Kohli Test Retirement Sehwag Reaction: कोहली के टेस्ट रिटायरमेंट पर सहवाग ने उठा...

sehwag-on-kohli-test-retirement-statement

Kohli Test Retirement Sehwag Reaction: कोहली के टेस्ट रिटायरमेंट पर सहवाग ने उठाए सवाल, कह दी बड़ी बात!

kohli test retirement sehwag reaction कोहली के टेस्ट रिटायरमेंट पर सहवाग ने उठाए सवाल कह दी बड़ी बात

Kohli Test Retirement Sehwag Reaction: IPL 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ विराट कोहली ने 25 गेंदों में 43 रन की तेज पारी खेलकर और मैच के दौरान जितनी तेज वो दौड़ते है, उनकी फिटनेस साफ दर्शाता है। उन्होंने एक बार फिर यह साबित किया कि उनमें अभी भी काफी क्रिकेट बाकी है। उनकी इस पारी ने टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को फिर से उनके टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के फैसले पर सवाल उठाने के लिए प्रेरित किया। Read More: DC vs PBKS Match Today: पाइंट टेबल पर टॉप पर पहुंचने की कोशिश करेगी PBKS

Kohli Test Retirement Sehwag Reaction:"विराट जल्दी रिटायर हो गए" – सहवाग

सहवाग ने कोहली की पारी के बाद एक इंटरव्यू में कहा - "निश्चित रूप से मुझे लगता है कि उन्होंने टेस्ट से बहुत जल्दी संन्यास ले लिया, जिस तरह से वह अपनी फिटनेस बनाए रखते हैं। वह आसानी से दो साल तक खेल सकते थे, लेकिन केवल विराट कोहली ही इस फैसले के पीछे के कारणों के बारे में बता सकते हैं। यह खिलाड़ी का निजी फैसला होता है, जो उसकी इच्छा पर होता है या वह थका हुआ महसूस करता है, लेकिन मेरे अनुसार जिस तरह से वह खेले और जिस तरह से उन्होंने एनर्जी दिखाई, ऐसा लगता है कि वह आसानी से दो साल तक खेल सकते थे।"

टेस्ट क्रिकेट से कोहली का चौंकाने वाला संन्यास..

कोहली ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से अचानक संन्यास लेकर पूरी दुनिया को चौंका दिया था। उनके इस फैसले की कोई स्पष्ट वजह सामने नहीं आई, जिससे क्रिकेट प्रेमियों और दिग्गजों के बीच कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। कोहली का आखिरी टेस्ट प्रदर्शन भी संतोषजनक रहा था और उनकी फिटनेस किसी भी युवा खिलाड़ी को मात देती है। Anderson on Virat Test Retirement

SRH बनाम RCB: हाई-स्कोरिंग मुकाबले में कोहली की चमक..

लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना स्टेडियम में खेले गए हाई-स्कोरिंग मुकाबले में कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए 43 रन की पारी खेली। उन्होंने 25 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्के जड़े। हालांकि उनकी यह धमाकेदार पारी भी टीम को जीत नहीं दिला सकी। बेंगलुरु की टीम 232 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 189 रन पर ऑलआउट हो गई और मुकाबला 42 रन से हार गई।

इशान किशन का धमाल: SRH की बड़ी जीत...

इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से इशान किशन ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 48 गेंदों में 94 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने 7 चौके और 5 छक्के लगाए और टीम को 20 ओवर में 6 विकेट पर 231 रनों के विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

संबंधित सामग्री

बेटे की मौत के सदमे में पिता ने काटी जीभ!

छत्तीसगढ़

बेटे की मौत के सदमे में पिता ने काटी जीभ!

छत्तीसगढ़ में एक व्यक्ति ने अपने बेटे की मौत के सदमे में आकर मंदिर के बाहर अपनी जीभ काट ली, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

जानिए देश-विदेश की 10 बड़ी खबरें

देश-विदेश

जानिए देश-विदेश की 10 बड़ी खबरें

सऊदी अरब ने अमेरिका को एयरस्पेस देने से इंकार किया, भारत आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर का एक साल पूरा हुआ, और अन्य महत्वपूर्ण खबरें।

Home Remedies for Blackheads: जानिए ब्लैकहेड्स हटाने के घरेलू उपाय

लाइफ स्टाइल

Home Remedies for Blackheads: जानिए ब्लैकहेड्स हटाने के घरेलू उपाय

Discover simple home remedies using coconut oil, baking soda, turmeric, lemon, and sugar to effectively remove blackheads and improve skin health.

बरेली के जिम में महिला डॉक्टर के साथ रेप, 2 आरोपी गिरफ्तार, 80 हिंदू महिलाएं वर्कआउट करती थी

उत्तर प्रदेश

बरेली के जिम में महिला डॉक्टर के साथ रेप, 2 आरोपी गिरफ्तार, 80 हिंदू महिलाएं वर्कआउट करती थी

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक जिम में हिंदू महिला डॉक्टर के साथ रेप हुआ। दो भाई, अकरम और आलम बेग को गिरफ्तार किया गया।

हरिद्वार कुंभ मेला 2027: प्रशासन ने तेज की तैयारियां, बनेंगे अस्थायी रैंप

उत्तराखंड

हरिद्वार कुंभ मेला 2027: प्रशासन ने तेज की तैयारियां, बनेंगे अस्थायी रैंप

हरिद्वार कुंभ मेला 2027 में बड़ी भीड़ के लिए 3 अस्थायी रैंप बनाने की योजना को मंजूरी मिली। यह व्यवस्था श्रद्धालुओं के सुविधा और सुरक्षा को सुनिश्चित करेगी।