CM भजनलाल के बयान पर विवाद, विपक्ष ने उठाए सवाल

rajasthan-cm-bhajanlal-sharma-controversial-statement-opposition-reaction

CM भजनलाल के बयान पर विवाद, विपक्ष ने उठाए सवाल

cm भजनलाल के बयान पर विवाद विपक्ष ने उठाए सवाल

CM Bhajanlal controversy: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हाल ही में किसानों को लेकर ऐसा कुछ कह दिया कि जिस पर विवाद हो गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल का कहना है कि किसान साल में सिर्फ 25-30 दिन ही काम करता है और बाकी दिन आराम करता है। खुद को किसान बताते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश का किसान सिर्फ बुआई करने जाता है, और फसल काटने, इसके अलावा बीच में 2-4 दिन वह फसलों को पानी देने के लिए भी जाता है। 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

कांग्रेस का वार

CM भजनलाल के अनुसार वो खुद किसान हैं इसलिए वो इस बारे में बेहतर तरीके से जानते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर किसान पूरी तरह से ड्यूटी समझकर खेती कर ले, तो उनको कभी नुकसान नहीं होगा। उनके इस बयान पर बवाल मच गया है, और कांग्रेस के प्रमुख नेताओं ने उन पर जमकर पलटवार किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने तो मुख्यमंत्री का चुनावी हलफनामा दिखाते हुए उनके किसान होने पर ही सवाल उठा दिया।

डोटासरा ने उठाए सवाल

मुख्यमंत्री शर्मा ने ये सारी बातें किसानों के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में कहीं। PCC अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने CM के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, 

मुख्यमंत्री भजनलाल जी, आपका एफिडेविट बता रहा है कि आपके नाम कृषि भूमि का केवल 350 वर्ग मीटर का प्लाट है, यानि 1 बीघा जमीन भी नहींहै। फिर आप कहां के किसान हो गए? और किसानों का मजाक बनाकर उनका अपमान कर रहे। मुख्यमंत्री मेहरबानी करके खुद को किसान बताना और AC कमरों में बैठकर खेती-किसानी का हिसाब लगाना छोड़ दीजिए।

CM Bhajanlal controversy: क्या बोले CM?

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यह विवादित भाषण जयपुर के होटल ललित में आयोजित 'ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम)–2026' कर्टेन रेजर एवं ओरिएंटेशन वर्कशॉप के दौरान 10 अप्रैल को कही थी। इस कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए उन्होंने कहा था, 'हमारे किसान बंधु बैठे हैं, आप हिसाब लगा लें, कोई भी व्यक्ति जो कुछ भी काम करता है, तो 365 दिन में से वह कितने दिन काम करता है, वहीं दूसरी तरफ हमारा किसान। वो साल में सिर्फ 20 दिन या 25 दिन या 1 महीने ही काम कर रहे हैं।'

संबंधित सामग्री

PV सिंधु की जापान ओपन के फाइनल में एंट्री, अकाने यामागुची से होगा मुकाबला

देश-विदेश

PV सिंधु की जापान ओपन के फाइनल में एंट्री, अकाने यामागुची से होगा मुकाबला

भारतीय स्टार शटलर PV सिंधु ने जापान ओपन सुपर 750 के फाइनल में जगह बनाई, जहां उनका सामना जापान की अकाने यामागुची से होगा।

जमीन विवाद में बुजुर्ग दंपती को उतारा मौत के घाट ,डबल मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा

राज्य

जमीन विवाद में बुजुर्ग दंपती को उतारा मौत के घाट ,डबल मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा

छत्तीसगढ़ में जमीन विवाद के चलते बुजुर्ग दंपती की हत्या। पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया, जिन्होंने हत्या के बाद शवों को जलाया।

हरियाणा में गैंगस्टरों के महिमामंडन पर लगेगी लगाम: सोशल मीडिया, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए जारी होगी एडवाइजरी

राज्य

हरियाणा में गैंगस्टरों के महिमामंडन पर लगेगी लगाम: सोशल मीडिया, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए जारी होगी एडवाइजरी

हरियाणा में गैंगस्टरों का महिमामंडन रोकने के लिए सरकार कड़े नियम लागू करेगी। मीडिया पर नियंत्रण के लिए जल्द ही एडवाइजरी जारी होगी।

उत्तराखंड में नई रेल सेवा शुरू, कुमाऊं और गढ़वाल को जोड़ेगी, CM धामी और रेलमंत्री ने दिखाई हरि झंड़ी

राज्य

उत्तराखंड में नई रेल सेवा शुरू, कुमाऊं और गढ़वाल को जोड़ेगी, CM धामी और रेलमंत्री ने दिखाई हरि झंड़ी

उत्तराखंड में नई रेल सेवा रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस शुरू की गई, जो कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्रों को सीधे जोड़ेगी। यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलेगी।

'विक्रम-1' का पहला ऑर्बिटल लॉन्चिंग सफल, सीएम डॉ. मोहन ने कहा - नए कीर्तिमान गढ़ रहा भारत

राज्य

'विक्रम-1' का पहला ऑर्बिटल लॉन्चिंग सफल, सीएम डॉ. मोहन ने कहा - नए कीर्तिमान गढ़ रहा भारत

स्काई रूट एयरोस्पेस द्वारा निर्मित विक्रम-1, भारत का पहला निजी प्रक्षेपण यान, का पहला ऑर्बिटल लांच 18 जुलाई को सफल रहा।