पाकिस्तान ने 2 दिन के लिए एयरस्पेस बंद किया, गुजरात-राजस्थान बॉर्डर पर उड़ानें रोकने का ऐलान

pakistan-airspace-closed-gujarat-rajasthan-border-trishul-military-exercise

पाकिस्तान ने 2 दिन के लिए एयरस्पेस बंद किया, गुजरात-राजस्थान बॉर्डर पर उड़ानें रोकने का ऐलान

पाकिस्तान ने 2 दिन के लिए एयरस्पेस बंद किया गुजरात-राजस्थान बॉर्डर पर उड़ानें रोकने का ऐलान

पाकिस्तान का फैसला भारत के सैन्य अभ्यास ‘त्रिशूल’ से जोड़ा गया

पाकिस्तान ने भारत के सैन्य अभ्यास ‘त्रिशूल’ के शुरू होने से पहले एहतियातन बड़ा कदम उठाया है। पाकिस्तानी एविएशन अथॉरिटी ने शनिवार को NOTAM (Notice to Airmen) जारी करते हुए 28 और 29 अक्टूबर को अपने मध्य और दक्षिणी एयरस्पेस को बंद कर दिया है। यह इलाका भारत के राजस्थान और गुजरात सीमा से सटा हुआ है। अब दो दिन तक इस क्षेत्र में कमर्शियल उड़ानें नहीं जा सकेंगी। पाकिस्तान ने इस कदम की कोई आधिकारिक वजह नहीं बताई, लेकिन रक्षा विशेषज्ञ इसे भारत के बड़े सैन्य अभ्यास से जोड़कर देख रहे हैं। pakistan-airspace-closed-gujarat-rajasthan-border-trishul-military-exercise

 क्या है भारत का ‘त्रिशूल’ अभ्यास?

भारत ने पाकिस्तान सीमा से सटे थार रेगिस्तान और सर क्रीक क्षेत्र में 12 दिन का संयुक्त सैन्य अभ्यास घोषित किया है। यह अभ्यास 30 अक्टूबर से 10 नवंबर तक चलेगा। इसमें भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना के 30 हजार से अधिक जवान शामिल होंगे। रक्षा विश्लेषकों के मुताबिक यह पिछले कुछ वर्षों का सबसे बड़ा मल्टी-डोमेन वॉर गेम है, जो 28 हजार फीट ऊंचाई तक संचालित होगा।

बॉर्डर पर हाई अलर्ट

अभ्यास जैसलमेर से कच्छ तट तक आयोजित होगा। पाकिस्तान बॉर्डर पर सेना की मूवमेंट बढ़ी। कुछ क्षेत्रों में फ्लाइट रूट बदले जा सकते हैं। सेना टैंक ऑपरेशन और डीप स्ट्राइक मिशन का अभ्यास करेगी।

हाई-टेक हथियारों की होगी टेस्टिंग

इस अभ्यास में भारत इस्तेमाल करेगा अर्जुन और टी-90 टैंक, हॉवित्जर तोपें,अपाचे अटैक हेलिकॉप्टर, UAV (ड्रोन), प्रिसिशन मिसाइलें, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, एंटी-ड्रोन तकनीक pakistan-airspace-closed-gujarat-rajasthan-border-trishul-military-exercise

सर क्रीक विवाद फिर चर्चा में

हाल ही में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुजरात दौरे पर सर क्रीक सीमा विवाद का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था – "पाकिस्तान की नीयत में खोट है, अगर उसने हिमाकत की तो उसे करारा जवाब मिलेगा।" Read More:- बस एक गलती…और पूरी ज़िंदगी पछताना पड़ा, जानिए क्यों रिश्तों को समझना सबसे ज़रूरी है

संबंधित सामग्री

रवनीत सिंह बिट्टू 'सतलुज' विवाद पर बैकफुट पर आए, बोले-जंगल में आग न लगे पानी डाल रहा हूं

मनोरंजन

रवनीत सिंह बिट्टू 'सतलुज' विवाद पर बैकफुट पर आए, बोले-जंगल में आग न लगे पानी डाल रहा हूं

रवनीत सिंह बिट्टू ने पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के साथ चल रही कंट्रोवर्सी को समाप्त कर दिया और 'सतलुज' फिल्म पर अपना विरोध वापस ले लिया है।

मुरैना में सनसनीखेज वारदात: स्कूल के बाहर से 4 साल के मासूम का अपहरण, स्कूटी सवार दो युवक CCTV में कैद

राज्य

मुरैना में सनसनीखेज वारदात: स्कूल के बाहर से 4 साल के मासूम का अपहरण, स्कूटी सवार दो युवक CCTV में कैद

मध्य प्रदेश के मुरैना शहर में 4 साल के कार्तिकेय राजपूत का स्कूल के बाहर से अपहरण हो गया। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

नोएडा में बिल्डिंग में आग: 2 की मौत, कई गंभीर, मुख्यमंत्री योगी ने लिया संज्ञान

राज्य

नोएडा में बिल्डिंग में आग: 2 की मौत, कई गंभीर, मुख्यमंत्री योगी ने लिया संज्ञान

नोएडा के ममूरा क्षेत्र में 5 मंजिला मकान में आग लगने से 2 की मौत हो गई, कई झुलसे। मुख्यमंत्री ने राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए।

युवा कौशल दिवस-2026: CM योगी ने युवाओं के कौशल विकास पर दिया जोर

राज्य

युवा कौशल दिवस-2026: CM योगी ने युवाओं के कौशल विकास पर दिया जोर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्व युवा कौशल दिवस पर युवाओं के कौशल विकास और उत्तर प्रदेश की आर्थिक प्रगति पर प्रकाश डाला।

CM धामी का गोपीनाथ मंदिर मार्ग तक रोड शो, बोले- सरकार हर गांव तक पहुंचा रही योजनाओं का लाभ

राज्य

CM धामी का गोपीनाथ मंदिर मार्ग तक रोड शो, बोले- सरकार हर गांव तक पहुंचा रही योजनाओं का लाभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली में रोड शो किया और 'सेवा, सुशासन, समर्पण एवं जन-जन की सरकार' कार्यक्रम में भाग लिया।