bhopal : राहुल गांधी का संगठन सृजन अभियान शुरू..

rahul-gandhi-bhopal-visit

bhopal : राहुल गांधी का संगठन सृजन अभियान शुरू..

bhopal  राहुल गांधी का संगठन सृजन अभियान शुरू

PAC बैठक में नकुलनाथ नदारद

भोपाल: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार को भोपाल के प्रदेश कांग्रेस कार्यालय (पीसीसी) पहुंचे। वे यहां पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) की बैठक ले रहे हैं। बैठक में नकुलनाथ को छोड़कर सभी सदस्य मौजूद हैं।राहुल गांधी का यह दौरा कांग्रेस के लिए अहम माना जा रहा है। वे मध्य प्रदेश में पार्टी के 'संगठन सृजन अभियान' की शुरुआत कर रहे हैं। इस अभियान के तहत वे 5 घंटे में तीन बैठकें करेंगे और मिशन 2028 की रणनीति तय करेंगे।

कांग्रेस को वनवास से निकालने की कोशिश

मध्य प्रदेश में कांग्रेस 23 साल से सत्ता से बाहर है। 2018 में कमलनाथ सरकार बनी थी, लेकिन डेढ़ साल में ही गिर गई। 2023 के चुनाव में पार्टी को करारी हार मिली और कई नेता बीजेपी में चले गए। ऐसे में राहुल गांधी अब प्रदेश में नई कांग्रेस खड़ी करने का प्रयास कर रहे हैं।

जीतू पटवारी बोले – ऐतिहासिक दिन

राहुल गांधी की अगवानी करने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इसे “भारतीय राजनीति का ऐतिहासिक दिन” बताया। उन्होंने कहा, “जातिगत जनगणना के नायक के रूप में राहुल जी ने जो अलख जगाई, उसे नकारते हुए भी बीजेपी को मानना पड़ा। ये एमपी के लिए सौभाग्य की बात है।”

विश्वास सारंग का हमला – "यह दौरा नेहरू परिवार के सृजन का प्रयास"

वहीं, प्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास सारंग ने राहुल गांधी के दौरे को लेकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि यह अभियान कांग्रेस का नहीं बल्कि नेहरू परिवार के सृजन का प्रयास है और इसे “पॉलिटिकल टूरिज़्म” करार दिया।

मीडिया को नहीं मिली एंट्री

राहुल गांधी की बैठकों के दौरान मीडिया को पीसीसी दफ्तर में एंट्री नहीं दी गई है। बैठक के बाद मीडिया विभाग अध्यक्ष मुकेश नायक प्रेस ब्रीफिंग कर जानकारी साझा करेंगे।गौरतलब है कि राहुल गांधी के इस दौरे से तीन दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल के जंबूरी मैदान में महिला महासम्मेलन को संबोधित कर चुके हैं।

Read More :-तीसरा विश्व युद्ध नज़दीक : रूस-अमेरिका तनाव और परमाणु हथियार सबसे बड़े खतरे

Watch Now:-किसानों को मोदी सरकार का तोहफा… MSP में बढ़ोतरी! | AGRICULTURE

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया ‘हैण्डलूम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ का शुभारंभ

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया ‘हैण्डलूम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में हैण्डलूम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन किया, जिससे महिलाएं घर पर चरखा चलाकर आत्मनिर्भर बनेगी।

सर्वोच्च न्यायालय के मुख्‍य न्‍यायाधीश और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में न्यायाधीश अतिथि गृह का किया भूमिपूजन

राज्य

सर्वोच्च न्यायालय के मुख्‍य न्‍यायाधीश और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में न्यायाधीश अतिथि गृह का किया भूमिपूजन

उज्जैन में नींव रखी गई नए न्यायाधीश अतिथि गृह की, जिसे 18.66 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। यह आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा।

सुशासन पर सीएम डॉ. मोहन यादव का फोकस, कहा- जन सेवा में संवेदनशीलता जरूरी

राज्य

सुशासन पर सीएम डॉ. मोहन यादव का फोकस, कहा- जन सेवा में संवेदनशीलता जरूरी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने छिंदवाड़ा में जन विश्वास अभियान शुरू किया, जिसमें उन्होंने जन शिकायतों की समीक्षा की और सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।

दिल्ली में IT इंजीनियर ने वेब सीरीज से प्रेरित होकर की पत्नी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

देश-विदेश

दिल्ली में IT इंजीनियर ने वेब सीरीज से प्रेरित होकर की पत्नी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर वेब सीरीज से प्रेरित होकर अपनी पत्नी की हत्या की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

सीएम डॉ. यादव ने किया किसानों से संवाद, कहा- अन्नदाता का कल्याण ही हमारा लक्ष्य

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने किया किसानों से संवाद, कहा- अन्नदाता का कल्याण ही हमारा लक्ष्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के विकास और समृद्धि के लिए नई योजनाओं और तकनीकों की घोषणा की।