हार्ट-अटैक,ट्रक का कट और फिर आग,हादसा या हत्या जांच जारी

sagar-crime-news-murder-case

हार्ट-अटैक,ट्रक का कट और फिर आग,हादसा या हत्या जांच जारी

हार्ट-अटैकट्रक का कट और फिर आगहादसा या हत्या जांच जारी

Sagar crime news: मध्य प्रदेश के सागर जिले में शनिवार सुबह करीब 4 बजे गढ़ाकोटा रोड पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में डॉक्टर की पत्नी जिंदा जल गई, जबकि डॉक्टर और 2 अन्य साथियों ने अपनी जान बचा ली। मामला सानौधा थाना क्षेत्र का है।

[caption id="attachment_142518" align="alignnone" width="1184"]हादसे का वीडियो हादसे का वीडियो[/caption]

Sagar crime news: जानकारी के मुताबिक, मृतक महिला की पहचान सीमा कुर्मी (38) के रूप में हुई है, जबकि उनके पति डॉ. नीलेश कुर्मी (42) गढ़ाकोटा के निवासी हैं। आग इतनी भीषण थी कि महिला का शव काफी हद तक जल चुका है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

[caption id="attachment_142519" align="alignnone" width="1189"]पत्नी जिंदा जल गईं, जबकि डॉक्टर सुरक्षित है पत्नी जिंदा जल गईं, जबकि डॉक्टर सुरक्षित है[/caption]

हादसे के बाद परिजनों ने क्या कहा?

"हमारी बच्ची गढ़ाकोटा में डॉक्टर के यहां ब्याही थी। डॉक्टर ने रात 4 बजे फोन लगाया कि सीमा बोल नहीं रही। बेहोश है। हम सागर के लिए निकल गए। फिर डॉक्टर का फोन आया कि एक ट्रक ने कट मार दिया। गाड़ी खंती में उतर गई। हमें तो यह लग रहा है कि उसने जानबूझकर उसे मारा है। कैसे मारा, वह तो रिपोर्ट में पता चलेगा। मरी हुई लाकर नामो-निशान मिटाने की कोशिश की है। कार में तीन लोग और थे। उनकी हालत बिलकुल ठीक है। वे सुरक्षित निकल आए। यह पूरी साजिश है। अभी उसने दूसरी गाड़ी भी ली थी, बीमा-वीमा भी कराया होगा।"

यह आरोप है राधा चरण पटेल का। इनकी 38 वर्षीय बेटी सीमा कुर्मी सागर-गढ़ाकोटा रोड पर कार में जली अवस्था में मिली थी। सीमा के पिता और भाई ने डॉ. नीलेश पर हत्या करने का आरोप लगाया है। इसके बाद पुलिस ने डॉ. नीलेश और उसके दोनों साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Sagar crime news: पुलिस के मुताबिक, विस्तृत पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

पति ने ससुर को बताईं 3 कहानियां

घटना से पहले डॉ. नीलेश कुर्मी ने अपने ससुर राधाचरण कुर्मी को फोन पर बताया था कि सीमा को सीने में दर्द उठा है। हार्ट अटैक हो सकता है। उसे दिखाने के लिए सागर के राय हॉस्पिटल लेकर जा रहे हैं।

इसके बाद मायके पक्ष को कुछ नहीं बताया

इसी दौरान रास्ते में नीलेश का दोबारा फोन आया और बताया कि रास्ते में एक ट्रक ने कार को कट मारा है।इसके कुछ देर बाद फिर नीलेश ने फोन लगाया और बताया कि चनाटोरिया के पास कार में आग लग गई है। कार जल रही है। इसके बाद मायके पक्ष को कुछ नहीं बताया।

संबंधित सामग्री

भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रनों से हराया, T20 सीरीज अपने नाम की, वैभव बने हीरो

खेल

भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रनों से हराया, T20 सीरीज अपने नाम की, वैभव बने हीरो

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे को T20 सिरीज में 3-0 से हराया। वैभव सूर्यवंशी और मयंक यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

PM मोदी ने का नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर हाईपावर टॉस्क फोर्स बनाने का फैसला

देश-विदेश

PM मोदी ने का नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर हाईपावर टॉस्क फोर्स बनाने का फैसला

PM मोदी ने इंस्टाग्राम पर नया वीडियो पोस्ट किया, जिसमें छात्रों के भविष्य के लिए नई पहल और कठोर सजा के प्रावधानों की घोषणा की।

तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान जेल भेजा, साथ खड़े हुए भाई तेजस्वी

राज्य

तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान जेल भेजा, साथ खड़े हुए भाई तेजस्वी

RJD नेता तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया गया। उनके भाई तेजस्वी यादव ने सरकार की कार्रवाई की निंदा की।

धन की तंगी होगी छूमंतर! बाथरूम में चुपचाप रख दें ये सफेद चीज, वास्तु के अनुसार सुधर सकती है आर्थिक स्थिति

सनातन

धन की तंगी होगी छूमंतर! बाथरूम में चुपचाप रख दें ये सफेद चीज, वास्तु के अनुसार सुधर सकती है आर्थिक स्थिति

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बाथरूम में नमक रखने से नकारात्मक ऊर्जा कम होती है और सकारात्मक वातावरण बनता है, हालांकि इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

भारत को मिला पहला गोल्ड, मीराबाई ने वेटलिफ्टिंग में 190 KG उठाया; ऋषिकांत ने मेंस में सिल्वर जीता

देश-विदेश

भारत को मिला पहला गोल्ड, मीराबाई ने वेटलिफ्टिंग में 190 KG उठाया; ऋषिकांत ने मेंस में सिल्वर जीता

मणिपुर के ऋषिकांत सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मेन्स वेटलिफ्टिंग 60 KG कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीतकर भारत का परचम लहराया।