भारत के फाइनल में पहुंचने के बाद इमोशनल हुए संजू, कहा-'9 महिने काफी मुश्किल थे'!

sanjus-emotional-statement-after-india-victory

भारत के फाइनल में पहुंचने के बाद इमोशनल हुए संजू, कहा-'9 महिने काफी मुश्किल थे'!

भारत के फाइनल में पहुंचने के बाद इमोशनल हुए संजू कहा-9 महिने काफी मुश्किल थे

Sanju's Emotional Statement after Victory: भारत चौथी बार T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच गया है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में भारत में इंग्लैंड को 7 रनों से मात दी। जीत के बाद संजू सैमसन नें प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि पिछले कुछ महिने उनके लिए मुश्किल भरे रहें।

बता दें कि, बीते दिन खेले गए मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 253 रन बनाए। रन चेज कर रही इंग्लैंड 7 विकेट में 246 रन ही बना पाई, इस वजह से टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा।

संजू ने मुश्किल दौर की बात की

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान संजू सैमसन ने बताया कि - '9 महिने बहुत मुश्किल भरे रहें, जब उन्हें बैटिंग ऑर्डर में सबसे नीचे आना होता था, फिर जब न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज खेली जा रही थी, तब उन्हें बैटिंग में टॉप ऑर्डर में रखा गया, लेकिन वो कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाएं। फिर वर्ल्ड कप की शुरुआत में उन्हें प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली।

  उन्होंने कहा कि-

"पिछले 9 महीने मेरे करियर के सबसे कठिन दौर में से एक रहे। मेरा दिल हमेशा से देश के लिए योगदान देने और वर्ल्ड कप जीतने के लिए धड़क रहा था। न्यूज़ीलैंड सीरीज़ के दौरान, शायद मैं वर्ल्ड कप की प्लेइंग-11 में जगह बनाने के दबाव में कुछ ज़्यादा ही कोशिश कर रहा था। लेकिन मुझे एहसास हुआ कि खेल की अपनी मर्यादा है। मैंने तय किया कि मुझे फिर से अपने बेसिक्स पर लौटना होगा और अपनी नींव को मज़बूत करना होगा।"

संजू ने आगे बताया कि-

"सैमसन ने बताया कि इस कठिन दौर में खुद को संभाले रखना सबसे बड़ी उपलब्धि थी। उन्होंने कहा, 'मुश्किल समय में मेरे अपनों ने मेरा साथ दिया और मैंने बाहरी शोर (negative comments) को अनसुना कर दिया। मैंने अपना फोन बंद कर लिया और सोशल मीडिया से पूरी तरह दूरी बना ली। कम लोगों से संपर्क और डिजिटल दुनिया से कटने के कारण मुझे अपना पूरा ध्यान सही दिशा में केंद्रित करने में मदद मिली।"

संजू बने प्लेयर ऑफ द मैच

भारत की ओर से संजू सैमसन ने शानदार अर्धशतक लगाया और 89 रनों की पारी खेली। संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द मैच बनाया गया। शिवम दुबे 43, ईशान किशन 39, हार्दिक पंड्या 27, और तिलक वर्मा ने 21 रनों की पारी खेली। इन ऋणों के साथ भारत ने अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया।

  Also Read - फाइनल में भारत, इंग्लैंड को 7 रनों से हराया, संजू प्लेयर ऑफ मैच

संबंधित सामग्री

किसानों के लिए लगातार काम कर ही सरकार, सीएम डॉ. मोहन बोले- नई तकनीकों का लाभ उठाएं अन्नदाता

राज्य

किसानों के लिए लगातार काम कर ही सरकार, सीएम डॉ. मोहन बोले- नई तकनीकों का लाभ उठाएं अन्नदाता

 हरदा जिले में आयोजित हुआ बलराम कृषि महोत्सव, जबलपुर से वर्चुअली शामिल हुए सीएम. डॉ. यादव

केंद्र सरकार ने की टैक्स डिवोल्यूशन की अतिरिक्त किश्त जारी

राज्य

केंद्र सरकार ने की टैक्स डिवोल्यूशन की अतिरिक्त किश्त जारी

 मध्यप्रदेश के लिए 8010 करोड़ रुपए शामिल, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी का माना आभार

सागर में खजाने की अफवाह पर बवाल: टाइगर रिजर्व में खुदाई रोकने पहुंची पुलिस पर 2000 ग्रामीणों का पथराव

राज्य

सागर में खजाने की अफवाह पर बवाल: टाइगर रिजर्व में खुदाई रोकने पहुंची पुलिस पर 2000 ग्रामीणों का पथराव

मध्य प्रदेश के सागर जिले में खजाने की अफवाह के कारण भीड़ ने जंगल में खुदाई की। पुलिस ने हस्तक्षेप किया, जिससे तनाव बढ़ा और पथराव हुआ।

खंडवा में बारिश का कहर: डैम के गेट खुले, बाढ़ जैसे हालात, स्कूल बंद और राहत शिविर शुरू

राज्य

खंडवा में बारिश का कहर: डैम के गेट खुले, बाढ़ जैसे हालात, स्कूल बंद और राहत शिविर शुरू

खंडवा में 48 घंटे की लगातार बारिश से बाढ़ के हालात, कई इलाके जलमग्न, प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया, स्कूल बंद और राहत शिविर सक्रिय।

भोपाल से एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानों का शुभारंभ

राज्य

भोपाल से एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानों का शुभारंभ

भोपाल से एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा नई उड़ान सेवाओं की शुरुआत की गई है, जिससे दिल्ली और मुंबई के लिए तीन दैनिक उड़ानें संचालित होंगी।