Rape Case On Yash Dayal: रेप केस में इस क्रिकेटर की हो सकती है गिरफ्तारी!

rape-case-on-yash-dayal-arrest-possible

Rape Case On Yash Dayal: रेप केस में इस क्रिकेटर की हो सकती है गिरफ्तारी!

rape case on yash dayal रेप केस में इस क्रिकेटर की हो सकती है गिरफ्तारी

Rape Case On Yash Dayal: IPL टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के तेज गेंदबाज यश दयाल एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं इस बार वो अपने खेल की वजह से नही बल्कि यौन शोषण के आरोपो के चलते विवादों में घिरे हुए हैं। यश पर कई महिनों से रेप केस चल रहा है, उन पर नाबालिग से रेप के मामले में जयपुर के पॉक्सो कोर्ट-3 ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। अब यश दयाल पर तलवार लटक रही है, कभी भी उनकी गिरफ्तारी हो सकती है।

Rape Case On Yash Dayal: जज अलका बसंल का आदेश

जज ने कहा कि- "प्रथमदृष्टया ऐसा नहीं लगता है कि आरोपी को झूठे आरोपों में फंसाया गया है। अब तक की जांच में आरोपी का अपराध में शामिल होना प्रकट होता है। आरोपी से पूछताछ होनी शेष है। ऐसे में इस स्तर पर आरोपी को अग्रिम जमानत का फायदा नहीं दिया जा सकता।"

Rape Case On Yash Dayal: नाबालिक से रेप का केस दर्ज

जयपुर के सांगनेर सदर थान में 23 जुलाई 2025 में यश दयाल के ऊपर करियर बनाने का झांसा देकर और इमोशनल ब्लैकमेल कर नाबालिक से रेप करने का मामाल दर्ज किया गया था।

पीड़िता के मोबाइल हैं सबूत

पीड़िता के वकील दिवेश शर्मा ने कहा कि- मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने पीड़िता और आरोपी के मोबाइल की CDR बरामद की। इसमें दोनों के बीच बातचीत होने की पुष्टि होती है। इसके साथ ही पीड़िता द्वारा बताए गए होटलों में दोनों के ठहरने का रिकॉर्ड भी है। पीड़िता के मोबाइल से मिली चैट, फोटोज और वीडियो के विश्लेषण से आरोपी के खिलाफ पॉक्सो के तहत मामला बनता है। " Yash Dayal Rape Allegation

उन्होंने आगे कहा कि-

'आरोपी ने 3-4 मई 2023 को जयपुर में IPL मैच खेलने के दौरान पीड़िता को रेलवे स्टेशन के पास होटल में मिलने बुलाया और सेक्स के लिए कहा। पीड़िता के मना करने पर उसने उसके पापा के केस को लेकर उसकी आर्थिक और भावनात्मक मदद करने, कानपुर में क्रिकेट एकेडमी जॉइन कराने का झांसा देकर 2-3 सितंबर, 2023 को कानपुर (यूपी) बुलाकर उसके साथ होटल में रेप किया।'

यश दयाल के वकील ने बताया

वकील कुणाल जैमन ने कहा कि- "आरोपी ने पीड़िता से हमेशा सार्वजनिक स्थान और टीम के अन्य सदस्यों की मौजूदगी में मुलाकात की है। वे एकांत स्थान पर कहीं भी अकेले नहीं मिले। पीड़िता ने आरोपी को कभी नहीं बताया कि उसकी उम्र 18 साल से कम है। FIR में भी उसने यह नहीं कहा कि जब उसके साथ पहली बार रेप हुआ, उस समय वह कम उम्र की थी। वहीं, यदि पीड़िता के साथ कानपुर में रेप हुआ तो वह प्रार्थी के साथ उसके बाद भी अलग-अलग शहरों में क्यों गई? इसके बारे में पीड़िता ने कुछ भी स्पष्ट नहीं किया।"

