पटना में रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा, CM नीतीश ने किया शुभारंभ

ram-navami-shobha-yatra-patna-nitish-kumar

पटना में रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा, CM नीतीश ने किया शुभारंभ

पटना में रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा cm नीतीश ने किया शुभारंभ

Ram Navami Shobha Yatra: आज देशभर में रामनवमी का पावन पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर पटना में भी विभिन्न पूजा समितियों की तरफ से भव्य शोभायात्राओं का आयोजन किया गया है। ये सभी झांकियां पटना के डाकबंगला चौराहा स्थित श्रीराम चौक पर पहुंच रही हैं।

cm nitish

CM हुए शामिल

आयोजन के लिए डाकबंगला चौराहे पर एक विशाल मंच तैयार किया गया है, जहां बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उनके बेटे निशांत कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय चौधरी और संजय सरावगी समेत NDA के कई दिग्गज नेता उपस्थित रहे। CM ने पहुंचने के बाद दीप प्रज्वलित किया और कुछ देर रुकने के बाद निकल गए।

[caption id="attachment_143572" align="alignnone" width="965"]CM नीतीश कुमार और नितिन नवीन द्वारा वहां पहुंची झांकियों को सम्मानित किया। CM नीतीश कुमार और नितिन नवीन द्वारा वहां पहुंची झांकियों को सम्मानित किया।[/caption]

झांकियों को किया सम्मानित

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंच पर मौजूद सभी नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। CM नीतीश कुमार और नितिन नवीन द्वारा वहां पहुंची झांकियों को सम्मानित किया। CM नीतीश के मंच पर चढ़ते ही जय श्री राम के नारे लगने लगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद नितिन नवीन पहली बार इस भव्य कार्यक्रम का हिस्सा बने। 

[caption id="attachment_143571" align="alignnone" width="950"]सांस्कृतिक झलकियों से सजी झांकियां सांस्कृतिक झलकियों से सजी झांकियां[/caption]

Ram Navami Shobha Yatra: लाखों श्रद्धालु पहुंचे

आयोजकों के मुताबिक, डाक बंगला चौराहा और महावीर मंदिर के आसपास 5 से 7 लाख श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन और श्रद्धालु इस कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। चौराहे के मुख्य स्थल पर भगवान श्रीराम, भगवान शिव और हनुमान जी की 20-25 फीट ऊंची विशाल प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। पहली बार इतने भव्य स्तर पर प्रतिमाओं का प्रदर्शन किया जा रहा है, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

संबंधित सामग्री

उत्तरकाशी: NCC अधिकारियों पर बच्चियों से छेड़छाड़ का गंभीर आरोप, भीड़ ने की मारपीट

राज्य

उत्तरकाशी: NCC अधिकारियों पर बच्चियों से छेड़छाड़ का गंभीर आरोप, भीड़ ने की मारपीट

उत्तरकाशी के एक स्कूल में NCC के दो अधिकारियों पर बच्चियों से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना है।

CM योगी ने गोरखपुर के पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण किया, रवि किशन की फिर ली चुटकी

राज्य

CM योगी ने गोरखपुर के पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण किया, रवि किशन की फिर ली चुटकी

गोरखपुर में CM योगी ने 995 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया, जिसमें पहला सिक्सलेन फ्लाईओवर शामिल है।

इंदौर में मास्टर प्लान से पहले बड़ा खेल? 44 एकड़ जमीन की मंजूरी पर उठे सवाल!

राज्य

इंदौर में मास्टर प्लान से पहले बड़ा खेल? 44 एकड़ जमीन की मंजूरी पर उठे सवाल!

इंदौर में मास्टर प्लान-2047 लागू होने से पहले ही कॉलोनियों की मंजूरी पर विवाद उठा है। धारा-16 के तहत नई कॉलोनियों की मंजूरी पर रोक के बावजूद अनुमतियाँ दी गईं।

पकौड़े-समोसे छोड़िए, अब बारिश में बनाइए कच्चे केले की कुरकुरी भजिया

लाइफ स्टाइल

पकौड़े-समोसे छोड़िए, अब बारिश में बनाइए कच्चे केले की कुरकुरी भजिया

बारिश के मौसम में आलू और प्याज के पकौड़े की जगह ट्राई करें कच्चे केले की भजिया, जो कि क्रिस्पी और मसालेदार होती है।

NEET पेपर लीक विवाद पर आलिया भट्ट छात्रों के समर्थन में बोलीं- 'दिल टूट गया है'

मनोरंजन

NEET पेपर लीक विवाद पर आलिया भट्ट छात्रों के समर्थन में बोलीं- 'दिल टूट गया है'

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के समर्थन में सोशल मीडिया पर भावुक संदेश साझा किया।