देर रात कॉल, अश्लील बातें…रायपुर में शहर काजी बर्खास्त

raipur-qazi-dismissed-over-misconduct-allegations

देर रात कॉल, अश्लील बातें…रायपुर में शहर काजी बर्खास्त

देर रात कॉल अश्लील बातें…रायपुर में शहर काजी बर्खास्त

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शहर काजी के खिलाफ गंभीर आरोप सामने आने के बाद बड़ा एक्शन लिया गया है। बैजनाथपारा स्थित मदरसा इस्लाहुल मुस्लेमीन यतीमखाना से जुड़े शहर काजी आरिफ अली फारूकी को पद से बर्खास्त कर दिया गया है।

देर रात फोन कर करता था अश्लील बातें

शिकायत के अनुसार, काजी पर आरोप है कि वह महिलाओं को देर रात फोन करता था और उनसे अश्लील बातचीत करता था। आरोपों में यह भी कहा गया है कि वह ‘फ्रेंडशिप’ के लिए दबाव बनाता था और निजी जीवन से जुड़े संवेदनशील मामलों में दखल देता था.पीड़ित महिला ने यह पूरी जानकारी अपने परिजनों को दी, जिसके बाद मामला वक्फ बोर्ड तक पहुंचा।

तलाक और हलाला जैसी बातें करने का आरोप

शिकायत में यह भी उल्लेख है कि आरोपी काजी ने महिला को तलाक करवाने की बात कही और बाद में ‘हलाला’ में शामिल करने का दबाव बनाया.इस तरह के आरोप सामने आने के बाद मामला गंभीर हो गया और समाज के प्रमुख लोगों ने इसे धार्मिक पद की गरिमा के खिलाफ बताया।

उलेमाओं की बैठक में लिया गया बड़ा फैसला

मामले की गंभीरता को देखते हुए 31 मार्च 2026 को रायपुर के उलेमाओं और आइम्मा-ए-इकराम की आपात बैठक बुलाई गई..बैठक में कारी इमरान, अब्दुल रज्जाक, जहीर रहबर और अन्य सदस्यों ने आरोपों पर चर्चा की और सर्वसम्मति से आरिफ अली फारूकी को शहर काजी के पद से हटाने का निर्णय लिया।

पुलिस कार्रवाई की मांग

इस घटना के बाद समाज में नाराजगी देखी जा रही है। उलेमाओं ने इसे पद की गरिमा के खिलाफ बताया है।सूत्रों के मुताबिक, अब इस मामले में पुलिस कार्रवाई की मांग भी उठ रही है।आरिफ अली फारूकी पर पहले भी आरोप लग चुके हैं। वर्ष 2023 में मदरसे में एक नाबालिग के साथ मारपीट का मामला सामने आया था। हालांकि उस समय कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हुई थी।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों को देंगे राहत, खातों में ट्रांसफर करेंगे 1460.25 करोड़

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों को देंगे राहत, खातों में ट्रांसफर करेंगे 1460.25 करोड़

 जगदीशपुर से जारी होगी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की राशि, अधिसूचित फसलों का बीमा निर्धारित तिथि से पूर्व करवा लें किसान

TMC के 20 बागी सांसदों को अलग बैठने की मंजूरी मिली, अभिषेक बनर्जी का ऑफिस तोड़ा

देश-विदेश

TMC के 20 बागी सांसदों को अलग बैठने की मंजूरी मिली, अभिषेक बनर्जी का ऑफिस तोड़ा

लोकसभा ने टीएमसी के 20 बागी सांसदों को NCPI से जुड़ने के बाद अलग बैठने की अनुमति दी है। उधर, उद्धव गुट के 6 सांसद भी शिंदे गुट में शामिल हो गए।

महाराष्ट्र: आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाने, वीडियो बनाकर धमकाने का आरोप; 8 के खिलाफ FIR

देश-विदेश

महाराष्ट्र: आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाने, वीडियो बनाकर धमकाने का आरोप; 8 के खिलाफ FIR

जलगांव में एक आदिवासी महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच जारी है।

हिमाचल में स्वास्थ्य क्षेत्र को नई रफ्तार: शिमला डेंटल कॉलेज का बदलेगा नाम, हमीरपुर में ₹300 करोड़ का डेंटल हेल्थ रिसर्च

राज्य

हिमाचल में स्वास्थ्य क्षेत्र को नई रफ्तार: शिमला डेंटल कॉलेज का बदलेगा नाम, हमीरपुर में ₹300 करोड़ का डेंटल हेल्थ रिसर्च

हिमाचल प्रदेश सरकार ने डेंटल कॉलेज और अत्याधुनिक डेंटल रिसर्च सेंटर की स्थापना के जरिए स्वास्थ्य सेवाओं में नई दिशा दी।

‘29 जुलाई से पहले नया नेता चुन लें हेमंत सोरेन’: पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा का दावा, संभावित राजनीतिक संकट की चेतावनी

राज्य

‘29 जुलाई से पहले नया नेता चुन लें हेमंत सोरेन’: पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा का दावा, संभावित राजनीतिक संकट की चेतावनी

झारखंड पीपुल्स पार्टी के संस्थापक सूर्य सिंह बेसरा ने हेमंत सोरेन के खिलाफ राजनीतिक और संवैधानिक संकट की चेतावनी दी है।