Salman on Kapil Sharma Show: एक्टर ने किए कई खुलासे, भाई की शादी को लेकर उड़ाया मजाक!

salman-khan-kapil-sharma-show-marriage-revelations

Salman on Kapil Sharma Show: एक्टर ने किए कई खुलासे, भाई की शादी को लेकर उड़ाया मजाक!

salman on kapil sharma show एक्टर ने किए कई खुलासे भाई की शादी को लेकर उड़ाया मजाक

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

"अब वो भी भाग गईं" – सोहेल की शादी पर सलमान का मजाक

सलमान खान ने शो के दौरान सोहेल खान और एक्स-भाभी सीमा सजदेह की शादी का जिक्र करते हुए मजाकिया लहजे में कहा, "उसी दौरान सोहेल ने भागकर शादी कर ली… अब वो भी भाग गई!" सलमान की ये बात सुनकर शो के सभी मेहमान और ऑडियंस ठहाके लगाकर हंस पड़ी।

सीमा और सोहेल ने की थी लव मैरिज, 24 साल बाद टूटा रिश्ता..

सोहेल खान और सीमा सजदेह ने आर्य समाज मंदिर में भागकर शादी की थी और बाद में 1998 में निकाह किया था। उनका रिश्ता 24 साल तक चला और उनके दो बेटे – निर्वाण और योहान हैं। लेकिन 2022 में दोनों ने तलाक ले लिया।

सलमान ने सुनाया दोस्त अविनाश का किस्सा...

शो में सलमान ने अपने फोटोग्राफर दोस्त अविनाश गोवारिकर की भी मजेदार कहानी सुनाई। उन्होंने बताया कि अविनाश कुछ दिनों के लिए उनके घर रहने आए थे, लेकिन दो साल तक वहीं टिके रहे। जब सलमान ने पूछा कि सलमान ने जब अविनाश से पूछा कि वह अपार्टमेंट किराए पर लेने वाले थे,, तो अविनाश ने बताया कि उन्होंने तो घर ले लिया है, लेकिन उसे किराए पर दे दिया। और सलमान चौंक गए।

‘तेरे नाम’ का हेयरस्टाइल अब्दुल कलाम से लिया था इंस्पिरेशन..

सलमान खान ने शो में खुलासा किया कि फिल्म तेरे नाम में उनका जो हेयरस्टाइल था, वह किसी स्टाइल आइकन से नहीं बल्कि भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम से प्रेरित था। उन्होंने कहा, "मैंने सोचा कि छोटे शहरों का हीरो लंबे बालों वाला होता है। पुराने जमाने के ज्यादातर हीरो भी लंबे बाल रखते थे। वहीं से मुझे आइडिया मिला।"

सलमान ने अमिर का उड़ाया मजाक?

जब कपिल ने पूछा कि, “आमिर भाई तो अपनी गर्लफ्रेंड गौरी से सबको मिलवा चुके हैं, लेकिन आप तो कुछ कर ही नहीं रहे,” तो इस पर सलमान ने चुटकी लेते हुए कहा, “आमिर की बात ही अलग है, वो परफेक्शनिस्ट है। जब तक शादी को परफेक्ट नहीं बना लेगा…!” सलमान के इस मजेदार जवाब पर कपिल शर्मा, अर्चना पूरन सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू हंसी से लोटपोट हो गए।

आमिर ने 60वें जन्मदिन पर अपनी गर्लफ्रैंस से मिलवाया..

आमिर खान ने 14 मार्च को अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर मीडिया से मुलाकात की और अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से सभी को मिलवाया। आमिर ने बताया कि वे पिछले डेढ़ साल से गौरी को डेट कर रहे हैं और दोनों एक-दूसरे को 25 साल से जानते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि गौरी के साथ वह स्थिर महसूस करते हैं और उनके बच्चे भी इस रिश्ते से खुश हैं।

सलमान ने अपनी ही फिल्‍म ‘सिकंदर’ का उड़ाया मजाक…

”द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के नए प्रोमो में सलमान खान अपने मस्तीभरे अंदाज में नजर आते हैं। शो के सेट पर जब सलमान के लुक में कई फैंस पहुंचे, तो खुद सलमान ने अपनी हालिया फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर मजाकिया टिप्पणी कर दी। सलमान ने एक फैन से हंसते हुए पूछा, “और सब ठीक चल रहा है ना? ‘सिकंदर’ से कोई फर्क तो नहीं पड़ा?” — उनकी इस बात पर वहां मौजूद सभी लोग ठहाके लगाकर हंसने लगे। प्रोमो में आगे कृष्णा अभिषेक और सुनील ग्रोवर भी शाहरुख और सलमान के गेटअप में मंच पर एंटरटेनमेंट का तड़का लगाते नजर आते हैं।

शो में छाए रहे सलमान...

कपिल शर्मा ने जब सलमान से उनकी शादी को लेकर सवाल पूछे तो उन्होंने चुटीले अंदाज़ में जवाब देते हुए शो में हल्का-फुल्का माहौल बना दिया। सलमान का कहना था कि उनके घर के दरवाजे सबके लिए खुले हैं, चाहे रहने की बात हो या पार्टी की।

संबंधित सामग्री

भारत ने 12 साल बाद इंग्लैंड से T20 सीरीज हारा, हार के बाद भी श्रेयस ने बनाया रिकॉर्ड

खेल

भारत ने 12 साल बाद इंग्लैंड से T20 सीरीज हारा, हार के बाद भी श्रेयस ने बनाया रिकॉर्ड

भारत ने ब्रिस्टल में चौथे T20 मैच में इंग्लैंड से हार कर 5 मैचों की सीरीज में 3-0 से पिछड़ गया। श्रेयस अय्यर ने नाबाद 80 रन बनाए।

बिग बैश लीग का पहला मैच भारत में, 12 दिसंबर को होगा, PM मोदी ने किया ऐलान

देश-विदेश

बिग बैश लीग का पहला मैच भारत में, 12 दिसंबर को होगा, PM मोदी ने किया ऐलान

ऑस्ट्रेलिया की लोकप्रिय T20 क्रिकेट लीग, बिग बैश लीग का पहला मैच इस बार भारत के चेन्नई में 12 दिसंबर को होगा। यह घोषणा प्रधानमंत्री मोदी ने की।

यूपी में रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 20 IAS अफसरों के तबादले, 8 महिला अधिकारी प्रभावित

राज्य

यूपी में रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 20 IAS अफसरों के तबादले, 8 महिला अधिकारी प्रभावित

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया, जिसमें 20 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है, जिसमें 8 महिला अफसर शामिल हैं।

भोपाल की पब्लिक ट्रांसपोर्ट होगी हाईटेक, बैरागढ़ में पहला ई-बस डिपो तैयार; 20 जुलाई से पहले होगा ट्रायल रन

राज्य

भोपाल की पब्लिक ट्रांसपोर्ट होगी हाईटेक, बैरागढ़ में पहला ई-बस डिपो तैयार; 20 जुलाई से पहले होगा ट्रायल रन

भोपाल में नई इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत होने जा रही है, जिसमें 20 जुलाई से पहले ट्रायल रन की योजना है। यह परियोजना सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में एक कदम है।

मध्य प्रदेश में मानसून का जोर, सतना-पन्ना में रेड अलर्ट; 32 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश

राज्य

मध्य प्रदेश में मानसून का जोर, सतना-पन्ना में रेड अलर्ट; 32 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश

मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय है, जिससे प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। सतना और पन्ना जिलों में विशेष रूप से रेड अलर्ट जारी किया गया है।