अफगानिस्तान पर पाकिस्तान की देर रात एयर स्ट्राइक: महिलाओं-बच्चों समेत 15 की मौत,

pakistan-air-strikes-on-afghanistan

अफगानिस्तान पर पाकिस्तान की देर रात एयर स्ट्राइक: महिलाओं-बच्चों समेत 15 की मौत,

अफगानिस्तान पर पाकिस्तान की देर रात एयर स्ट्राइक महिलाओं-बच्चों समेत 15 की मौत 

तालिबान भड़का, कहा- हम इसका जवाब जरूर देंगे 

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की ओर से यह एयर स्ट्राइक पक्तिका प्रांत के बारमाल जिले में की गई है। हवाई हमले में महिलाओं और बच्चों सहित 15 लोगों के मारे जाने की खबर है। अफगान अधिकारियों के मुताबिक एयर स्ट्राइक में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। 

अफगानिस्तान पर हुई इस एयर स्ट्राइक में कई गांवों को भी निशाना बनाया गया है। हालांकि, पाकिस्तानी अधिकारियों ने अभी तक आधिकारिक तौर पर एयर स्ट्राइक की पुष्टि नहीं की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने अफगानिस्तान के इलाकों में बमबारी की है। इस एयर स्ट्राइक में काफी तबाही हुई है। पाकिस्तानी एयर स्ट्राइक के बाद इलाके में तनाव काफी बढ़ गया है।

हमले के बाद तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने बर्मल पर हुए हमले के बाद जवाबी कार्रवाई की धमकी दी है। तालिबान ने एक बयान जारी कर कहा कि अफगानिस्तान को अपनी भूमि और संप्रभुता की रक्षा करने का पूरा अधिकार है। हमले की निंदा करते हुए तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों की बमबारी वाले इलाकों में वजीरिस्तान के शरणार्थी भी शामिल थे।

पाकिस्तान की इस एयर स्ट्राइक में अब तक 15 लोगों के मारे जाने की खबर है। मरने वालों में खासतौर पर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक कई इलाकों में अभी भी राहत और बचाव कार्य जारी है। जबकि कई घायलों की हालत बेहद गंभीर है। जिनका फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि इस एयरस्ट्राइक की वजह से इलाज के दौरान कई लोगों की मौत हो सकती है।

क्या थी इस हवाई हमले की वजह? 

पाकिस्तानी तालिबान, या तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने हाल ही में पाकिस्तानी बलों पर अपने हमले तेज कर दिए हैं, पाकिस्तान ने अफगान तालिबान पर इन आतंकवादियों को शरण देने का आरोप लगाया है। तालिबान के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इनायतुल्ला ख्वारज्मी ने पाकिस्तानी दावों को खारिज कर दिया और ट्विटर पर पोस्ट किया कि हवाई हमले में वजीरिस्तान के शरणार्थी मारे गए हैं।

ख्वारेजमी ने कहा कि हमले में कई बच्चे और अन्य नागरिक मारे गए और घायल हो गए, हालांकि हताहतों की संख्या का कोई आधिकारिक आंकड़ा नहीं दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि वजीरिस्तान के शरणार्थी आम नागरिक हैं जो पाकिस्तान के कबायली इलाकों में सैन्य कार्रवाई के कारण विस्थापित हुए हैं। हालांकि, पाकिस्तान का कहना है कि टीटीपी के कई कमांडर और लड़ाके अफगानिस्तान भाग गए हैं, जहां सीमावर्ती प्रांतों में अफगान तालिबान द्वारा उन्हें संरक्षण दिया जा रहा है।

संबंधित सामग्री

भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रनों से हराया, T20 सीरीज अपने नाम की, वैभव बने हीरो

खेल

भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रनों से हराया, T20 सीरीज अपने नाम की, वैभव बने हीरो

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे को T20 सिरीज में 3-0 से हराया। वैभव सूर्यवंशी और मयंक यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

PM मोदी ने का नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर हाईपावर टॉस्क फोर्स बनाने का फैसला

देश-विदेश

PM मोदी ने का नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर हाईपावर टॉस्क फोर्स बनाने का फैसला

PM मोदी ने इंस्टाग्राम पर नया वीडियो पोस्ट किया, जिसमें छात्रों के भविष्य के लिए नई पहल और कठोर सजा के प्रावधानों की घोषणा की।

तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान जेल भेजा, साथ खड़े हुए भाई तेजस्वी

राज्य

तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान जेल भेजा, साथ खड़े हुए भाई तेजस्वी

RJD नेता तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया गया। उनके भाई तेजस्वी यादव ने सरकार की कार्रवाई की निंदा की।

धन की तंगी होगी छूमंतर! बाथरूम में चुपचाप रख दें ये सफेद चीज, वास्तु के अनुसार सुधर सकती है आर्थिक स्थिति

सनातन

धन की तंगी होगी छूमंतर! बाथरूम में चुपचाप रख दें ये सफेद चीज, वास्तु के अनुसार सुधर सकती है आर्थिक स्थिति

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बाथरूम में नमक रखने से नकारात्मक ऊर्जा कम होती है और सकारात्मक वातावरण बनता है, हालांकि इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

भारत को मिला पहला गोल्ड, मीराबाई ने वेटलिफ्टिंग में 190 KG उठाया; ऋषिकांत ने मेंस में सिल्वर जीता

देश-विदेश

भारत को मिला पहला गोल्ड, मीराबाई ने वेटलिफ्टिंग में 190 KG उठाया; ऋषिकांत ने मेंस में सिल्वर जीता

मणिपुर के ऋषिकांत सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मेन्स वेटलिफ्टिंग 60 KG कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीतकर भारत का परचम लहराया।