PM बोले - बंगाल से TMC का जाना तय, CAA का किया जिक्र

pm-modi-west-bengal-rally-tmc-exit-caa-announcement

PM बोले - बंगाल से TMC का जाना तय, CAA का किया जिक्र

pm बोले - बंगाल से tmc का जाना तय caa का किया जिक्र

PM Modi Bengal Rally: PM मोदी का पश्चिम बंगाल दौरे का दूसरा दिन है। उन्होंने सिलीगुड़ी में जनसभा की। PM मोदी ने दार्जिलिंग की सभी 5 और जलपाईगुड़ी जिले की सभी 7 सीटों पर BJP के उम्मीदवारों के लिए वोट मांगे।

बैंक के लिए पैसे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि TMC ने मदरसों के लिए ₹6000 करोड़ दिए, लेकिन विकास के लिए कुछ नहीं किया। वह सिर्फ अपने वोट बैंक के लिए पैसे देती है। आपने TMC के शासन में बंगाल की बर्बादी देखी है। अब उन्हें 15 साल का हिसाब देना होगा। PM ने कहा कि बंगाल से TMC का जाना तय है। कल रोड शो में लोगों ने जो प्यार दिखाया, उसे मैं कभी नहीं भूल सकता। आज सिलीगुड़ी की जनसभा TMC की नींद उड़ा देगी।

PM मोदी

CAA का जिक्र 

प्रधानमंत्री मोदी ने CAA (नागरिकता संशोधन अधिनियम) का भी जिक्र किया। उन्होंने ‘कमल खिलाओ, घुसपैठिया भगाओ’ के नारे लगाते हुए कहा कि TMC की सरकार निर्मम है, लेकिन हमारी सरकार ने CAA की मदद से आपको वोटिंग की गारंटी दी है। PM ने कहा नॉर्थ बंगाल में TMC की राजनीति हमेशा डर पैदा करने की रही है। लोगों को डराना और उनकी उपेक्षा करना यहां आम बात है। यहां राजनीतिक हिंसा होती है, लोगों को धमकाया जाता है। नेताओं की हत्या तक करवाई जाती है।

दार्जिलिंग में आबादी

दार्जिलिंग की सभी 5 सीटों पर BJP के विधायक हैं। दार्जिलिंग में 66% हिंदू और 24% बौद्ध आबादी है। पहाड़ों पर गोरखा पहचान की राजनीति चलती है, जबकि सिलीगुड़ी जैसे मैदानी क्षेत्र में शहरी मुद्दे और व्यापार मुख्य हैं। जलपाईगुड़ी की 7 में से 4 सीटों पर TMC और 3 पर BJP के विधायक हैं। राजबंशी और ST समुदाय यहां किंगमेकर रहे हैं। जिले में 82% हिंदू, 13% मुस्लिम और 3 फीसदी ईसाई आबादी है।

PM Modi Bengal Rally: दीदी का आरोप

इधर, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बांकुरा में एक रैली के दौरान कहा कि TMC को हराने के लिए BJP ने 1000 करोड़ रुपये की डील की है। चुनाव वाले इलाकों में केंद्रीय बल महिलाओं के साथ तलाशी के नाम पर गलत हरकत कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी बंगाल को 'सोनार बांग्ला' बनाने की बात करती है, लेकिन जिन राज्यों में उनकी सरकार है, वहां बंगाल के लोगों के साथ गलत व्यवहार होता है।

संबंधित सामग्री

 T-20 मैच में  आयरलैंड ने पहली बार भारत को दी मात

खेल

T-20 मैच में आयरलैंड ने पहली बार भारत को दी मात

भारतीय टीम को टी-20 सीरीज के पहले मैच में आयरलैंड के हाथों पहली बार हार का सामना करना पड़ा। आयरलैंड ने 182 रन बनाए और भारत को 34 रन से हराया।

अमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ा: अमेरिकी हमले के बाद ईरान का पलटवार, सीजफायर पर उठे सवाल

देश-विदेश

अमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ा: अमेरिकी हमले के बाद ईरान का पलटवार, सीजफायर पर उठे सवाल

अमेरिका ने ईरानी मिसाइल और ड्रोन ठिकानों पर हमला किया, जवाब में ईरान ने अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया। युद्धविराम समझौते की प्रतिबद्धताएँ जोखिम में पड़ती दिखाई दे रही हैं।

उड़ान अपने व्यवसाय में नई रणनीतिक दिशा अपनाने के लिए तैयार

देश-विदेश

उड़ान अपने व्यवसाय में नई रणनीतिक दिशा अपनाने के लिए तैयार

भारतीय B2B ई-कॉमर्स प्लेटफार्म उड़ान अपने व्यवसायिक अनुशासन को मजबूत करने और जरूरी श्रेणियों पर ध्यान केंद्रित कर लाभप्रदता हासिल करने के लिए रणनीति में बदलाव कर रहा है।

बैतूल के हिल स्टेशन पर दो दिन रहेंगे सीएम डॉ. यादव, रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे सीधा संवाद

राज्य

बैतूल के हिल स्टेशन पर दो दिन रहेंगे सीएम डॉ. यादव, रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे सीधा संवाद

- 27-28 जून कुकरू में गुजारेंगे प्रदेश के मुखिया, - सनसेट पॉइंट पर करेंगे मेडिटेशन, अवलोकन- स्व-सहायता समूह की देखेंगे गतिविधियां।

सीएम डॉ मोहन यादव ने की खिलाड़ियों से मुलाकात, गोल्ड जीतने वालों को 3-3, ब्रॉन्ज जीतने वालों को 1-1 लाख देगी सरकार

राज्य

सीएम डॉ मोहन यादव ने की खिलाड़ियों से मुलाकात, गोल्ड जीतने वालों को 3-3, ब्रॉन्ज जीतने वालों को 1-1 लाख देगी सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंडर-18 हॉकी एशिया कप में पदक जीतने वाले मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को सम्मानित किया और इनामी राशि भी प्रदान की।