Pandhurna Accident News: कलश यात्रा के दौरान ट्रक ने पंचायत कर्मी को रौंदा!

pandhurna-accident-1-dead-news

Pandhurna Accident News: कलश यात्रा के दौरान ट्रक ने पंचायत कर्मी को रौंदा!

pandhurna accident news कलश यात्रा के दौरान ट्रक ने पंचायत कर्मी को रौंदा

Pandhurna Accident News: पांढुर्णा जिले के लोधीखेड़ा क्षेत्र के बोरगांव में कलश यात्रा के दौरान सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार ट्रक ने पंचायत कर्मी को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना तब हुई जब कलश यात्रा निकाली जा रही थी, जिसमें बड़ी संख्या में गांव के लोग शामिल हुए थे, तभी अचानक तेज रफ्तार ट्रक ने एक व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया।

पुलिस कर रही जांच

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोधीखेड़ा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं, ट्रक क्रमांक MH 40 CD 2069 को जब्त कर लिया गया।

वहीं मृतक की पहचान तेजराम काकड़े के रूप में की गई, जो पंचायत में पंचायत में काम करता था।

परिजन और थाना प्रभारी का बयान

मृतक के परिजन और स्थानीय लोगों का कहना है कि, 'कलश यात्रा के दौरान पुलिस ने ठीक ढंग से व्यवस्था नहीं की थी। यदि ट्रक की इंट्री रोक दी जाती तो यह हादसा नहीं होता।'

लोधीखेड़ा थाना प्रभारी एबी मर्सकोले ने बताया कि- 'मृतक की पहचान पंचायत कर्मी तेजराम काकड़े के तौर पर हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और ट्रक चालक की तलाश जारी है। घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से ट्रक चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।'

  Also Read - राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में बारिश,तापमान में आई गिरावट

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन ने दिए निर्देश,  वन पर्यटन को दें विस्तार, होम स्टे के जरिए जनजातियों की बढ़ाएं आय

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने दिए निर्देश, वन पर्यटन को दें विस्तार, होम स्टे के जरिए जनजातियों की बढ़ाएं आय

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वन पर्यटन के विकास पर विशेष फोकस करने के लिए निर्देश दिए, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिल सके।

हाईकोर्ट CJ की तस्वीर रखकर काला जादू! चाकूबाजी केस में डराने की साजिश

राज्य

हाईकोर्ट CJ की तस्वीर रखकर काला जादू! चाकूबाजी केस में डराने की साजिश

बिलासपुर में तंत्र साधना कर पीड़ित परिवार को डराने वाले आरोपियों को पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया है।

ट्विशा शर्मा केस में पूर्व जज सास की जमानत पर सुनवाई, पिता ने दाखिल की आपत्ति

राज्य

ट्विशा शर्मा केस में पूर्व जज सास की जमानत पर सुनवाई, पिता ने दाखिल की आपत्ति

ट्विशा शर्मा केस में मुख्य आरोपी की जमानत पर अगली सुनवाई 12 अगस्त को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में निर्धारित है।

सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के लाखों हितग्राहियों को पेंशन और गैस सिलेंडर रिफिल की राशि अंतरित की।

कल CM डॉ मोहन का अहमदाबाद दौरा, उद्योगपतियों-निवेशकों से करेंगे संवाद, MP में निवेश के लिए देंगे आमंत्रण

राज्य

कल CM डॉ मोहन का अहमदाबाद दौरा, उद्योगपतियों-निवेशकों से करेंगे संवाद, MP में निवेश के लिए देंगे आमंत्रण

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के उद्योगपतियों से मुलाकात की और निवेश के अवसरों पर चर्चा की।