भारत ने बनाए 3 परम रुद्र सुपर कंप्यूटर, दुनिया देखेगी भारत की ताकत

pm-modi-launched-3-param-rudra-supercomputers

भारत ने बनाए 3 परम रुद्र सुपर कंप्यूटर, दुनिया देखेगी भारत की ताकत

भारत ने बनाए 3 परम रुद्र सुपर कंप्यूटर दुनिया देखेगी भारत की ताकत

पीएम मोदी ने लॉन्च किए, हमारी सरकार विज्ञान और प्रौद्योगिकी को बढ़ावा दे रही है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मौसम और जलवायु अनुसंधान के लिए तीन परम रुद्र सुपर कंप्यूटरों और उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग प्रणालियों का डिजिटल तरीके से उद्घाटन किया।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि कोई भी देश बड़ी उपलब्धियों का लक्ष्य तभी हासिल कर सकता है, जब उसके पास बड़ा विजन हो। गरीबों के सशक्तिकरण के लिए प्रौद्योगिकी का उन्नयन किया जाना चाहिए।

2035 तक हमारे पास एक अंतरिक्ष स्टेशन होगा

हमारी सरकार विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अनुसंधान को प्राथमिकता दे रही है। मिशन गगनयान की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और 2035 तक हमारे पास खुद का स्पेस स्टेशन होगा।

इन सुपर कंप्यूटरों को भारत के राष्ट्रीय सुपर-कंप्यूटिंग मिशन (एनएसएम) के तहत विकसित किया गया है। इनकी कीमत 130 करोड़ रुपये है।

 राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन के तहत लॉन्च 

यह परियोजना राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन (NSM) का एक हिस्सा है। इसका उद्देश्य शिक्षा, अनुसंधान, एमएसएमई और स्टार्टअप जैसे क्षेत्रों में भारत के सुपरकंप्यूटिंग बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है। इस मिशन के तहत, पहला स्वदेशी रूप से इकट्ठे सुपरकंप्यूटर परम शिवाय को 2019 में IIT (BHU) में स्थापित किया गया था।

परम रुद्र सुपर कंप्यूटर के लॉन्च के साथ, पीएम मोदी ने आज विभिन्न क्षेत्रों के लिए 10,000 करोड़ रुपये की घोषणा की। 22,600 करोड़ रुपये की कुछ अन्य परियोजनाओं का अनावरण किया जाना था। हालांकि, मुंबई और पुणे में भारी बारिश के कारण कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था।

संबंधित सामग्री

प्रदेश में साढ़े 3 लाख मेट्रिक टन मूंग की खरीदी, सीएम डॉ. मोहन बोले- गड़बड़ी करने वालों पर लें सख्त एक्शन

राज्य

प्रदेश में साढ़े 3 लाख मेट्रिक टन मूंग की खरीदी, सीएम डॉ. मोहन बोले- गड़बड़ी करने वालों पर लें सख्त एक्शन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में मूंग की खरीदी की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को गड़बड़ी के खिलाफ सख्त निर्देश दिए।

सीएम डॉ. मोहन का इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर, 1758 करोड़ रुपये की लागत से 4-लेन बनेगा भोपाल–विदिशा रोड

राज्य

सीएम डॉ. मोहन का इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर, 1758 करोड़ रुपये की लागत से 4-लेन बनेगा भोपाल–विदिशा रोड

मध्यप्रदेश सरकार ने भोपाल-विदिशा रोड को 4-लेन में उन्नत करने की 1758 करोड़ रुपये की योजना का प्रस्ताव रखा है।

अहम समीक्षा कर सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, कहा- बलराम कृषि महोत्सव को सांस्कृतिक उत्सव के रूप में मनाएं

राज्य

अहम समीक्षा कर सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, कहा- बलराम कृषि महोत्सव को सांस्कृतिक उत्सव के रूप में मनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बलराम कृषि महोत्सव को सांस्कृतिक पर्व के रूप में मनाने का निर्देश दिया, स्वतंत्रता दिवस और अन्य त्योहारों के लिए व्यापक तैयारियों की समीक्षा की।

कहीं कम-कहीं ज्यादा वर्षा की स्थिति, सीएम डॉ. मोहन बोले- हर जिले में रखी जाए आवश्यक तैयारी

राज्य

कहीं कम-कहीं ज्यादा वर्षा की स्थिति, सीएम डॉ. मोहन बोले- हर जिले में रखी जाए आवश्यक तैयारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में कम वर्षा की स्थिति की समीक्षा की और आपदा प्रबंधन के लिए सभी जिलों में आवश्यक तैयारियों का आदेश दिया।

BHEL गेट नंबर-8 के पास मिला युवक का शव,शरीर पर गंभीर चोटों के निशान

राज्य

BHEL गेट नंबर-8 के पास मिला युवक का शव,शरीर पर गंभीर चोटों के निशान

भोपाल में BHEL गेट नंबर-8 के पास बोरी में बंद युवक का शव मिला, जिसकी मौत करीब 4-5 दिन पहले हुई थी। पुलिस ने हत्या की आशंका व्यक्त की।