ब्लैकमेल करने के लिए किया गया केस

क्रिकेटर के वकील ने कहा कि- "पीड़िता ने उसे परेशान, अपमानित और ब्लैकमेल करके पैसे ऐंठने की नीयत से मामला दर्ज कराया है। वह एक सम्मानित क्रिकेटर है, जिसे महिलाओं के एक गिरोह द्वारा झूठे आरोप लगाकर फंसाया जा रहा है। पीड़िता ने स्वयं को उसके समक्ष वयस्क के रूप में प्रस्तुत किया। वयस्क होने के नाते स्वयं बिना किसी दबाव या जबरदस्ती के प्रार्थी से मुलाकात कर अपनी आर्थिक स्थिति तंग बताई, जिसके चलते उसने क्रिकेट किट खरीदने के लिए पैसे ट्रांसफर किए। उसके बाद भी पीड़िता किसी न किसी बहाने से उससे पैसे ऐंठती रही। गाजियाबाद (यूपी) में उसके खिलाफ दर्ज मुकदमे में भी पीड़िता की मिलीभगत है।"
गाजियाबाद में यश के खिलाफ हुआ था मामला दर्ज
क्रिकेटर के खिलाफ गाजियाबाद के इंदिरापुरम पुलिस स्टेशन में BNS की धारा 69 के तहत केस दर्ज कराया गया था। एक युवती ने और लगाया था रेप का आरोप 6 जुलाई 2025 को एक युवती ने क्रिकेटर पर गंभीर आरोप लगाते हुए रेप की FIR दर्ज कराई थी। युवती का आरोप था कि क्रिकेटर ने शादी का झूठा वादा कर शारीरिक संबंध बनाए और अब शादी से साफ इंकार कर दिया था।

5 साल तक रिलेशन में रहें, फिर किया इंकार

गाजियाबाद की रहने वाली एक युवती ने पुलिस को बताया था कि उसकी 2019 में यश दयाल से सोशल मीडिया पर पहचान हुई थी। धीरे-धीरे दोनों में बातचीत होने लगी और यश ने उससे शादी करने का वादा किया और कई बार संबंध बनाए। युवती ने दावा किया है कि यश ने उसे बेंगलुरु, दिल्ली और प्रयागराज भी लेकर जा चुके हैं और अपने परिवार से भी मिलवाया। युवती ने बताया था कि एक महीने पहले यश ने उसे सोशल मीडिया और वॉट्सऐप पर ब्लॉक कर दिया और शादी से इनकार कर दिया। जब उसने विरोध किया तो यश ने मारपीट भी की। IGRS और सोशल मीडिया के जरिए मांगी थी सीएम योगी से मदद 21 जून को युवती ने IGRS पोर्टल पर शिकायत की थी और 25 जून को X (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट डालकर सीएम योगी आदित्यनाथ से मदद की अपील की। पोस्ट में उसने यश दयाल के साथ अपनी तस्वीरें भी साझा कीं और आरोप लगाया कि वह पिछले 5 साल से रिश्ते में थी। युवती ने यह भी कहा कि यश कई लड़कियों के साथ भी रिलेशनशिप में थे।  

संबंधित सामग्री

ई-टोकन व्यवस्था बंद होते ही खाद केंद्रों पर उमड़ी भीड़, बारिश में भी घंटों लाइन में खड़े रहे किसान

राज्य

ई-टोकन व्यवस्था बंद होते ही खाद केंद्रों पर उमड़ी भीड़, बारिश में भी घंटों लाइन में खड़े रहे किसान

मध्य प्रदेश के अलीराजपुर में खरीफ सीजन के दौरान खाद वितरण में अव्यवस्था के कारण किसानों को भारी परेशानी हुई।

पंजाब में सरकारी बसों की हड़ताल, सरकार से नहीं बनी बात, CM आवास घेरने की तैयारी

राज्य

पंजाब में सरकारी बसों की हड़ताल, सरकार से नहीं बनी बात, CM आवास घेरने की तैयारी

पंजाब रोडवेज, और पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने 3 से 5 अगस्त तक हड़ताल का ऐलान किया है।

सावन सोमवार...हटकेश्वर महादेव का गणेश स्वरूप में श्रृंगार:रात 2 बजे से विशेष पूजा, भूतेश्वरनाथ में कांवड़ियों की भीड़

सनातन

सावन सोमवार...हटकेश्वर महादेव का गणेश स्वरूप में श्रृंगार:रात 2 बजे से विशेष पूजा, भूतेश्वरनाथ में कांवड़ियों की भीड़

छत्तीसगढ़ के शिवालयों में सावन के पहले सोमवार को भक्तों ने जलाभिषेक किया और पूजा-अर्चना की। विभिन्न मंदिरों में विशेष आयोजन और भंडारे लगाए गए।

धार की तारा घाटी में भीषण सड़क हादसा, बस-कार की टक्कर में युवक की मौत

राज्य

धार की तारा घाटी में भीषण सड़क हादसा, बस-कार की टक्कर में युवक की मौत

मध्य प्रदेश के धार जिले में एक यात्री बस और कार की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ।

लोकसभा में राम मंदिर चढ़ावे को लेकर हंगामा, छात्रों पर कार्रवाई पर शाह के बयान की मांग

देश-विदेश

लोकसभा में राम मंदिर चढ़ावे को लेकर हंगामा, छात्रों पर कार्रवाई पर शाह के बयान की मांग

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही विपक्ष के हंगामे के बाद स्थगित हो गई। विपक्ष ने नीट पेपर लीक और राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर गृह मंत्री से बयान की मांग की।