Rajgarh News: देशभक्ति के रंग में रंगा राजगढ़, गूंजे 'वंदे मातरम्' और 'भारत माता की जय' के नारे

rajgarh-news

Rajgarh News: देशभक्ति के रंग में रंगा राजगढ़, गूंजे 'वंदे मातरम्' और 'भारत माता की जय' के नारे

rajgarh news देशभक्ति के रंग में रंगा राजगढ़ गूंजे वंदे मातरम् और भारत माता की जय के नारे

Rajgarh News: राजगढ़ में केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव के नेतृत्व में भारतीय सेना के सम्मान में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण, भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा की शुरुआत राजगढ़ कस्बे के गणेश पोल से हुई, जहां मंत्री भूपेंद्र यादव ने रिद्धि सिद्धि गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना कर यात्रा का शुभारंभ किया।

[caption id="attachment_83228" align="alignnone" width="300"]Rajgarh News Rajgarh News[/caption]

Rajgarh News: वंदे मातरम्' जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा

देशभक्ति गीतों और नारों के बीच यह यात्रा गणेश पोल से प्रारंभ होकर चौपड़ बाजार, सराय बाजार और मेला चौराहा होते हुए रेलवे स्टेशन पर सम्पन्न हुई। मार्ग में देशभक्ति का माहौल चरम पर था और 'भारत माता की जय' व 'वंदे मातरम्' जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा।

Rajgarh News: पंडित भवानी सहाय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया

इस अवसर पर पंडित भवानी सहाय चौक पर पंडित भवानी सहाय की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया। तिरंगा यात्रा में जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता, भाजपा नेता संजय नरुका, बन्नाराम मीना, पूर्व विधायक बनवारी लाल सिंघल सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

खुले दिल से किया स्वागत

Rajgarh News: यह यात्रा न केवल भारतीय सेना के प्रति सम्मान प्रकट करने का माध्यम बनी, बल्कि लोगों में देशभक्ति की भावना को भी जाग्रत किया। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल का खुले दिल से स्वागत किया और बड़ी संख्या में सहभागिता निभाई।

संबंधित सामग्री

13 जुलाई 2026 राशिफल

सनातन

13 जुलाई 2026 राशिफल

13 जुलाई 2026 राशिफल: जानें आज का मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का दैनिक राशिफल। पढ़ें करियर, नौकरी, व्यापार, प्रेम जीवन, शिक्षा और सफलता से जुड़े.....

मुख्यमंत्री ने दक्षिण-पश्चिम भोपाल के प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मानित किया

राज्य

मुख्यमंत्री ने दक्षिण-पश्चिम भोपाल के प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मानित किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं को उनकी प्रतिभा के लिए सम्मानित किया, जिसमें विश्व स्तर पर पहचान बनाने की क्षमता की सराहना की गई।

एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0: सीएम डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ, जीसीसी, डेटा सेंटर-सेमीकंडक्टर में निवेश को मिलेगा बढ़ावा

राज्य

एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0: सीएम डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ, जीसीसी, डेटा सेंटर-सेमीकंडक्टर में निवेश को मिलेगा बढ़ावा

13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0 का आयोजन होगा, जिसमें उद्योग जगत के नेता, निवेशक और नीति विशेषज्ञ भाग लेंगे। देश-विदेश के उद्योग जगत, निवेशकों और नीति विशेषज्ञों का होगा संगम

भिंड को सौगात, CM डॉ यादव ने 322.29 करोड़ की 56 विकास कार्यों का किया भूमि-पूजन, लोकार्पण

राज्य

भिंड को सौगात, CM डॉ यादव ने 322.29 करोड़ की 56 विकास कार्यों का किया भूमि-पूजन, लोकार्पण

मध्यप्रदेश सरकार ने लाड़ली बहनों के लिए 1835 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए और 322.29 करोड़ रुपये के 56 विकास कार्यों की शुरुआत की। सांदीपनि विद्यालयों की सौगात भी दी जाएगी।

लूट के इरादे से घर में घुसे नकाबपोशों ने आदिवासी महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म, प्राइवेट पार्ट में डाली लकड़ी की वस्तु

जुर्म गाथा

लूट के इरादे से घर में घुसे नकाबपोशों ने आदिवासी महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म, प्राइवेट पार्ट में डाली लकड़ी की वस्तु

मध्य प्रदेश के अलीराजपुर में आदिवासी महिला के साथ लूटपाट और अत्याचार की घटना हुई। महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म और क्रूरता की गई।