राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में बारिश,तापमान में आई गिरावट

mp-weather-news-rainy-season

राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में बारिश,तापमान में आई गिरावट

राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में बारिशतापमान में आई गिरावट

MP Weather news: मध्य प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन एक्टिव होने के कारण मौसम पूरी तरह से बदल गया है। अब 24 घंटों के दौरान प्रदेश के आधे से ज्यादा हिस्से में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। आज की बात करें तो सुबह से भी राजधानी भोपाल सहित कई जिलों में बादलों का डेरा है और रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है।

[caption id="attachment_142072" align="alignnone" width="1189"]राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में बारिश राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में बारिश[/caption]

ओलावृष्टि और आंधी से किसानों की बढ़ी चिंता

MP Weather news: मौसम विभाग के अनुसार, उज्जैन, पांढुर्णा, बैतूल, झाबुआ और बड़वानी में ओले गिरे हैं। तेज आंधी और बेमौसम बारिश की वजह से खेतों में खड़ी फसलों को खासा नुकसान पहुंचा है। और बैतूल और दमोह में करीब आधा इंच पानी गिरा है, जबकि इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन समेत दो दर्जन से अधिक जिलों में तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ीं।

साथ ही बारिश के कारण पूरे प्रदेश के तापमान में गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की गई है। हिल स्टेशन पचमढ़ी 12.6°C के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। वहीं, इंदौर में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और भोपाल में 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इन जिलों में दर्ज हुई बारिश और आंधी

MP Weather news: भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, छतरपुर, मंडला, नरसिंहपुर, सागर, सिवनी, दतिया, धार, नर्मदापुरम, इंदौर, पचमढ़ी, रायसेन, रतलाम, श्योपुर, उज्जैन, आगर-मालवा, शाजापुर, मऊगंज, सतना, मुरैना, उमरिया, झाबुआ, बड़वानी और पांढुर्णा में मौसम विभाग ने तेज आंधी के साथ बारिश दर्ज की है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, वर्तमान सिस्टम के सक्रिय रहने से अगले 24 घंटों तक प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हलकी बारिश की स्थिति बनी रह सकती है।

संबंधित सामग्री

एक्टर पंकज त्रिपाठी के भाई पर हुआ कुल्हाड़ी से हमला!

मनोरंजन

एक्टर पंकज त्रिपाठी के भाई पर हुआ कुल्हाड़ी से हमला!

बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के भाई विजेंद्र नाथ पर जमीन विवाद के कारण कुल्हाड़ी से हमला किया गया, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज पटना में जारी है।

देहरादून में सिटी बस ने 5 लोगों को कुचला, मांस के टुकड़े सड़क पर बिखरें

राज्य

देहरादून में सिटी बस ने 5 लोगों को कुचला, मांस के टुकड़े सड़क पर बिखरें

देहरादून में एक सिटी बस ने पांच लोगों को कुचल दिया, जिससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना लालपुल क्षेत्र में हुई, जहां बस अनियंत्रित हो गई।

TMC ने चुनाव आयोग को नई वर्किंग कमेटी की सूची भेजी, ममता को बताया अध्यक्ष

देश-विदेश

TMC ने चुनाव आयोग को नई वर्किंग कमेटी की सूची भेजी, ममता को बताया अध्यक्ष

तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव आयोग को पार्टी के पदाधिकारियों और नेशनल वर्किंग कमेटी की नई लिस्ट भेजी, जिसमें ममता बनर्जी को अध्यक्ष और अभिषेक बनर्जी को महासचिव बताया गया।

राम मंदिर चढ़ावा: SIT ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट, CM योगी लेंगे अंतिम फैसला

राज्य

राम मंदिर चढ़ावा: SIT ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट, CM योगी लेंगे अंतिम फैसला

अयोध्या राम मंदिर में 200 करोड़ से ज्यादा की चोरी की जांच के लिए गठित SIT ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट CM योगी आदित्यनाथ को सौंपी।

MP सरकार का फैसला:सांदीपनि स्कूलों में अब ‘इलेक्ट्रिक किचन’ से बनेगा मिड-डे मील, बच्चों को मिलेगा स्वच्छ और सुरक्षित भोज

राज्य

MP सरकार का फैसला:सांदीपनि स्कूलों में अब ‘इलेक्ट्रिक किचन’ से बनेगा मिड-डे मील, बच्चों को मिलेगा स्वच्छ और सुरक्षित भोज

मध्य प्रदेश सरकार ने सांदीपनि स्कूलों में इलेक्ट्रिक किचन व्यवस्था शुरू करने का निर्णय लिया है, जिससे विद्यार्थियों को सुरक्षित और पौष्टिक भोजन मिलेगा।