सारा तेंदुलकर का नया फैशन लुक

सचिन तेंदुलकर की बेटी सस्ते सूट में छा गईं , सादगी से जीता फैंस का दिल! 

सारा तेंदुलकर का इंडो-वेस्टर्न अवतार बना चर्चा का विषय, मैरून फ्लोरल को-ऑर्ड सेट में दिखीं बेहद खूबसूरत।

सचिन तेंदुलकर की बेटी सस्ते सूट में छा गईं , सादगी से जीता फैंस का दिल! 

सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर अपने सिंपल और एलिगेंट फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं. भले ही सारा ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम नहीं रखा हो, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग हीरोइनों से कम नहीं है. सारा को उनकी खूबसूरती और सादगी के लिए लोग काफी प्यार देते हैं. हर बार उनका अंदाज लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच ही लेता है. चाहे कोई रेड कार्पेट इवेंट हो या कैजुअल आउटिंग, सारा का स्टाइल हमेशा सोशल मीडिया पर छाया रहता है. ऐसा ही इस बार भी देखने को मिल रहा है, हाल ही में सारा तेंदुलकर को एक बार फिर बेहद कम्फर्टेबल और ट्रेंडी इंडो-वेस्टर्न अवतार में स्पॉट किया गया, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं. उनके वीडियो और फोटोज पर लोग खूब प्यार भी लुटा रहे हैं. सारा तेंदुलकर हाल ही में बांद्रा में बेहद कम्फर्टेबल और एलिगेंट इंडो-वेस्टर्न अवतार में स्पॉट हुईं. मैरून कलर के फ्लोरल को-ऑर्ड सेट में उनका नो-मेकअप और सटल लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. खास बात यह है कि इस आउटफिट की कीमत 2 हजार से भी कम है. 

ब्रांदा में एक सैलून के बाहर स्पॉट

सारा तेंदुलकर को हाल ही में ब्रांदा में एक सैलून के बाहर स्पॉट किया गया. इस दौरान वो मैरून कलर का फ्लोरल प्रिंटेड को-ऑर्ड सेट में नजर आईं. इन दिनों शॉर्ट कुर्ती के साथ प्लाजो पैंट्स काफी ट्रेंड में है और यह आउटफिट सारा पर भी काफी जच रहा था.सारा के टॉप में कट-आउट स्टाइल के साथ हॉल्टर-नेक स्ट्रैप थी, जो इसे मॉडर्न वेस्टर्न वाइब दे रही थी. वहीं, फुल स्लीव्स और फ्लोरल प्रिंट इसमें एथनिक टच दिया. टॉप के साथ सारा ने मैचिंग रेड प्लाजो पैंट्स कैरी की, जिसके हेमलाइन पर बने बड़े फ्लोरल मोटिफ्स पूरे लुक को काफी ग्रेसफुल बना रहे थे.

सारा के आउटफिट की कीमत?

जैत्रा अपेरल्स के इस खूबसूरत रेड सूट में सारा तेंदुलकर बेहद खूबसूरत और एलिगेंट नजर आईं, उनका यह लुक क्लासिक और मॉडर्न स्टाइल का एक परफेक्ट कॉम्बिनेशन था. इस सूट की कीमत करीबन 1799 रुपये बताई जा रही है. सारा ने अपने लुक से साबित कर दिया है कि सस्ते आउटफिट को भी स्टाइल के साथ कैरी किया जाए तो वो भी स्टाइलिश बन जाता है. 

सादगी के साथ ग्रेसफुल अंदाज

सारा ने अपने इस लुक को जरूरत से ज्यादा लाउड बनाने के बजाय काफी सटल रखा है. उन्होंने कोई हैवी जूलरी कैरी नहीं की है, सिंपल डेली जूलरी के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया. हालांकि उनके लुक का हाइलाइट उनका एमराल्ड क्लोवर शेप्ड गोल्ड पेंडेंट रहा, जो डार्क रेड कलर के ऑउटफिट पर परफेक्ट कंट्रास्ट बना रहा था. कानों में उन्होंने छोटे गोल्ड स्टड्स पहने थे. 

संबंधित सामग्री

इस नवरात्रि चनिया-चोली का बदलेगा अंदाज, Denim Jacket से लेकर Long-Cord Blouse तक ये नए Fashion Trends मचा रहे धूम

इस नवरात्रि चनिया-चोली का बदलेगा अंदाज, Denim Jacket से लेकर Long-Cord Blouse तक ये नए Fashion Trends मचा रहे धूम

नवरात्रि 2026 के लिए फैशन ट्रेंड्स में इंडो-वेस्टर्न लुक, डेनिम जैकेट्स, मिनिमलिस्ट चनिया-चोली, और रिफाइंड मिरर वर्क के साथ नवीनता और आराम को प्राथमिकता दी जा रही है।

Navratri Garba Night 2026: घाघरा-चोली के साथ ट्राई करें ये ट्रेंडी शूज और गुजराती ज्वैलरी

Navratri Garba Night 2026: घाघरा-चोली के साथ ट्राई करें ये ट्रेंडी शूज और गुजराती ज्वैलरी

नवरात्रि के दौरान गरबा नाइट्स के लिए नए फैशन ट्रेंड्स में हैंड-पेंटेड शूज, LED फुटवियर, गुजराती ज्वैलरी और कलरफुल हेयर एक्सेसरीज शामिल हैं।

भूख नहीं लगती तो क्या करें? अपनाएं ये आसान उपाय, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

भूख नहीं लगती तो क्या करें? अपनाएं ये आसान उपाय, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

भूख न लगने की समस्या कई कारणों से हो सकती है जैसे तनाव, नींद की कमी और पाचन संबंधी परेशानियाँ। जानिए कैसे सही खानपान और जीवनशैली में बदलाव करके इसे सुधारा जा सकता है।

ऐश्वर्या राय ने पेरिस फैशन वीक 2026 में अपने रॉयल लुक से सभी को मोहित किया

ऐश्वर्या राय ने पेरिस फैशन वीक 2026 में अपने रॉयल लुक से सभी को मोहित किया

ऐश्वर्या राय बच्चन ने पेरिस फैशन वीक 2026 में गाउन और ताज पहन रैंप वॉक करते हुए भारतीय नमस्ते का प्रदर्शन किया। उनके साथ केंडल जेनर भी नजर आईं।

आलिया भट्ट-विक्की कौशल ने साथ किया रैंप वॉक, मनीष मल्होत्रा के शो में बने शोस्टॉपर

आलिया भट्ट-विक्की कौशल ने साथ किया रैंप वॉक, मनीष मल्होत्रा के शो में बने शोस्टॉपर

मुंबई में मनीष मल्होत्रा के मिजवान फैशन शो में आलिया भट्ट और विक्की कौशल शोस्टॉपर बने। दोनों ने नए कलेक्शन को रैंप पर प्रदर्शित किया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर