टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय विमेंस टीम 198 पर सिमटी, आज होगा आगे का गेम...

perth-aus-ind-womens-test-rodriguez-fifty-sutherland-4-wickets

टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय विमेंस टीम 198 पर सिमटी, आज होगा आगे का गेम...

टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय विमेंस टीम 198 पर सिमटी आज होगा आगे का गेम

Aus vs Ind Womens Test 2026: महिला डे-नाइट टेस्ट के पहले दिन 6 मार्च को खेले गए मैच में भारतीय टीम 198 रन पर सिमट गई। टीम से जेमिमा रोड्रिग्स ने अर्धशतक लगाया। यह मैच पर्थ के WACA ग्राउंड में खेला गया। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों एनाबेल सदरलैंड और डेब्यूटेंट लूसी हैमिल्टन की स्विंग गेंदबाजी ने भारतीय बल्लेबाजों को टिकने नहीं दिया। वहीं जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दिन का खेल समाप्त होने तक 3विकेट के नुकसान पर स्कोर को 96 तक पहुंचाया।

बता दें कि, आगे का मैच आज खेला जाएगा।

पहले दिन भारत की शुरुआत खराब

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत काफी खराब रही। महज 18 रन के स्कोर पर स्मृति मंधाना को लुसी हैमिल्टन ने क्लीन बोल्ड कर दिया। इसके बाद शेफाली वर्मा और प्रतिका रावल ने दूसरे विकेट के लिए 36 रनों की साझेदारी की। लेकिन यह साझेदारी ज्यादा देर तक नहीं टिकी।

एनाबेल सदरलैंड ने शेफाली (33 रन) और प्रतिका (18 रन) को लगातार कैच आउट कर भारत को 61/3 पर ला दिया।

जेमिमा की शानदार फिफ्टी

नंबर-4 पर उतरीं जेमिमा रोड्रिग्स ने एक छोर संभाले रखा, लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे। टीम ने 107 रनों पर 5 विकेट गंवा दिए। कप्तान हरमप्रीत कौर (19 रन) और दीप्ति शर्मा (7 रन) जल्दी पवेलियन लौट गईं। वहीं जेमिमा और ऋचा घोष ने 43 रनों की साझेदारी की। जेमिमा ने 84 गेंदों पर 52 रन बनाए और अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि, उन्हें लूसी हैमिल्टन ने एश्ले गार्डनर के हाथों कैच आउट करवा दिया। फिर काश्वी गौतम 34 रन बनाए और टीम के स्कोर 198 तक पहुंचाया

ऑस्ट्रेलिया की ओर से एनाबेल सदरलैंड ने 4 विकेट, डेब्यू मैच खेल रहीं लूसी हैमिल्टन ने 3 विकेट चटकाएं। वहीं डार्सी ब्राउन को 2 और एश्ले गार्डनर को 1 विकेट मिला।

ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत भी कुछ खास नहीं

ऑस्ट्रेलियाई की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही। सयाली सतघरे ने शानदार स्विंग गेंद पर ओपनर जॉर्जिया वॉल को 2 रनों पर बोल्ड किया। क्रांति गौड़ ने फीबी लिचफील्ड (9 रन) को और सयाली ने कप्तान एलिसा हीली (13 रन) को आउट कर मेजबान टीम को दबाव में डाल दिया। हालांकि, एलिस पेरी और एनाबेल सदरलैंड ने चौथे विकेट के लिए नाबाद साझेदारी कर पारी को संभाला। वहीं भारत की ओर से सयाली सतघरे ने 2 विकेट और क्रांति गौड़ ने 1 विकेट झटके।यह मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है, जहां दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की कोशिश बढ़त हासिल करने की होगी।

संबंधित सामग्री

28 जुलाई 2026 राशिफल: इन राशियों को मिलेंगे नए मौके और आर्थिक लाभ, जानें आपका दिन कैसा रहेगा

सनातन

28 जुलाई 2026 राशिफल: इन राशियों को मिलेंगे नए मौके और आर्थिक लाभ, जानें आपका दिन कैसा रहेगा

28 जुलाई 2026 राशिफल: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल, व्यापार, नौकरी, प्रेम, पढ़ाई, निवेश और सफलता से जुड़े महत्वपूर्ण संकेत।

CM डॉ. यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले-  5 पीढ़ियों से सिर्फ एक परिवार तक सिमटी पार्टी, किसी को आगे नहीं

राज्य

CM डॉ. यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- 5 पीढ़ियों से सिर्फ एक परिवार तक सिमटी पार्टी, किसी को आगे नहीं

दतिया उपचुनाव में, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाजपा की विकास नीतियों का प्रचार किया और कांग्रेस के शासन की आलोचना की।

Balram Krishi Mahotsav Connects Farmers with Scientific Farming and Prosperous Future: Chief Minister Dr. Yadav

राज्य

Balram Krishi Mahotsav Connects Farmers with Scientific Farming and Prosperous Future: Chief Minister Dr. Yadav

CM Dr. Mohan Yadav transferred ₹3308 crore to over 82 lakh farmers in MP, aiming to modernize agriculture and increase farmers' income.

लुधियाना को CM मान की डबल सौगात: शिक्षा और उद्योग को मिली बड़ी रफ्तार, ₹1,116 करोड़ के स्टील प्लांट की रखी नींव

राज्य

लुधियाना को CM मान की डबल सौगात: शिक्षा और उद्योग को मिली बड़ी रफ्तार, ₹1,116 करोड़ के स्टील प्लांट की रखी नींव

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शिक्षा और उद्योग क्षेत्र में दो बड़ी परियोजनाएं लुधियाना में शुरू कीं, जिसमें शिक्षा और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा में धूनीवाले धाम के विकास के लिए सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला और इसे भव्य बनाने की बात कही।