Truth Of Raghav Sakshi Viral Video: राघव जुयाल ने मारा साक्षी मलिक को थप्पड़? जा...

raghav-juyal-slap-sakshi-malik-viral-video-truth

Truth Of Raghav Sakshi Viral Video: राघव जुयाल ने मारा साक्षी मलिक को थप्पड़? जानिए वायरल वीडियो का सच...

truth of raghav sakshi viral video राघव जुयाल ने मारा साक्षी मलिक को थप्पड़ जानिए वायरल वीडियो का सच

Shwetha Menon FIR Controversy: शाहरुख-सलमान संग काम कर चुकीं श्वेता मेनन के खिलाफ FIR, जानिए वजह…

वायरल वीडियो का सच..

राघव और साक्षी के वायरल वीडियो में साक्षी राघव से झूमा झपटी करते नजर आ रही हैं। राघव साक्षी को जोरदार थप्पड़ मारते हैं। लेकिन साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की और उन्होंने बताया कि वीडियो असली नही है बल्कि वो तो उनके एक्टिंग रिहर्सल का एक सीन है, जिसके बाद से लोगों के अंदर से गुस्सा और कंफ्यूजन दोनों दूर हो गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ झगड़े का वीडियो...

हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें मशहूर डांसर और एक्टर राघव जुयाल और एक्ट्रेस साक्षी मलिक के बीच बहस और हाथापाई होती नजर आ रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस होती है, जो अचानक झूमाझटकी में बदल जाती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Filmy Tadka (@filmytadka0)

वीडियो में कुछ और लोग भी मौजूद हैं जो दोनों को शांत कराने की कोशिश करते हैं। इसी दौरान राघव, साक्षी को थप्पड़ मारते हुए नजर आते हैं। यह दृश्य देखने के बाद सोशल मीडिया पर राघव की जमकर आलोचना होने लगी और उन्हें महिला पर हाथ उठाने के लिए ट्रोल किया गया।

साक्षी मलिक ने बताया वीडियो का सच...

जब वीडियो को लेकर विवाद बढ़ा और राघव जुयाल पर सोशल मीडिया में गुस्सा फूटा, तब साक्षी मलिक ने सामने आकर इस वायरल वीडियो की सच्चाई बताई। साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए साफ किया कि,
"यह वीडियो असली नहीं है, बल्कि एक रिहर्सल का हिस्सा है। हम एक स्क्रिप्ट के अनुसार अभ्यास कर रहे थे और ये उसी का दृश्य है। कृपया इसे असल झगड़ा न समझें। हम अच्छे एक्टर्स बनने की प्रैक्टिस कर रहे थे।"
साक्षी ने अपने फॉलोअर्स से अपील की कि वे वीडियो को गलत संदर्भ में न लें।

कौन हैं साक्षी मलिक?

साक्षी मलिक एक बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल हैं। उन्हें पहली बार बड़े पर्दे पर 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' में देखा गया था। इसके बाद उन्होंने सिंगर अरमान मलिक के गाने "वहम" और विशाल मिश्रा के हिट ट्रैक "एक मुलाकात" में भी अभिनय किया। साक्षी वेब प्रोजेक्ट 'ड्राई डे' में भी नजर आ चुकी हैं।

राघव जुयाल का करियर....

राघव जुयाल, जिन्हें "क्रॉलींग किंग" के नाम से भी जाना जाता है, भारत के मशहूर डांसर, एक्टर और टीवी होस्ट हैं। उन्होंने कई डांस रियलिटी शोज़ में हिस्सा लिया है और बॉलीवुड फिल्मों में भी अहम किरदार निभाए हैं। राघव अपनी कॉमिक टाइमिंग और डांसिंग स्टाइल के लिए खासे चर्चित हैं।  

संबंधित सामग्री

22 July 2026 Rashifal

सनातन

22 July 2026 Rashifal

22 July 2026 Rashifal: जानें 22 जुलाई 2026 का दैनिक राशिफल। मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए नौकरी, व्यापार, प्रेम, शिक्षा, धन, करियर और स्वास्थ्य का सटीक ज्योतिषीय भविष्यफल।

रविंद्र भवन में हुआ डॉ. हेडगेवार के जीवन और कार्यों पर केंद्रित महानाट्य का मंचन

राज्य

रविंद्र भवन में हुआ डॉ. हेडगेवार के जीवन और कार्यों पर केंद्रित महानाट्य का मंचन

सीएम डॉ. यादव ने कहा - डॉ. हेडगेवार ने दिया था समानता का विचार। राष्ट्र, आज समान नागरिक संहिता का महत्व समझ रहा है।

लव मैरिज की सजा! गर्भवती नाबालिग साथ किया गैंगरेप, दोनों आरोपी गिरफ्तार

राज्य

लव मैरिज की सजा! गर्भवती नाबालिग साथ किया गैंगरेप, दोनों आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में इंटरकास्ट लव मैरिज करने वाली गर्भवती नाबालिग का अपहरण कर गैंगरेप किया गया। दोनों आरोपी गिरफ्तार।

पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस के पदाधिकारियों ने की सीएम डॉ. यादव से मुलाकात,कंपनी 6200 करोड़ का करेगी निवेश

राज्य

पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस के पदाधिकारियों ने की सीएम डॉ. यादव से मुलाकात,कंपनी 6200 करोड़ का करेगी निवेश

मध्यप्रदेश में पारस डिफेंस कंपनी द्वारा सेमीकंडक्टर परियोजना के लिए 6200 करोड़ रुपए निवेश और 2500 रोजगार सृजन की योजना।

इंदौर के MTH अस्पताल में आशा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल, CMO कार्यालय से अस्पताल तक निकाली गई आक्रोश रैली

राज्य

इंदौर के MTH अस्पताल में आशा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल, CMO कार्यालय से अस्पताल तक निकाली गई आक्रोश रैली

इंदौर के एमटीएच अस्पताल में आशा कार्यकर्ता के साथ हुई मारपीट के खिलाफ आशा-ऊषा-आशा पर्यवेक्षक एकता यूनियन ने प्रदर्शन किया।