Sehore theft news: सफाई दरोगा के घर में लाखों की चोरी, वीकेंड पर भोपाल गए थे परिवार सहित

sehore-ichhawar-safai-daroga-house-robbery-lakhs-stolen

Sehore theft news: सफाई दरोगा के घर में लाखों की चोरी, वीकेंड पर भोपाल गए थे परिवार सहित

sehore theft news सफाई दरोगा के घर में लाखों की चोरी वीकेंड पर भोपाल गए थे परिवार सहित

सुने घर को बनाया निशाना

Sehore theft news: सीहोर जिले के इछावर नगर परिषद के सफाई दरोगा जितेंद्र पावर के घर चोरों ने बड़ी सेंधमारी को अंजाम दिया। वारदात उस वक्त हुई, जब दरोगा अपने परिवार के साथ वीकेंड मनाने भोपाल गए थे। मौका पाकर चोरों ने मकान का ताला तोड़कर घर के भीतर रखी तिजोरी को निशाना बनाया।

तिजोरी से नगदी और जेवरात पार

चोरी की इस वारदात में अज्ञात चोरों ने करीब डेढ़ लाख रुपए नकद और करीब 7 से 8 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए। घटना के बाद दरोगा परिवार में हड़कंप मच गया।

रिश्तेदारों ने दी सूचना

सुबह जब सफाई दरोगा के रिश्तेदार उनके घर पहुंचे तो घर के ताले टूटे हुए पाए। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया।

read more: केसली का छात्र दो वर्षों से परेशान,जन्मतारीख की गलती ने रोकी छात्रवृत्ति

डॉग स्क्वॉड और पुलिस कर रही जांच

चोरी की जानकारी मिलते ही पुलिस ने डॉग स्क्वॉड की मदद से जांच शुरू कर दी। खोजी कुत्ते के जरिए चोरों के सुराग जुटाने की कोशिश की जा रही है। वहीं, आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

संदिग्धों से हो रही पूछताछ

Sehore theft news: फिलहाल पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि जल्द से जल्द आरोपियों तक पहुंचा जा सके। इस बड़ी चोरी की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

Watch Now :- भोपाल से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है.. Read More :- Pitra Dosh Nivaran in Sawan 2025: सावन में करें ये उपाय, पितृ दोष से मिलेगा छुटकारा!    

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।