Rajinikanth 50 Years in Cinema: सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत ने 50 साल पूरे किए,...

rajinikanth-50-years-cinema-pm-modi-congratulates

Rajinikanth 50 Years in Cinema: सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत ने 50 साल पूरे किए, पीएम मोदी ने दी बधाई...

rajinikanth 50 years in cinema सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत ने 50 साल पूरे किए पीएम मोदी ने दी बधाई

‘The Bengal Files’ Controversy: ‘द बंगाल फाइल्स’ ट्रेलर लॉन्च होते ही मचा हंगामा, हिंदू – मुस्लिम और नरसंहार…

पीएम मोदी ने रजनीकांत को दी बधाई...

PM मोदी ने अपने सोशल मीडिया के एक्स अकाउंट पर साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत के साथ फोटो शेयर करते हुए उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल पूरे होने पर बधाई दी उन्होंने एक्स पर लिखा कि- "सिनेमा जगत में 50 शानदार वर्ष पूरे करने पर थिरु रजनीकांत जी को बधाई। उनकी यात्रा ऐतिहासिक रही है, जिसमें उनकी विविध भूमिकाओं ने विभिन्न पीढ़ियों के लोगों के मन पर अमिट छाप छोड़ी है। मैं आने वाले समय में उनकी निरंतर सफलता और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं"।

रजनीकांत ने पीएम मोदी को जताया आभार...

एक्टर ने एक्स पर पीएम मोदी के बधाई का रिप्लाई देते हुए लिखा कि- "आदरणीय @narendramodi मोदी जी, आपकी हार्दिक शुभकामनाओं के लिए मैं तहे दिल से आभारी हूं। एक ऐसे नेता से शुभकामनाएं पाना सचमुच मेरे लिए सम्मान की बात है, जिनका मैं लंबे समय से बहुत सम्मान करता रहा हूं। आपके स्नेहपूर्ण शब्दों के लिए धन्यवाद। ?? जय हिंद ??"  

आंध्रप्रदेश के सीएम ने भी दी बधाई...

आंध्रप्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू ने भी सुपरस्टार रजनीकांत के साथ तस्वीर शेयर कर शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि- "सुपरस्टार रजनीकांत गारू को सिनेमा में 50 शानदार साल पूरे करने पर बधाई। अपने उल्लेखनीय करियर के दौरान, उन्होंने न केवल अपने शानदार अभिनय से लाखों लोगों का मनोरंजन किया है, बल्कि अपनी फिल्मों को सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के माध्यम के रूप में भी इस्तेमाल किया है। उनके काम ने ज्वलंत सामाजिक मुद्दों पर चिंतन को प्रेरित किया है और अनगिनत लोगों के जीवन को अर्थ और उद्देश्य से छुआ है। मैं उन्हें अपनी शुभकामनाएं देता हूं। @rajinikanth"

एक्टर ने रिप्लाई देते हुए लिखा कि -

"आदरणीय और प्रिय चंद्रबाबू नायडू गरु, आपके स्नेहपूर्ण शब्दों और हार्दिक शुभकामनाओं से मैं सचमुच अभिभूत हूं। आपका यह विनम्र संदेश मेरे लिए बहुत मायने रखता है। आप जैसे लोगों के प्यार और दोस्ती से, मैं सिनेमा के माध्यम से अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रेरित और विनम्र महसूस करता हूं। हार्दिक धन्यवाद ?? @ncbn"

फिल्मों में 50 साल की यात्रा....

रजनीकांत ने 1975 में के. बालाचंदर की फिल्म ‘अपूर्व रागंगल’ से अपने करियर की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने तमिल, हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में 160 से अधिक फिल्में कीं। हाल ही में उनकी फिल्म ‘कुली’ 14 अगस्त को रिलीज़ हुई, जिसमें उन्होंने नागार्जुन, सौबिन शहीर, श्रुति हासन और आमिर खान के साथ काम किया।

थलाइवर के नाम से मशहूर रजनीकांत...

अपने प्रशंसकों द्वारा प्यार से ‘थलाइवर’ कहा जाने वाला 73 वर्षीय सुपरस्टार कई हिट फिल्मों में नजर आए हैं, जिनमें ‘बाशा’, ‘एंथिरन’, ‘कबाली’, ‘जेलर’, और ‘रोबोट’ शामिल हैं। उनकी लोकप्रियता सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि जापान, मलेशिया और सिंगापुर जैसे देशों में भी फैली हुई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rajinikanth (@rajinikanth)

राजनीति में कदम और फिर वापसी...

रजनीकांत ने 31 दिसंबर 2017 को राजनीति में आने का ऐलान किया था और कहा था कि वे तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में सभी 234 सीटों पर उम्मीदवार उतारेंगे। लेकिन 12 जुलाई 2021 को उन्होंने अपनी संस्था ‘रजनी मक्कल मंद्रम’ को भंग कर दिया और राजनीति में आने की योजना छोड़ दी।

पीएम मोदी के साथ संबंध...

रजनीकांत ने 2019 में लोकसभा चुनाव के बाद पीएम मोदी को बधाई दी थी और जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने पर समर्थन जताया था। उन्होंने मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को कृष्ण-अर्जुन की जोड़ी बताते हुए तारीफ की। 2024 में रजनीकांत ने पीएम मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर भी बधाई दी।  

संबंधित सामग्री

28 जुलाई 2026 राशिफल: इन राशियों को मिलेंगे नए मौके और आर्थिक लाभ, जानें आपका दिन कैसा रहेगा

सनातन

28 जुलाई 2026 राशिफल: इन राशियों को मिलेंगे नए मौके और आर्थिक लाभ, जानें आपका दिन कैसा रहेगा

28 जुलाई 2026 राशिफल: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल, व्यापार, नौकरी, प्रेम, पढ़ाई, निवेश और सफलता से जुड़े महत्वपूर्ण संकेत।

CM डॉ. यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले-  5 पीढ़ियों से सिर्फ एक परिवार तक सिमटी पार्टी, किसी को आगे नहीं

राज्य

CM डॉ. यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- 5 पीढ़ियों से सिर्फ एक परिवार तक सिमटी पार्टी, किसी को आगे नहीं

दतिया उपचुनाव में, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाजपा की विकास नीतियों का प्रचार किया और कांग्रेस के शासन की आलोचना की।

Balram Krishi Mahotsav Connects Farmers with Scientific Farming and Prosperous Future: Chief Minister Dr. Yadav

राज्य

Balram Krishi Mahotsav Connects Farmers with Scientific Farming and Prosperous Future: Chief Minister Dr. Yadav

CM Dr. Mohan Yadav transferred ₹3308 crore to over 82 lakh farmers in MP, aiming to modernize agriculture and increase farmers' income.

लुधियाना को CM मान की डबल सौगात: शिक्षा और उद्योग को मिली बड़ी रफ्तार, ₹1,116 करोड़ के स्टील प्लांट की रखी नींव

राज्य

लुधियाना को CM मान की डबल सौगात: शिक्षा और उद्योग को मिली बड़ी रफ्तार, ₹1,116 करोड़ के स्टील प्लांट की रखी नींव

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शिक्षा और उद्योग क्षेत्र में दो बड़ी परियोजनाएं लुधियाना में शुरू कीं, जिसमें शिक्षा और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा में धूनीवाले धाम के विकास के लिए सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला और इसे भव्य बनाने की बात कही।