खुद बनाई चाय, संवाद से लोगों का जीता दिल, देखें सीएम डॉ. यादव की सादगी के Photos

सीएम यादव की जनता से मुलाकात

खुद बनाई चाय, संवाद से लोगों का जीता दिल, देखें सीएम डॉ. यादव की सादगी के Photos

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने धार और आलीराजपुर में लोगों से मुलाकात की, चाय बनाई और दुकानदारों से बातचीत की।

खुद बनाई चाय संवाद से लोगों का जीता दिल देखें सीएम डॉ यादव की सादगी के photos

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने अनोखे और सौम्य स्वभाव के लिए पूरे देश में जाने जाते हैं। कई बार उनकी सादगी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं। इसकी एक और बानगी 23 जुलाई को देखने को मिली। दरअसल, सीएम डॉ. यादव ने आलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की।

उसके बाद सीएम डॉ. यादव सड़क मार्ग से इंदौर की ओर रवाना हुए। इस दौरान कई जगहों पर जनता से उन्होंने बात की। जब वे धार जिले के राजगढ़ पहुंचे तो एक टी-स्टॉल पर रुक गए। उन्होंने यहां खुद चाय भी बनाई। इस दौरान उन्होंने दुकान संचालक से उनके काम और व्यवसाय के संबंध में चर्चा की। दुकानदार के साथ-साथ सीएम डॉ. यादव ने वहां मौजूद जनता से भी विभिन्न विषयों पर बातचीत की। 

पहली बार देखा सामने

यहां जनता से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव आगे गए और कुछ व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर रुके। उन्होंने यहां भी दुकान मालिकों और स्टाफ के सदस्यों से भी बातचीत की। इस अचानक हुई मुलाकात के दौरान जनता का उत्साह देखने लायक था। यहां की जनता ने अभी तक अपने प्रदेश के मुखिया को टीवी पर ही देखा था, लेकिन आज पहली बार सामने से देखा। लोगों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सादगी भा गई।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन जो कहते हैं, वो करते हैं, अब एक ही दिन में मिली एमपी पुलिस में 9 हजार 662 पदों को मंजूरी

राज्य

सीएम डॉ. मोहन जो कहते हैं, वो करते हैं, अब एक ही दिन में मिली एमपी पुलिस में 9 हजार 662 पदों को मंजूरी

मध्यप्रदेश के CM डॉ. मोहन यादव ने 18 हजार पुलिस पदों की भर्ती के निर्देश दिए, जिसमें सीधी भर्ती के पद भी शामिल हैं।

जिद-जुनून के पक्के सीएम डॉ. मोहन, पायलट के मना करने के बाद भी यूं पहुंचे अपनों के बीच, जानें उनके मन के भाव

राज्य

जिद-जुनून के पक्के सीएम डॉ. मोहन, पायलट के मना करने के बाद भी यूं पहुंचे अपनों के बीच, जानें उनके मन के भाव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जयंती पर शहीद चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि दी और आलीराजपुर में 356.89 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शुभारंभ किया।

आदिवासी आस्था को नई पहचान! आलीराजपुर में बनेगा भव्य ‘माता काजल लोक

राज्य

आदिवासी आस्था को नई पहचान! आलीराजपुर में बनेगा भव्य ‘माता काजल लोक

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने आलीराजपुर में 'माता काजल लोक' के निर्माण की घोषणा की, जिससे धार्मिक पर्यटन और स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा।

कोयले की रफ्तार से बढ़ा MP का खजाना! सिंगरौली वन विभाग ने तोड़ा राजस्व रिकॉर्ड

राज्य

कोयले की रफ्तार से बढ़ा MP का खजाना! सिंगरौली वन विभाग ने तोड़ा राजस्व रिकॉर्ड

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में वन विभाग ने 595 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली करके नया रिकॉर्ड स्थापित किया।

रतलाम का ‘चोरी का बिजनेस मॉडल’ सुनकर पुलिस भी हैरान! 10 साल से छोटी चोरी कर चला रहा था घर

राज्य

रतलाम का ‘चोरी का बिजनेस मॉडल’ सुनकर पुलिस भी हैरान! 10 साल से छोटी चोरी कर चला रहा था घर

रतलाम में एक चोर ने 10 साल तक छोटी चोरियों से अपना गुजारा चलाया, यह सोचकर कि पीड़ित छोटी रकम पर पुलिस में शिकायत नहीं करेंगे।