Seema Born 5th child: सीमा हैदर ने 5वें बच्चे को दिया जन्म...

seema-born-5th-child

Seema Born 5th child: सीमा हैदर ने 5वें बच्चे को दिया जन्म...

seema born 5th child सीमा हैदर ने 5वें बच्चे को दिया जन्म

Seema Born 5th child: पाकिस्तान से आई सीमा हैदर ने खुशखबरी दी। कुछ साल पहले सीमा हैदर भारत के रहवासी सचिन मीणा के प्यार में अपने 4 बच्चों को लेकर पकिस्तान से भारत आई थी। और सचिन से शादी कर ली थी। सीमा की प्रेग्नेंसी की खबर काफी टाइम से सुर्खियों में थी। आखिर मंगलवार यानी की आज सीमा ने सुबह ग्रेटर नोएडा में सचिन के पहले बच्चे को जन्म दिया है। Read More: Tamannaah Vijay Relationship: तमन्ना – विजय के बीच ब्रेकअप का हुआ खुलासा…

अस्पताल में भर्ती है सीमा..

पाकिस्तान से आई सीमा हैदर को सोमवार को प्रसव पीड़ा हुई थी। जिसके बाद सचिन और उनका परिवार उन्हें ग्रेटर नोएडा के कृष्णा अस्पताल लेकर पहुंचे और अस्पताल में भर्ती कराया। सीमा ने मंगलवार यानी 18 मार्च को सुबह ग्रेटर नोएडा के कृष्णा लाइफ लाइन अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया है। बताया जा रहा है कि मां और नवजात दोनों स्वस्थ हैं।

सचिन घर आई खुशियां..

सीमा हैदर और सचिन के पैरेंट्स बनने के बाद अब हर किसी को सीमा और सचिन की बेटी को देखने को और नाम जानने का काफी बेसब्री से इंतजार है। परिवार का कहना है सीमा और उसकी बच्ची दोनों ठीक हैं। जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी दे दी जाएगी। सचिन का पूरा परिवा बेटी के जन्म से बहुत खुश हैं।

बच्चे को मिली भारतीय नागरिकता..

सचिन और सीमा की बेटी के नाम का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन सूत्रों के अनुसार, वे जल्द ही नामकरण कार्यक्रम का आयोजन कर बच्ची का नामकरण करेंगे। जानकारी के अनुसार, इस बच्ची को भारतीय नागरिकता मिलेगी। हालांकि सीमा हैदर पाकिस्तान के सिंध प्रांत की निवासी हैं। 2023 में उन्होंने अवैध रूप से नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश किया और अपने प्रेमी सचिन मीणा के साथ शादी कर ग्रेटर नोएडा में बस गईं।

सीमा की पांचवीं संतान..

भारत आने के बाद सीमा के मामले ने काफी बहस और छानबीन पूछताच की गई थी। उन पर अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने का भी आरोप लगा था, लेकिन बाद में उन्हें जमानत मिल गई। सीमा के पहले से ही 4 बच्चे थे, जो उनके साथ भारत में रहते हैं। यह बच्ची सीमा की पांचवी संतान हैं।

PUBG गेम से शरु हुई थी प्रेम कहानी

दोनों की प्रेम कहानी काफी दिलचस्प हैं।रबूपुरा के रहने वाले सचिन मीणा के साथ सीमा पबजी गेम खेलती थी। और गेम खेलते-खेलते सीमा को सचिन से प्यार हो गया था। इसके बाद सचिन के साथ अपना जीवन बिताने का निर्णय लिया। और पाकिस्तान की सीमा नेपाल के रास्ते अपने पति को छोड़कर भारत आ गई।

सोशल मीडिया पर बताई थी प्रेगनेंसी की खबर

सीमा ने एक वीडियो जारी कर अपनी प्रेगनेंसी का खुलासा किया था। वीडियो की शुरुआत में सीमा को मतली और चक्कर आता है। फिर वह प्रेगनेंसी टेस्ट करती हुई दिखाई देती है, जिसका रिजल्ट पॉजिटिव आता है। आगे वीडियो में, सीमा सचिन को कमरे में बुलाती है और उसे सरप्राइज करने के लिए अपनी हथेली खोलने के लिए कहती है। जैसे ही वह ऐसा करता है, वह प्रेगनेंसी टेस्ट किट उसके हाथ में रख देती है, जिससे वह खुशी से झूम उठता है। इसके बाद सीमा बताती हैं कि सचिन जल्द ही पिता बनने वाला है।  

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन यादव का प्रदेश के नाम संदेश, कहा- आपसी सहयोग से निरंतर होगा प्रदेश का विकास

राज्य

सीएम डॉ. मोहन यादव का प्रदेश के नाम संदेश, कहा- आपसी सहयोग से निरंतर होगा प्रदेश का विकास

भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विकास और आपसी सहयोग के महत्व पर जोर दिया।

सतना जिला अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा पर सवाल, PAC रूम की फॉल्स सीलिंग दो बार गिरी

राज्य

सतना जिला अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा पर सवाल, PAC रूम की फॉल्स सीलिंग दो बार गिरी

सतना जिला अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में छत से पानी टपकने और फॉल्स सीलिंग गिरने की घटनाएँ सामने आई हैं, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।

भिलाई स्टील प्लांट विस्तार पर CM साय से मिले SAIL CMD, राज्य से मांगा सहयोग

राज्य

भिलाई स्टील प्लांट विस्तार पर CM साय से मिले SAIL CMD, राज्य से मांगा सहयोग

SAIL के CMD डॉ. अशोक कुमार पंडा ने छत्तीसगढ़ में विकास परियोजनाओं की समीक्षा की और राज्य सरकार से समर्थन का आग्रह किया।

समय रैना समेत 5 कॉमेडियन को सुप्रीम कोर्ट से राहत, केस रद्द

मनोरंजन

समय रैना समेत 5 कॉमेडियन को सुप्रीम कोर्ट से राहत, केस रद्द

सुप्रीम कोर्ट ने दिव्यांगों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियों से जुड़े आपराधिक मामले और FIR को रद्द कर दिया।

हरियाणा CM सैनी के सामने BJP नेताओं का हंगामा, पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप; मुरथल में धक्का-मुक्की से गरमाया माहौल

राज्य

हरियाणा CM सैनी के सामने BJP नेताओं का हंगामा, पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप; मुरथल में धक्का-मुक्की से गरमाया माहौल

हरियाणा के सोनीपत में बीजेपी नेताओं और पुलिस के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की हुई, जिसमें नेताओं ने सीएम के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की।