रेड पड़ी तो खिड़की से फेंके नोटों के बंडल, पटना के अधिकारी के 3 ठिकानों पर छापामारी

patna-corruption-raid-official-throws-cash-window-vigilance-raid

रेड पड़ी तो खिड़की से फेंके नोटों के बंडल, पटना के अधिकारी के 3 ठिकानों पर छापामारी

रेड पड़ी तो खिड़की से फेंके नोटों के बंडल पटना के अधिकारी के 3 ठिकानों पर छापामारी

Patna raid cash thrown: विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने पटना में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पंकज कुमार के 3 ठिकानों पर छापेमारी की। SVU की टीम को देखते ही पंकज कुमार ने अपने घर की खिड़की से नोटों के बंडल फेंकने शुरू कर दिए। टीम ने कचरे के ढेर से 5 लाख रुपये बरामद किए। अब तक की कार्रवाई में विशेष निगरानी इकाई ने कुल 15 लाख रुपये नकद जब्त किए हैं। अधिकारियों का कहना है कि छापेमारी अभी जारी है और बरामदगी की राशि बढ़ भी सकती है।

[caption id="attachment_140542" align="alignnone" width="1125"]स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पंकज कुमार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पंकज कुमार[/caption]

3 ठिकानों पर छापामारी

पंकज कुमार मूल रूप से मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं। वो बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BMSICL) के DGM (प्रोजेक्ट) हैं। आय से ज्यादा संपत्ति मामले में गुरुवार को उनके 2 घरों और ऑफिस पर छापेमारी हुई। SVU टीम ने सुबह लगभग 8 बजे पटना के कदमकुंआ इलाके स्थित कनिका मैहर अपार्टमेंट में छापेमारी की। उस समय DGM पंकज कुमार अपने पूरे परिवार के साथ घर पर मौजूद थे।

[caption id="attachment_140543" align="alignnone" width="1189"]खिड़की से फेंकें नोटों की तलाश कर रही टीम खिड़की से फेंकें नोटों की तलाश कर रही टीम[/caption]

96 लाख से ज्यादा की संपत्ति

इस दौरान लगभग 96 लाख से ज्यादा अवैध संपत्ति, गहनें-कैश, गहने, जमीन से संबंधित दस्तावेज और  कुछ आर्नामेंट्स बरामद किया गया है। फिलहाल, SVU टीम की जांच अभी भी जारी है। जांच एजेंसी के मुताबिक, पंकज कुमार ने अपनी लगभग 11 सालों की सर्विस के दौरान दौरान अलग-अलग पदों पर रहते हुए अवैध संपत्ति अर्जित की।

[caption id="attachment_140544" align="alignnone" width="1179"]96 लाख से ज्यादा अवैध संपत्ति 96 लाख से ज्यादा अवैध संपत्ति[/caption]

Patna raid cash thrown: जांच कर रही टीम

निगरानी इकाई का आरोप है कि एक लोक सेवक होने के बावजूद उन्होंने भ्रष्टाचार से लगभग 96 लाख 46 हजार 666 रुपए की संपत्ति बनाई, जो उनके ज्ञात और वैध आय के स्रोतों से कहीं ज्यादा है। SVU की 5 सदस्यीय टीम BMSCIL के दफ्तर पहुंच जांच कर रही हैं। SVU की इस टीम को DSP राजकुमार लीड कर रहे हैं। पिछले 1 घंटे से छापेमारी के दौरान कागजातों को खंगाल रही हैं। इसके अलावा पटना के PMCH के BMSCIL कार्यालय में भी विशेष निगरानी की टीम छानबीन कर रही है।

संबंधित सामग्री

राजस्थान के 8 नए जिलों में स्थायी लोक अदालतों की स्थापना, CM भजनलाल ने दी मंजूरी

राज्य

राजस्थान के 8 नए जिलों में स्थायी लोक अदालतों की स्थापना, CM भजनलाल ने दी मंजूरी

राजस्थान में 8 नए जिलों में स्थायी लोक अदालतें स्थापित की जा रही हैं, जिससे विवाद निपटान में सुधार होगा और न्यायिक प्रक्रिया सरल होगी।

ज्यादा बाल झड़ने का कारण बन सकते हैं ये घरेलू नुस्खे, आप तो नहीं आजमा रहे

लाइफ स्टाइल

ज्यादा बाल झड़ने का कारण बन सकते हैं ये घरेलू नुस्खे, आप तो नहीं आजमा रहे

अधिकतर प्राकृतिक हेयर केयर उपायों का गलत तरीके से इस्तेमाल बालों के टूटने और झड़ने का कारण बन सकता है, जैसे कि नारियल तेल, नींबू का रस, बेकिंग सोडा और अधिक.

हल्द्वानी में मुस्लिम युवक ने शादी का झांसा देकर किया रेप, हिंदू बनने का किया था वादा

राज्य

हल्द्वानी में मुस्लिम युवक ने शादी का झांसा देकर किया रेप, हिंदू बनने का किया था वादा

उत्तराखंड के हल्द्वानी में मुस्लिम युवक ने पहचान बदलकर युवती के साथ दोस्ती कर दुष्कर्म किया, शादी का वादा कर बाद में मुकर गया।

हरियाणा के युवाओं को बड़ी सौगात: CM नायब सैनी ने 3,056 ग्रुप-डी अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

राज्य

हरियाणा के युवाओं को बड़ी सौगात: CM नायब सैनी ने 3,056 ग्रुप-डी अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

हरियाणा सरकार ने पारदर्शिता और मेरिट के आधार पर 3,056 ग्रुप-डी कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र दिए, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कार्यक्रम में भाग लिया।

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब CM मान समेत AAP नेताओं को जारी किया नोटिस, चंडीगढ़ प्रशासन की याचिका पर मांगा जवाब

राज्य

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब CM मान समेत AAP नेताओं को जारी किया नोटिस, चंडीगढ़ प्रशासन की याचिका पर मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के सीएम भगवंत मान और अन्य AAP नेताओं के खिलाफ वर्ष 2020 के आपराधिक मामले में नोटिस जारी किया।