सनौर में पंजाब CM मान ने विपक्ष पर किया तीखा वार, बोले- “हरियाणा को एक बूंद अतिर...

punjab-news-cm-bhagwant-mann-tears-into-opposition-parties-in-sanaur

सनौर में पंजाब CM मान ने विपक्ष पर किया तीखा वार, बोले- “हरियाणा को एक बूंद अतिरिक्त पानी नहीं मिलेगा”

सनौर में पंजाब cm मान ने विपक्ष पर किया तीखा वार बोले- “हरियाणा को एक बूंद अतिरिक्त पानी नहीं मिलेगा”

Punjab news: सोमवार को पंजाब के पटियाला जिले के सनौर में आयोजित जनसभा में प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल को एक-दूसरे का सहयोगी करार देते हुए जनता से सतर्क रहने की अपील की। साथ ही साथ, उन्होंने हरियाणा को पानी के मुद्दे पर भी उन्होंने सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट कहा कि पंजाब राज्य अपने हिस्से से एक बूंद भी अतिरिक्त पानी नहीं देगा।

विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- ‘दोनों पार्टियां आपस में मिली हुई’

[caption id="attachment_131923" align="alignnone" width="1200"]पंजाब सीएम भगवंत मान पंजाब सीएम भगवंत मान[/caption]

सीएम मान ने अपने संबोधन में कहा कि उनकी सरकार जहां पंजाब के भविष्य की बात करती है, वहीं विपक्षी दल सिर्फ अपनी कुर्सी बचाने में लगे हैं। उन्होंने आरोप लगाये कि कांग्रेस और अकाली दल के नेता अंदरखाने एकजुट हैं और जनता को भ्रमित कर रहे हैं। मान आगे बोले कि दोनों दल कभी एक-दूसरे के खिलाफ खुलकर नहीं बोलते, जिससे उनकी मिलीभगत जनता के बीच साफ झलकती है।

सीएम मान ने अपनाया पानी के मुद्दे पर सख्त रुख

मुख्यमंत्री मान ने फिर हरियाणा के साथ जल बंटवारे के मुद्दे पर स्पष्ट किया कि पंजाब अपने हिस्से का पूरा हिसाब रखता है। उन्होंने कहा कि हर साल 21 मई को पानी का बंटवारा होता है, लेकिन अब पंजाब किसी भी स्थिति में अपने हिस्से से ज्यादा पानी हरियाणा को नहीं देगा। उन्होंने यह भी कहा कि अब पुराने समय की तरह समझौते नहीं होंगे, बल्कि हर बूंद का हिसाब रखा जाएगा।

रोजगार और शिक्षा पर आप सरकार का फोकस, बोले मान

सीएम मान ने दावा किया कि उनकी सरकार ने अब तक 65 हजार नौकरियां दी हैं और भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया है। उन्होंने कहा कि पहले नौकरियों के लिए रिश्वत का चलन हुआ करता था, लेकिन अब यह पूरी तरह खत्म हो चुका है। इसके साथ ही, उन्होंने शिक्षा को गरीबी दूर करने का सबसे बड़ा माध्यम बताते हुए लोगों से बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देने की अपील की।

[caption id="attachment_144133" align="alignnone" width="1200"]सनोर में सीएम मान के समर्थक सनोर में सीएम मान के समर्थक[/caption]

स्वास्थ्य और भ्रष्टाचार पर भी खुल कर बोले सीएम

सीएम मान आगे बोले कि राज्य में प्रत्येक परिवार को 10 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा दिया जा रहा है, जिससे अब प्रदेश का आम आदमी भी बेहतर इलाज करवा सकता है। उन्होंने बताया कि भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए रजिस्ट्रियां पंजाबी भाषा में की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इसके अलावा, नशे के कारोबार पर सख्ती करते हुए अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर कार्रवाई जारी है।

जनता को जोड़ने की अपील की

अपने भाषण को विराम देते हुए मुख्यमंत्री मान ने कहा कि उनकी सरकार जनता को जोड़ने और विकास की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए काम कर रही है, जबकि विपक्ष लोगों को आपस में बांटने की राजनीति कर रहा है।

संबंधित सामग्री

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।

सड़क हादसे में घायल युवकों की मदद को रुका CM सैनी का काफिला, एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल

राज्य

सड़क हादसे में घायल युवकों की मदद को रुका CM सैनी का काफिला, एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में घायल दो युवकों को तत्काल मदद प्रदान की और उन्हें अपने काफिले की एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।