pm-modi-5-nation-tour-ghana-trinidad-namibia-brics-2025

PM मोदी की 5 देशों की यात्रा: पहली बार घाना, नामीबिया और त्रिनिदाद जाएंगे

By : Shital Sharma
PM मोदी की 5 देशों की यात्रा: पहली बार घाना, नामीबिया और त्रिनिदाद जाएंगे

pm modi 5 nation tour 2025: PM मोदी BRICS समिट में भी होंगे शामिल!

pm modi 5 nation tour 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 जुलाई से 10 जुलाई तक एक 5 देशों की रणनीतिक यात्रा पर रवाना होंगे। इस यात्रा में वह पहली बार घाना, त्रिनिदाद एंड टोबैगो और नामीबिया का दौरा करेंगे। इसके अलावा वह अर्जेंटीना और ब्राजील भी जाएंगे, जहां वह BRICS समिट (5–8 जुलाई) में हिस्सा लेंगे।

घाना: अफ्रीका में भारत का 'वैक्सीन हब' मिशन शुरू

  • पीएम मोदी की यात्रा की शुरुआत घाना से होगी।
  • भारत घाना में वैक्सीन निर्माण हब स्थापित करने में मदद करेगा, जिससे वहां का स्वास्थ्य ढांचा मजबूत हो सके।
  • घाना इस समय IMF की शर्तों के तहत आर्थिक सुधारों से गुजर रहा है।
  • मोदी घाना की संसद और वहां के करीब 15,000 भारतीय मूल के नागरिकों को भी संबोधित करेंगे।
  • भारत और घाना के बीच ₹24,000 करोड़ का व्यापार होता है, जबकि भारत ने ₹16,000 करोड़ का निवेश कर रखा है।

त्रिनिदाद एंड टोबैगो: 25 साल बाद कोई भारतीय PM पहुंचेगा

  • मोदी त्रिनिदाद की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बनेंगे 1999 के बाद
  • भारतवंशियों की बड़ी संख्या वाले इस देश में मोदी की यात्रा सांस्कृतिक और रणनीतिक दोनों दृष्टि से अहम है।
  • द्विपक्षीय समझौतों और भारतीय समुदाय से संवाद इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य रहेगा।

अर्जेंटीना: राष्ट्रपति जेवियर माइली से मुलाकात

  • मोदी अर्जेंटीना में वहां के नए राष्ट्रपति जेवियर माइली से मुलाकात करेंगे।
  • दोनों देश कृषि, ऊर्जा और रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा करेंगे।

ब्राजील: BRICS समिट में विकासशील देशों की आवाज़ बनेंगे मोदी

  • 5 से 8 जुलाई तक मोदी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
  • यह सम्मेलन नई BRICS सदस्यता, वैश्विक आर्थिक सुधार और ग्लोबल साउथ पर भारत की भूमिका को लेकर अहम है।
  • मोदी ब्रिक्स देशों के नेताओं से द्विपक्षीय मुलाकातें भी करेंगे।

नामीबिया: 27 साल बाद भारतीय प्रधानमंत्री का दौरा

  • मोदी पहली बार नामीबिया जा रहे हैं। इससे पहले किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने 1998 में यह यात्रा की थी।
  • नामीबिया की राष्ट्रपति नेटुम्बो नंदी-नदैतवा से मुलाकात और संसद को संबोधन होगा।
  • भारत UPI डिजिटल पेमेंट सिस्टम को वहां लॉन्च करने की योजना बना रहा है।
  • खनिज संपन्न देश होने के नाते दोनों देश क्रिटिकल मिनरल्स पर व्यापार और निवेश को आगे बढ़ाएंगे।
 Project Cheetah Connection:
  • पीएम मोदी ने 2022 में अपने जन्मदिन पर नामीबिया से लाए गए चीतों को कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा था। इस यात्रा में वन्यजीव संरक्षण पर भी सहयोग बढ़ाया जाएगा।

यात्रा का उद्देश्य: वैश्विक नेतृत्व में भारत की भूमिका को विस्तार देना

  • यह यात्रा भारत की ग्लोबल साउथ नीति को आगे बढ़ाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।
  • विदेश मंत्रालय का कहना है कि इस दौरे से अफ्रीकी और लैटिन अमेरिकी देशों के साथ भारत के रिश्ते और मज़बूत होंगे। 
प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा भारत के वैश्विक प्रभाव को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। पहली बार घाना, नामीबिया और त्रिनिदाद जैसे देशों की यात्रा से भारत की डिप्लोमेसी का विस्तार अफ्रीका और कैरिबियन तक हो रहा है। साथ ही BRICS में भारत की भागीदारी वैश्विक मंचों पर देश की स्थिति को और सशक्त करेगी।

Read More :- ऑपरेशन सिंदूर: भारतीय अफसर बोले- हमारे विमान तबाह हुए

Watch Now :- अब ट्रेन का इंतज़ार बन जाएगा एक शानदार अनुभव!

Advertisement

UK Add पहली बार वित्तीय प्रबंधन 02 on 24 Aug 2026