वृंदावन नाव हादसे पर पंजाब CM मान ने व्यक्त की संवेदना, यूपी सीएम योगी से बात कर...

punjab-news-cm-mann-expresses-grief-over-vrindavan-tragedy

वृंदावन नाव हादसे पर पंजाब CM मान ने व्यक्त की संवेदना, यूपी सीएम योगी से बात कर राहत कार्यों में सहयोग का भरोसा

वृंदावन नाव हादसे पर पंजाब cm मान ने व्यक्त की संवेदना यूपी सीएम योगी से बात कर राहत कार्यों में सहयोग का भरोसा

Punjab news: उत्तर प्रदेश के वृंदावन में यमुना नदी में हुए भीषण नाव हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस दर्दनाक घटना में कई परिवारों की खुशियां पलभर में उजड़ गईं। हादसे के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए शोक व्यक्त किया और पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।

मान ने योगी से की सीधी बातचीत

[caption id="attachment_146500" align="alignnone" width="1200"]Vrindavan boat accident video Vrindavan boat accident video[/caption]

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात कर हादसे की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने राहत और बचाव कार्यों में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। मान ने कहा कि पंजाब सरकार लगातार उत्तर प्रदेश प्रशासन के संपर्क में है और स्थिति पर करीबी नजर रखी जा रही है।

11 की मौत, कई घायल और लापता

इस दर्दनाक हादसे में अब तक 11 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है, जबकि 22 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इसके अलावा पांच लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है। मृतकों में पंजाब के लुधियाना और जगराओं क्षेत्र के लोगों की संख्या अधिक है, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक, जगराओं से करीब 120 श्रद्धालु दो बसों में सवार होकर 9 अप्रैल को चार दिवसीय धार्मिक यात्रा पर वृंदावन पहुंचे थे। शुक्रवार दोपहर के समय केसी घाट के पास श्रद्धालुओं से भरी नाव गहरे पानी में पहुंच गई और नदी में मौजूद लोहे के ढांचे से टकराकर पलट गई, जिससे यह बड़ा हादसा हुआ।

प्रशासन को सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री मान ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों के इलाज और प्रभावित परिवारों की सहायता में कोई कमी न रहे। लुधियाना प्रशासन ने कंट्रोल रूम स्थापित कर पीड़ितों के परिजनों से संपर्क बनाए रखना शुरू कर दिया है। हादसे के बाद पुलिस, आपदा राहत बल, सेना और स्थानीय गोताखोरों की टीमों द्वारा व्यापक स्तर पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है। लापता लोगों की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

संबंधित सामग्री

गुरु पूर्णिमा पर कैसे करें व्रत और दान? जानें महत्व और घर पर पूजा की सरल विधि 

सनातन

गुरु पूर्णिमा पर कैसे करें व्रत और दान? जानें महत्व और घर पर पूजा की सरल विधि 

गुरु पूर्णिमा हिन्दू धर्म में एक प्रमुख पर्व है, जिसे 28 जुलाई से 29 जुलाई 2026 तक मनाया जाएगा। इस दिन गुरुओं को सम्मान और आदर प्रदान किया जाता है।

 संसद में हंगामा, परीक्षा संशोधन बिल पर नहीं हो सकी चर्चा, SC बोला - पुलिस की बर्बरता गलत

देश-विदेश

संसद में हंगामा, परीक्षा संशोधन बिल पर नहीं हो सकी चर्चा, SC बोला - पुलिस की बर्बरता गलत

लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष के हंगामे के कारण परीक्षा संशोधन बिल पर चर्चा बार-बार स्थगित हो गई। धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया और सरकार ने कड़े कानूनों की घोषणा की।

'काला हिरण' का हटेगा टीजर, कोर्ट से सलमान खान को राहत, प्रोड्यूसर को पड़ी फटकार

मनोरंजन

'काला हिरण' का हटेगा टीजर, कोर्ट से सलमान खान को राहत, प्रोड्यूसर को पड़ी फटकार

दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान की याचिका के बाद 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' फिल्म के टीजर को हटाने का आदेश दिया। फिल्म पर कानूनी विवाद बढ़ता जा रहा है।

वैभव सूर्यवंशी बने सबसे यंगेस्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज, सचिन तेंदुलकर का भी रिकॉर्ड टूटा

देश-विदेश

वैभव सूर्यवंशी बने सबसे यंगेस्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज, सचिन तेंदुलकर का भी रिकॉर्ड टूटा

वैभव सूर्यवंशी ने तीसरे T20 मैच में जिम्बाब्वे को हराते हुए इतिहास रचा, सबसे कम उम्र में प्लेयर ऑफ द सीरीज बने।

UP में बाढ़ का खतरा, स्कूल सरयू में समाया, 75 जिलो में बरिश का अलर्ट

राज्य

UP में बाढ़ का खतरा, स्कूल सरयू में समाया, 75 जिलो में बरिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में हो रही लगातार बारिश के कारण कई नदियाँ उफान पर हैं। स्कूल और फसलें डूबीं, कई शहरों में बाढ़ का अलर्ट जारी।