sanskrit-will-be-taught-in-madrasas-of-uttarakhand

उत्तराखंड के मदरसों में पढ़ाई जाएगी संस्कृत, वैकल्पिक विषय होगा

By : Shital Sharma
उत्तराखंड के मदरसों में पढ़ाई जाएगी संस्कृत, वैकल्पिक विषय होगा

मदरसा बोर्ड के चेयरमैन ने कहा- राज्य सरकार की अनुमति मिलने के बाद ही हम इसे लागू करेंगे 

 उत्तराखंड के मदरसों में जल्द ही संस्कृत पढ़ाई जाएगी। इसे राज्य के 400 से अधिक मदरसों में वैकल्पिक विषय के रूप में रखा जाएगा। मदरसा बोर्ड के चेयरमैन मुफ्ती शमून ने गुरुवार को कहा कि हम लंबे समय से इस प्लान पर काम कर रहे हैं। राज्य सरकार की अनुमति मिलते ही इसे लागू कर दिया जाएगा। हमने यह योजना इस बात को ध्यान में रखकर बनाई है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मदरसों में जाने वाले बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ना चाहते हैं।

मदरसों में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू होने के बाद अच्छे परिणाम हासिल बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून ने कहा कि मदरसों में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू करने से इस साल काफी अच्छे परिणाम सामने आए हैं। 96% से ज्यादा बच्चे पास हुए।

 इससे पता चलता है कि मदरसों में पढ़ने वाले छात्रों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। मौका मिलने पर वे संस्कृति सहित सभी विषयों में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अरबी और संस्कृत दोनों प्राचीन भाषाएं हैं। मदरसा छात्रों को अरबी के साथ-साथ संस्कृत पढ़ने का मौका मिले तो यह उनके लिए फायदेमंद होगा।

उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने भी कहा कि मदरसों में संस्कृत पढ़ाना शुरू करना अच्छा होगा, हालांकि उन्होंने आश्चर्य जताया कि मदरसा बोर्ड को इसे लागू करने से कौन रोक रहा है। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि उन्हें ऐसे किसी भी काम के लिए राज्य सरकार से मंजूरी लेने में किसी बाधा का सामना करना पड़ेगा.

उन्होंने यह भी कहा कि धार्मिक शिक्षा छात्रों के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन बच्चों को केवल धार्मिक शिक्षा तक सीमित करना उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करना है। उन्होंने कहा कि मदरसे हर दिन धार्मिक शिक्षा के लिए एक घंटा रख सकते हैं। उन्हें दिन भर केवल धार्मिक ग्रंथ पढ़ाना और उन्हें कुछ और सीखने की अनुमति नहीं देना उन्हें अपंग बना देगा।

सितंबर 2022 में वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष बनने के बाद शादाब शम्स एक आधुनिक मदरसे का विचार लेकर आए। उन्होंने कहा कि छात्रों को न केवल धार्मिक अध्ययन पढ़ाया जाना चाहिए बल्कि उन्हें कंप्यूटर और विज्ञान भी सिखाया जाना चाहिए।

Advertisement

UK Add नीति आयोग द्वारा जारी 03 on 25 Aug 2026