Rahul Gandhi attacks PM Modi: "नरेंदर…सरेंडर", ट्रंप के इशारे पर किया काम, BJP-RSS पर भी निशाना

rahul-gandhi-pm-modi-par-hamla-narender-surrender

Rahul Gandhi attacks PM Modi: "नरेंदर…सरेंडर", ट्रंप के इशारे पर किया काम, BJP-RSS पर भी निशाना

rahul gandhi attacks pm modi "नरेंदर…सरेंडर" ट्रंप के इशारे पर किया काम bjp-rss पर भी निशाना

भोपाल से मोदी सरकार पर राहुल का सीधा हमला

Rahul Gandhi attacks PM Modi: मंगलवार को मध्यप्रदेश के भोपाल पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा राजनीतिक हमला बोला। एक सभा को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा, “ट्रंप का एक फोन आया और नरेंद्र जी तुरंत सरेंडर हो गए।” राहुल ने इस बयान के ज़रिए बीजेपी और आरएसएस की विचारधारा पर भी सवाल उठाए।

BJP-RSS का चरित्र है झुकना, डर कर भागते हैं- राहलु गांधी

राहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा, “BJP और RSS वालों को मैं बहुत अच्छी तरह जानता हूं। थोड़ा सा दबाव डालो, ये डर जाते हैं और भाग जाते हैं।” उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि आरएसएस ने आज़ादी के आंदोलन में भी कभी संघर्ष नहीं किया और अब भी विदेशी दबाव में झुक जाते हैं।

read more: अजयगढ़ में संदिग्ध हालत में युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

‘ट्रंप बोले और मोदी जी ने कहा- नरेंदर…सरेंडर’

राहुल ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का हवाला देते हुए कहा, “उधर से ट्रंप ने फोन किया और मोदी जी ने तुरंत उनकी बात मान ली। जी हुजूरी कर के ट्रंप के इशारे पर काम किया गया।” उन्होंने कहा कि जब 1971 में अमेरिका ने भारत को धमकी दी थी, तब कांग्रेस की सरकार ने झुकने के बजाय पाकिस्तान को करारा जवाब दिया था।

 ‘कांग्रेस पार्टी कभी सरेंडर नहीं करती’

राहुल गांधी ने कांग्रेस के ऐतिहासिक नेतृत्व की तुलना करते हुए कहा, गांधी जी, नेहरू जी, सरदार पटेल जैसे नेता कभी नहीं झुके। ये सुपरपॉवर से लड़े, दबाव का सामना किया। कांग्रेस पार्टी कभी सरेंडर नहीं करती, लेकिन BJP को तो आदत है सरेंडर वाली चिट्ठी लिखने की।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बयान

Rahul Gandhi attacks PM Modi: राहुल गांधी ने अपने इस तीखे भाषण का वीडियो एक्स (पूर्व ट्विटर) पर भी साझा किया है। वीडियो के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, नरेंदर…सरेंडर! ये BJP-RSS का असली चेहरा है। उनके इस बयान पर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं और यह राजनीतिक बहस का मुद्दा बन चुका है।

watch now: भोपाल पहुंचे राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी पर तंज कसा

 

संबंधित सामग्री

ब्रिक्स संस्कृति सम्मेलन प्रदेश के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक अवसर-: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

ब्रिक्स संस्कृति सम्मेलन प्रदेश के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक अवसर-: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल में आयोजित ब्रिक्स संस्कृति सम्मेलन का समापन हुआ, जिसमें 'भोपाल घोषणा पत्र' को अपनाया गया। इससे सांस्कृतिक सहयोग और विरासत संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में चार नई हवाई सेवाओं का शुभारंभ किया, जिससे प्रदेश की हवाई कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

पिता के पास ही दफन हुआ अबान, तीनों भाइयों ने मिलकर दिया कंधा

राज्य

पिता के पास ही दफन हुआ अबान, तीनों भाइयों ने मिलकर दिया कंधा

अतीक अहमद के बेटे अबान का अंतिम संस्कार प्रयागराज में हुआ। अंतिम संस्कार में भारी भीड़ और कड़ी सुरक्षा देखने को मिली।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को दुबई में होने वाली एनुअल इन्वेस्टमेंट मीटिंग का आमंत्रण

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को दुबई में होने वाली एनुअल इन्वेस्टमेंट मीटिंग का आमंत्रण

दुबई ग्लोबल फाउंडेशन के प्रेसिडेंट ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री को सितंबर 2026 में होने वाली निवेश मीटिंग का निमंत्रण दिया।

बाबा अमरनाथ की यात्रा पर रोक, बारिश के कारण रास्ता हुआ खराब

देश-विदेश

बाबा अमरनाथ की यात्रा पर रोक, बारिश के कारण रास्ता हुआ खराब

बाबा अमरनाथ की यात्रा खराब मौसम और लैंडस्लाइड के कारण 20 दिन पहले बंद कर दी गई। 4.8 लाख श्रद्धालुओं ने यात्रा पूरी की।