Recent News: इंसानियत हुई शर्मसार, कचरा गाड़ी में शव ले गए अस्पताल

recent-news-humanity-has-been-put-to-shame

Recent News: इंसानियत हुई शर्मसार, कचरा गाड़ी में शव ले गए अस्पताल

By:

Ranu

recent news इंसानियत हुई शर्मसार कचरा गाड़ी में शव ले गए अस्पताल

बेशर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Recent News: मध्य प्रदेश के राजगढ़ में इंसानियत को झकझौर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक युवक की मौत के बाद शव वाहन या एंबुलेंस के बजाय नगर पालिका की कचरा ढोने वाली गाड़ी में शव को रखकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया. जिसका वीडियो वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

Read More- ISRO Reusable Launch Vehicle: इसरो के रीयूजेबल यान की तीसरी सफल लैंडिंग

Recent News: शव के लिए भेज दी कचरा गाड़ी

Recent News: मामला राजगढ़ के खिलचीपुर थाना क्षेत्र का है. यहां खेत में एक युवक का शव पेड़ से लटका पाया गया. आसपास के लोगों ने इसकी सूचना खिलचीपुर थाने में दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव की जांच पड़ताल की तो उसकी पहचान हेमराज सिंधिया निवासी टोडरी गांव के रूप में हुई. पुलिस ने घटना की सूचना परिजन को दी. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने के लिए पुलिस ने नगर पालिका को शव वाहन भेजने के लिए कहा. नगर पालिका ने शव वाहन ने होने पर उसकी जगह नगर पालिका के द्वारा कचरा उठाने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला कचरा वाहन ही भेज दिया.

Read More- ATM Loot News 2024: लग्जरी कार से आए और चंद मिनटों में लूट ले गए ATM

Recent News: वीडियो सामने आने के बाद जांच के आदेश

घटना स्थल पर शव को मर्चुरी में ले जाने के लिए आए कचरा वाहन को देखकर लोगों को गुस्सा आया लेकिन फिर सारी संवेदनाओं को दरकिनार करते हुए शव को उसी कचरा गाड़ी से पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. नगर परिषद के सीएमओ का कहना है कि, ''मामले में संबंधित कर्मचारियों को एससीएन जारी करते हुए जवाब तलब किया गया है. जांच के बाद नियमानुसार कार्यवाई की जाएगी.''

https://youtube.com/shorts/sQToznFB3hA?feature=share

संबंधित सामग्री

UP में बारिश का तांडव, 10 नदियां उफान पर, बनारस में 84 घाट डूबे

राज्य

UP में बारिश का तांडव, 10 नदियां उफान पर, बनारस में 84 घाट डूबे

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही मानसूनी बारिश के कारण गंगा, यमुना सहित कई नदियां खतरे के निशान पर हैं, जिससे बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है।

बच्ची से रेप-हत्या के आरोपी का एनकाउंटर, पुलिस मुठभेड़ में मारा गया

राज्य

बच्ची से रेप-हत्या के आरोपी का एनकाउंटर, पुलिस मुठभेड़ में मारा गया

बुलंदशहर में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश मोनू को मार गिराया।

10 हजार युवाओं को रोजगार देने की तैयारी, उत्तराखंड में 4 बड़े रोजगार मेले

राज्य

10 हजार युवाओं को रोजगार देने की तैयारी, उत्तराखंड में 4 बड़े रोजगार मेले

उत्तराखंड में अगले चार महीनों में चार रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे, जिसमें 10 हजार युवाओं को नौकरी के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

'बारिश-बुलेट और तिरंगा...,' देखें देशभक्ति के लिए कैसे सीएम डॉ. मोहन ने पीछे छोड़ा प्रोटोकॉल

राज्य

'बारिश-बुलेट और तिरंगा...,' देखें देशभक्ति के लिए कैसे सीएम डॉ. मोहन ने पीछे छोड़ा प्रोटोकॉल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में 'हर घर तिरंगा' अभियान की शुरुआत की, यह यात्रा राष्ट्रभक्ति और युवा सहयोग का प्रतीक बनी।

डिंडोरी में बारिश में खराब हो रही 50 ट्रक धान, विधायक ने उठाए सवाल

राज्य

डिंडोरी में बारिश में खराब हो रही 50 ट्रक धान, विधायक ने उठाए सवाल

डिंडोरी जिले के शहपुरा में धान का असुरक्षित भंडारण देख विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने चिंता व्यक्त की, बारिश में धान खराब होने की आशंका।