गणतंत्र दिवस की CM भजनलाल ने दी बधाई, विपक्ष ने किया लगाए आरोप

rajasthan-cm-bhajan-lal-sharma-republic-day-greetings-opposition-allegations

गणतंत्र दिवस की CM भजनलाल ने दी बधाई, विपक्ष ने किया लगाए आरोप

गणतंत्र दिवस की cm भजनलाल ने दी बधाई विपक्ष ने किया लगाए आरोप

Rajasthan CM Republic Day: आज देशभर में 77वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। 26 जनवरी 1950 को देश में संविधान लागू हुआ था। इसी उपलक्ष्य में गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस मौके पर ध्वजारोहण किया और प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

संविधान पर हो रहे हमलों का जिक्र 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि आज विश्व में भारत चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। दूसरी तरफ राजस्थान के विपक्षी नेताओं ने भी गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए संविधान पर हो रहे हमलों का जिक्र किया। CM भजनलाल शर्मा ने गणतंत्र दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, इस अवसर पर समस्त प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। देश के उन स्वाधीनता सेनानियों को मैं नमन करता हूं, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। इसके आगे CM भजनलाल ने कहा, "आज PM मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। पूरी दुनिया में अर्थव्यवस्था में भारत चौथे नंबक पर पहुंच चुका है। राजस्थान में भी डबल इंजन सरकार लगातार काम कर रही है।" गणतंत्र दिवस की CM भजनलाल ने दी बधाई [caption id="attachment_130565" align="alignnone" width="603"]मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ध्वजारोहण किया मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ध्वजारोहण किया[/caption]

Rajasthan CM Republic Day: अशोक गहलोत ने दी बधाई 

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के सीनियर नेता अशोक गहलोत ने 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा - हमारा संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि हर नागरिक के हक और हुकूक की ढाल है। कांग्रेस मुख्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा- 'आज संविधान खतरे में है। संविधान से मिली शक्तियों का सरकार दुरुपयोग कर रही है, संवैधानिक संस्थाओं पर 'बुलडोजर' चलाया जा रहा है।'

‘गणतंत्र पर हमले किए जा रहे’

Rajasthan CM Republic Day: नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा, एक ऐसा गणतंत्र जहां अलग अलग धर्म, भाषा और बोलियों का गुलदस्ता है। आज के दौर में गणतंत्र पर हमले किए जा रहे। जो संविधान की वजह से आए हैं, वो ही संविधान को कमजोर कर रहे हैं। संविधान ने हमें वोट का अधिकार दिया, अब वोट काटा जा रहा है।

संबंधित सामग्री

05 अगस्त 2026 का राशिफल: नई शुरुआत और आर्थिक लाभ

सनातन

05 अगस्त 2026 का राशिफल: नई शुरुआत और आर्थिक लाभ

05 अगस्त 2026 का राशिफल कई राशियों के लिए नई शुरुआत, आर्थिक लाभ और करियर में प्रगति के संकेत दे रहा है। विस्तृत राशिफल पढ़ें।

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत दमोह में भ्रमण कार्यक्रम जारी,बांदकपुर स्कूल मामले में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई

राज्य

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत दमोह में भ्रमण कार्यक्रम जारी,बांदकपुर स्कूल मामले में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई

दमोह में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 की शुरुआत 7 अगस्त से होगी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा और नागरिकों से संवाद स्थापित करना है।

भोपाल में BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन: 5 से 8 अगस्त 2026 को आयोजित होगा

राज्य

भोपाल में BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन: 5 से 8 अगस्त 2026 को आयोजित होगा

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 5 से 8 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम होंगे।

ग्वालियर TMZ के लिए मुंबई में मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

ग्वालियर TMZ के लिए मुंबई में मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की साझेदारी में ग्वालियर में नया टेलीकॉम मेन्यूफेक्चरिंग जोन स्थापित किया जाएगा, जिससे निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

ऐसा कुछ नहीं, जो एमपी में न हो, सीएम डॉ. मोहन बोले- जो एक बार यहां आता है, फिर वापस नहीं जाता

राज्य

ऐसा कुछ नहीं, जो एमपी में न हो, सीएम डॉ. मोहन बोले- जो एक बार यहां आता है, फिर वापस नहीं जाता

मध्यप्रदेश सरकार ने टेलीकॉम मेन्यूफेक्चरिंग जोन स्थापित करने की योजना बनाई, जिसमें भारी निवेश और रोजगार सृजन की संभावना है।