Raipur cocaine smuggling: रायपुर में कार से कोकीन की तस्करी, 3 आरोपी गिरफ्तार

raipur-cocaine-smuggling-3-arrested

Raipur cocaine smuggling: रायपुर में कार से कोकीन की तस्करी, 3 आरोपी गिरफ्तार

raipur cocaine smuggling रायपुर में कार से कोकीन की तस्करी 3 आरोपी गिरफ्तार

राजधानी में ड्रग तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन

Raipur cocaine smuggling: राजधानी रायपुर में पुलिस को ड्रग तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। न्यू राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र के महावीर नगर स्थित रामरामा रेसिडेंसी के पास से तीन कोकीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई एक संयुक्त टीम द्वारा की गई।

कोकीन के साथ रंगे हाथ पकड़े गए आरोपी

[caption id="attachment_82630" align="alignnone" width="300"]Raipur cocaine smuggling: Raipur cocaine smuggling:[/caption] पुलिस ने एक कार से तीन आरोपियों को प्रतिबंधित मादक पदार्थ कोकीन के साथ गिरफ्तार किया है। उनके पास से 7.48 ग्राम कोकीन, तीन iPhone, एक लग्जरी कार और नकद रकम समेत करीब ₹9 लाख की सामग्री जब्त की गई। read more: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने किया बर्बर हमला,तीन मासूम घायल!

मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्रवाई

18 मई को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को सूचना मिली थी कि कुछ लोग एक कार में बैठकर कोकीन बेचने की तैयारी में हैं। सूचना के आधार पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने एक संयुक्त टीम का गठन किया और मौके पर दबिश दी गई।

 Kia Seltos कार से मिली कोकीन की खेप

[caption id="attachment_82629" align="alignnone" width="254"]Raipur cocaine smuggling: Raipur cocaine smuggling:[/caption] कार (Kia Seltos – CG/04/MV/1022) की तलाशी लेने पर उसमें कोकीन मिला। इसके साथ ही तीनों आरोपी – शुभांक पॉल, सागर पीटर और सिद्धार्थ पाण्डेय – को गिरफ्तार किया गया। सभी रायपुर निवासी हैं।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ न्यू राजेन्द्र नगर थाने में NDPS एक्ट की धारा 21 और 22 के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी कोकीन की बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे थे।

पुलिस अभियान रहेगा जारी

Raipur cocaine smuggling: वरिष्ठ पुलिस अधिकारी डी.आर. पोर्ते, संदीप मित्तल, राजेश देवांगन और संजय सिंह की देखरेख में की गई इस कार्रवाई से यह साफ है कि रायपुर पुलिस नशा कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए पूरी तरह सक्रिय है। आने वाले दिनों में ऐसे अभियान और तेज किए जाएंगे। read more: गैंगस्टर जुबेर मौलाना का गुर्गा शरीफ बच्चा गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस  

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों को देंगे राहत, खातों में ट्रांसफर करेंगे 1460.25 करोड़

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों को देंगे राहत, खातों में ट्रांसफर करेंगे 1460.25 करोड़

 जगदीशपुर से जारी होगी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की राशि, अधिसूचित फसलों का बीमा निर्धारित तिथि से पूर्व करवा लें किसान

TMC के 20 बागी सांसदों को अलग बैठने की मंजूरी मिली, अभिषेक बनर्जी का ऑफिस तोड़ा

देश-विदेश

TMC के 20 बागी सांसदों को अलग बैठने की मंजूरी मिली, अभिषेक बनर्जी का ऑफिस तोड़ा

लोकसभा ने टीएमसी के 20 बागी सांसदों को NCPI से जुड़ने के बाद अलग बैठने की अनुमति दी है। उधर, उद्धव गुट के 6 सांसद भी शिंदे गुट में शामिल हो गए।

महाराष्ट्र: आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाने, वीडियो बनाकर धमकाने का आरोप; 8 के खिलाफ FIR

देश-विदेश

महाराष्ट्र: आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाने, वीडियो बनाकर धमकाने का आरोप; 8 के खिलाफ FIR

जलगांव में एक आदिवासी महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच जारी है।

हिमाचल में स्वास्थ्य क्षेत्र को नई रफ्तार: शिमला डेंटल कॉलेज का बदलेगा नाम, हमीरपुर में ₹300 करोड़ का डेंटल हेल्थ रिसर्च

राज्य

हिमाचल में स्वास्थ्य क्षेत्र को नई रफ्तार: शिमला डेंटल कॉलेज का बदलेगा नाम, हमीरपुर में ₹300 करोड़ का डेंटल हेल्थ रिसर्च

हिमाचल प्रदेश सरकार ने डेंटल कॉलेज और अत्याधुनिक डेंटल रिसर्च सेंटर की स्थापना के जरिए स्वास्थ्य सेवाओं में नई दिशा दी।

‘29 जुलाई से पहले नया नेता चुन लें हेमंत सोरेन’: पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा का दावा, संभावित राजनीतिक संकट की चेतावनी

राज्य

‘29 जुलाई से पहले नया नेता चुन लें हेमंत सोरेन’: पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा का दावा, संभावित राजनीतिक संकट की चेतावनी

झारखंड पीपुल्स पार्टी के संस्थापक सूर्य सिंह बेसरा ने हेमंत सोरेन के खिलाफ राजनीतिक और संवैधानिक संकट की चेतावनी दी है।