन डाक्टर ने बोला कि बेहोशी (एनेस्थीसिया) के कम डोज वाले इंजेक्शन नहीं हैं। मुझे बाहर की दुकान से इंजेक्शन लाना पड़ा। बता दे कि , सर्जरी के बाद पट्टी और ग्लव्स बाहर से लाने पड़े। नर्सों ने कहा कि स्टॉक खत्म है।और दवाएं भी आधी से ज्यादा बाहर से खरीदनी पड़ी। इनका कहना है जेपी अस्पताल में जरूरी दवाओं और मेडिकल सामान की कमी की जानकारी हमें मिली है। तुरंत स्टाक की जांच करने और खरीदी प्रक्रिया तेज करने के निर्देश जाएंगे। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि मरीजों को किसी भी हाल में बाहर से दवा न खरीदनी पड़े।  

संबंधित सामग्री

अहम समीक्षा कर सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, कहा- बलराम कृषि महोत्सव को सांस्कृतिक उत्सव के रूप में मनाएं

राज्य

अहम समीक्षा कर सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, कहा- बलराम कृषि महोत्सव को सांस्कृतिक उत्सव के रूप में मनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बलराम कृषि महोत्सव को सांस्कृतिक पर्व के रूप में मनाने का निर्देश दिया, स्वतंत्रता दिवस और अन्य त्योहारों के लिए व्यापक तैयारियों की समीक्षा की।

कहीं कम-कहीं ज्यादा वर्षा की स्थिति, सीएम डॉ. मोहन बोले- हर जिले में रखी जाए आवश्यक तैयारी

राज्य

कहीं कम-कहीं ज्यादा वर्षा की स्थिति, सीएम डॉ. मोहन बोले- हर जिले में रखी जाए आवश्यक तैयारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में कम वर्षा की स्थिति की समीक्षा की और आपदा प्रबंधन के लिए सभी जिलों में आवश्यक तैयारियों का आदेश दिया।

BHEL गेट नंबर-8 के पास मिला युवक का शव,शरीर पर गंभीर चोटों के निशान

राज्य

BHEL गेट नंबर-8 के पास मिला युवक का शव,शरीर पर गंभीर चोटों के निशान

भोपाल में BHEL गेट नंबर-8 के पास बोरी में बंद युवक का शव मिला, जिसकी मौत करीब 4-5 दिन पहले हुई थी। पुलिस ने हत्या की आशंका व्यक्त की।

130 करोड़ के जीजी फ्लाईओवर में डेढ़ साल में गड्ढे, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

राज्य

130 करोड़ के जीजी फ्लाईओवर में डेढ़ साल में गड्ढे, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

भोपाल के जीजी फ्लाईओवर जिसे हाल ही में डॉ. भीमराव अंबेडकर फ्लाईओवर का नाम दिया गया, में गड्ढे बन गए हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।

जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का आरोप, पुलिस रेड में 3 लोग गिरफ्तार

राज्य

जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का आरोप, पुलिस रेड में 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर के ग्रैंड स्पा सेंटर में पुलिस ने देह व्यापार के आरोप में छापेमारी की, कई विदेशी महिलाओं सहित लोग हिरासत में लिए गए।