Rajasthan spa centre raid: राजस्थान के बीकानेर शहर में मंगलवार रात उस वक्त सनसनी फैल गई, जब पुलिस ने शहर के सबसे व्यस्त और पॉश इलाके में चल रहे एक कथित देह व्यापार रैकेट का पर्दाफाश किया। शहर के विजय मॉल के पास एक स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे इस ‘गंदे खेल’ का खुलासा एक सतर्क नागरिक की सूचना पर हुआ, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर छापा मारा और सफलता हासिल की।
सड़क पर कार के पास हो रहा था सौदा
[caption id="attachment_144573" align="alignnone" width="1200"]

Representative image[/caption]
पुलिस ने बताया कि मामले की शुरुआत तब हुई, जब विजय मॉल के पास खड़ी एक कार के समीप एक युवक कुछ लोगों से बातचीत करता नजर आया। सूत्रों के मुताबिक, बताया जा रहा है कि वह स्पा सेंटर के भीतर मौजूद युवतियों के लिए कथित तौर पर सौदेबाजी कर रहा था। इस संदिग्ध गतिविधि को देखकर एक जागरूक व्यक्ति ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया।
पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, मौके पर मच गया हड़कंप
सूचना मिलते ही सीओ सिटी अनुज डाल के नेतृत्व में कोतवाली थाना पुलिस और महिला पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बिना देर किए स्पा सेंटर की घेराबंदी कर छापा मारा, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो युवतियों को हिरासत में लिया, और साथ ही कार के पास कथित सौदेबाजी कर रहे युवक को भी गिरफ्तार कर लिया। युवक का मोबाइल फोन पुलिस ने जब्त कर लिया है, जिसमें अहम जानकारी मिलने की संभावना जताई जा रही है।
विधायक जेठानंद व्यास ने लिया स्थिति का जायजा
घटना की सूचना मिलते ही बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश देते हुए कहा कि शहर की संस्कृति और शांति को प्रभावित करने वाले तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने इस नेटवर्क के पीछे जुड़े बड़े नामों को सामने लाने पर जोर दिया।
[caption id="attachment_144574" align="alignnone" width="1200"]

Representative image[/caption]
शहर के बीचों-बीच चल रहा था रैकेट
मामले की सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि यह स्पा सेंटर शहर के हृदय स्थल में लंबे समय से संचालित हो रहा था। स्थानीय लोगों में अब इस बात को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि इतनी व्यस्त जगह पर यह अवैध गतिविधि इतने समय तक कैसे चलती रही। पुलिस के अनुसार, पूरे नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है और इससे जुड़े अन्य कड़ियों का भी जल्द खुलासा किया जाएगा।