पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बस पर आतंकी हमला, 4 की मौत, 32 से अधिक घायल

pakistan-terrorist-attack-on-bus-in-balochistan

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बस पर आतंकी हमला, 4 की मौत, 32 से अधिक घायल

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बस पर आतंकी हमला 4 की मौत 32 से अधिक घायल

 बलूच सेना ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी के आतंकवादियों ने पाकिस्तान के पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान के तुरबत शहर में एक बस में विस्फोट कर दिया। जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा 32 अन्य घायल हैं। घायलों में पांच की हालत गंभीर है।

हमले में एसएसपी रैंक के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और उनका परिवार भी घायल हो गया। पुलिस को संदेह है कि नक्सलियों ने एसएसपी को निशाना बनाने के इरादे से बस पर हमला किया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बीएलए ने वीडियो जारी कर हमले की जिम्मेदारी ली

हमले के बाद बीएलए के प्रवक्ता ने एक वीडियो जारी कर हमले की जिम्मेदारी ली है। इससे पहले पिछले महीने यहां बम विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई थी।

शनिवार को पाकिस्तान के पेशावर के तहकाल इलाके में दो समूहों के बीच गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा 6 अन्य घायल भी हुए हैं। पुलिस के मुताबिक मामला आपसी विवाद का है। मौके पर भारी पुलिस बंदोबस्त तैनात किया गया है। जो फरार हैं, उनकी तलाश की जा रही है।

पहले भी दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ 

पुलिस के मुताबिक एक पक्ष एक शादी समारोह से लौट रहा था तभी दूसरी पार्टी से उनका आमना-सामना हो गया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी हो गई। पुलिस के मुताबिक पहले भी दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। मामला संपत्ति और हत्या के पुराने मामले से जुड़ा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पिछले महीने सेना की एक चौकी पर हुए आतंकी हमले में 16 लोगों की मौत हो गई थी। 21 दिसंबर को आतंकियों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सेना की एक चौकी पर हमला किया था। इस हमले में पाकिस्तान के 16 सैनिक मारे गए थे। यह हमला अफगान सीमा से करीब 40 किलोमीटर दूर माकिन में हुआ।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन यादव का प्रदेश के नाम संदेश, कहा- आपसी सहयोग से निरंतर होगा प्रदेश का विकास

राज्य

सीएम डॉ. मोहन यादव का प्रदेश के नाम संदेश, कहा- आपसी सहयोग से निरंतर होगा प्रदेश का विकास

भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विकास और आपसी सहयोग के महत्व पर जोर दिया।

सतना जिला अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा पर सवाल, PAC रूम की फॉल्स सीलिंग दो बार गिरी

राज्य

सतना जिला अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा पर सवाल, PAC रूम की फॉल्स सीलिंग दो बार गिरी

सतना जिला अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में छत से पानी टपकने और फॉल्स सीलिंग गिरने की घटनाएँ सामने आई हैं, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।

भिलाई स्टील प्लांट विस्तार पर CM साय से मिले SAIL CMD, राज्य से मांगा सहयोग

राज्य

भिलाई स्टील प्लांट विस्तार पर CM साय से मिले SAIL CMD, राज्य से मांगा सहयोग

SAIL के CMD डॉ. अशोक कुमार पंडा ने छत्तीसगढ़ में विकास परियोजनाओं की समीक्षा की और राज्य सरकार से समर्थन का आग्रह किया।

समय रैना समेत 5 कॉमेडियन को सुप्रीम कोर्ट से राहत, केस रद्द

मनोरंजन

समय रैना समेत 5 कॉमेडियन को सुप्रीम कोर्ट से राहत, केस रद्द

सुप्रीम कोर्ट ने दिव्यांगों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियों से जुड़े आपराधिक मामले और FIR को रद्द कर दिया।

हरियाणा CM सैनी के सामने BJP नेताओं का हंगामा, पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप; मुरथल में धक्का-मुक्की से गरमाया माहौल

राज्य

हरियाणा CM सैनी के सामने BJP नेताओं का हंगामा, पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप; मुरथल में धक्का-मुक्की से गरमाया माहौल

हरियाणा के सोनीपत में बीजेपी नेताओं और पुलिस के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की हुई, जिसमें नेताओं ने सीएम के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की।