SAGAR NEWS: सागर – कुल्ल गांव के ग्रामीणों का कलेक्टर ऑफिस पर प्रदर्शन, मकानों के सर्वे की मांग

sagar-news-2

SAGAR NEWS: सागर – कुल्ल गांव के ग्रामीणों का कलेक्टर ऑफिस पर प्रदर्शन, मकानों के सर्वे की मांग

sagar news सागर – कुल्ल गांव के ग्रामीणों का कलेक्टर ऑफिस पर प्रदर्शन मकानों के सर्वे की मांग

SAGAR NEWS: सागर जिले के ग्राम कुल्ल के ग्रामीणों ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन बंडा सिंचाई परियोजना के डूब क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं को लेकर किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उनकी जमीनों को तो डूब क्षेत्र में शामिल कर लिया गया है, लेकिन उनके मकानों का अब तक सर्वे नहीं किया गया है।

[caption id="attachment_77422" align="alignnone" width="300"]SAGAR NEWS SAGAR NEWS[/caption]

SAGAR NEWS: ग्रामीणों का आरोप – "जमीन डूबी, अब मकानों की बारी"

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि वे पिछले एक साल से प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से बार-बार अपनी मांगें रख रहे हैं, लेकिन अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिला है। ग्रामीणों ने बताया कि बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह लंबरदार से लेकर जिला कलेक्टर तक सभी को कई बार ज्ञापन सौंपा गया है, लेकिन किसी ने ठोस कार्रवाई नहीं की।एक ग्रामीण ने कहा, "हमारी जमीनें डूब क्षेत्र में आ गई हैं, लेकिन मकान सर्वे से बाहर हैं। अगर मकान डूब में आएंगे तो हम रहेंगे कहां? मुआवजा तो दूर, हमारी समस्या को गिनती में भी नहीं लिया जा रहा।"

जनसुनवाई में भी आवेदन सौंपा

प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को फिर से एक आवेदन सौंपा, जिसमें मकानों को डूब क्षेत्र में शामिल करने और मुआवजे की मांग की गई। उनका कहना है कि अगर इस बार भी उनकी मांगों पर कोई सुनवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन तेज करेंगे और उग्र प्रदर्शन करेंगे।

SAGAR NEWS: प्रशासन पर सवाल

ग्रामीणों ने प्रशासनिक उदासीनता पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक साल से लगातार मांगों के बावजूद न तो सर्वे हुआ, न मुआवजे की प्रक्रिया शुरू की गई। इससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन ग्रामीणों की इस बार की शिकायतों पर क्या कार्रवाई करता है। अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो कुल्ल गांव में आंदोलन की चिंगारी भड़क सकती है।

रिपोर्ट – देवभूषण दुबे, सागर

संबंधित सामग्री

CM डॉ. यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले-  5 पीढ़ियों से सिर्फ एक परिवार तक सिमटी पार्टी, किसी को आगे नहीं

राज्य

CM डॉ. यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- 5 पीढ़ियों से सिर्फ एक परिवार तक सिमटी पार्टी, किसी को आगे नहीं

दतिया उपचुनाव में, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाजपा की विकास नीतियों का प्रचार किया और कांग्रेस के शासन की आलोचना की।

Balram Krishi Mahotsav Connects Farmers with Scientific Farming and Prosperous Future: Chief Minister Dr. Yadav

राज्य

Balram Krishi Mahotsav Connects Farmers with Scientific Farming and Prosperous Future: Chief Minister Dr. Yadav

CM Dr. Mohan Yadav transferred ₹3308 crore to over 82 lakh farmers in MP, aiming to modernize agriculture and increase farmers' income.

लुधियाना को CM मान की डबल सौगात: शिक्षा और उद्योग को मिली बड़ी रफ्तार, ₹1,116 करोड़ के स्टील प्लांट की रखी नींव

राज्य

लुधियाना को CM मान की डबल सौगात: शिक्षा और उद्योग को मिली बड़ी रफ्तार, ₹1,116 करोड़ के स्टील प्लांट की रखी नींव

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शिक्षा और उद्योग क्षेत्र में दो बड़ी परियोजनाएं लुधियाना में शुरू कीं, जिसमें शिक्षा और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा में धूनीवाले धाम के विकास के लिए सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला और इसे भव्य बनाने की बात कही।

मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी, परिचितों से मांगे जा रहे पैसे

राज्य

मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी, परिचितों से मांगे जा रहे पैसे

रायपुर में आईएएस अधिकारी सुबोध सिंह के नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी से ठगी की गई। पुलिस ने जांच शुरू की है।