pakistan-terror-attack-on-foreign-diplomats

11 देशों के राजदूतों के काफिले पर बम फैंका, 1 की मौत, 4 घायल

By : Shital Sharma
11 देशों के राजदूतों के काफिले पर बम फैंका, 1 की मौत, 4 घायल

पाकिस्तान में आतंकी हमला, पुलिस वैन को निशाना बनाया

पाकिस्तान में कल 11 देशों के राजदूतों के काफिले पर हुआ। आतंकवादियों ने पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के स्वात जिले से मलाम जब्बा जा रहे विदेशी राजनयिकों के काफिले की सुरक्षा में तैनात एक पुलिस वैन को निशाना बनाया।

आतंकियों ने रिमोट कंट्रोल बम से वैन को उड़ा दिया। हमले में एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। घायलों को सैदू शरीफ के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस का काफिला मौजूद था।
मीडिया में आई खबरों के अनुसार जिला पुलिस अधिकारी जाहिदुल्ला खान ने कहा कि विदेशी राजनयिकों के एक समूह को निशाना बनाकर हमला किया गया। मृतक पुलिसकर्मी की पहचान बुरहान के रूप में हुई है। घायलों में एक सब-इंस्पेक्टर भी शामिल है। जिस वैन को निशाना बनाया गया वह काफिले में सबसे आगे थी।

सभी राजदूत सुरक्षित

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी दूत सुरक्षित हैं और उन्हें इस्लामाबाद भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, सभी राजदूत मिंगोरा में चैंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। बाद में वे मलाम जब्बा जा रहे थे। हमला उस वक्त शेराबाद के रास्ते में हुआ था। काफिले में ताजिकिस्तान, कजाकिस्तान, ईरान, इथियोपिया, पुर्तगाल, रूस समेत 11 देशों के राजदूत शामिल थे।

राष्ट्रपति ने हमले की निंदा की

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। जरदारी ने हमले में मारे गए पुलिस अधिकारी को श्रद्धांजलि दी और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। अभी तक किसी भी गुट ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

 Pakistan terror attack on foreign diplomats

Advertisement

UK Add नीति आयोग द्वारा जारी 03 on 25 Aug 2026