बेख़ौफ अपराधी,ढाबे पर हुई चाकूबाजी में एक की मौत

one-killed-in-stabbing-at-a-dhaba

बेख़ौफ अपराधी,ढाबे पर हुई चाकूबाजी में एक की मौत

By:

Ranu

बेख़ौफ अपराधीढाबे पर हुई चाकूबाजी में एक की मौत

मध्यप्रदेश के बैतूल में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे है कुछ दिन पूर्व हुई थी थियेटर में चाकूबाजी, अब ढाबे पर हुई वारदात । ताजा मामला ढाबे पर चाकूबाजी का सामने आया है जहाँ इस घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए हैं। चाकूबाजी की घटना को तीन लोगों ने अंजाम दिया।
जानकारी के अनुसार ढाबे पर खाना खाने के दौरान विवाद हुआ था। मृतक विनोद धुर्वे दोस्तों के साथ ढाबे पर खाना खाने गया था। इसी दौरान तीनों बदमाशों से उनका विवाद हुआ। बदमाशों ने विनोद सहित दो अन्य युवकों को चाकुओं से गोद डाला। विनोद धुर्वे की अस्पताल लाने के दौरान मौत हो गई। मृतक विनोद के शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। दो घायलों का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
पुलिस ने दो आरोपियों को राउंडअप कर लिया है और एक आरोपी की तलाश की जा रही है। घटना झल्लार थाना क्षेत्र के चिचोलीढाना गाँव की है। घटना मृतक विनोद धुर्वे उम्र 24 वर्ष निवासी चिचोला ढाना की मौत हो गई है जबकि घायलों में नंदू विश्वकर्मा उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम प्रभु ढाना और महादेव मलेवार उम्र 25 वर्ष निवासी चिचोलाढाना का जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।

रिपोर्ट - शशांक सोनकपुरिया

‘करिश्मा का करिश्मा’ की झनक शुक्ला ने की शादी

संबंधित सामग्री

प्रदेश में साढ़े 3 लाख मेट्रिक टन मूंग की खरीदी, सीएम डॉ. मोहन बोले- गड़बड़ी करने वालों पर लें सख्त एक्शन

राज्य

प्रदेश में साढ़े 3 लाख मेट्रिक टन मूंग की खरीदी, सीएम डॉ. मोहन बोले- गड़बड़ी करने वालों पर लें सख्त एक्शन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में मूंग की खरीदी की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को गड़बड़ी के खिलाफ सख्त निर्देश दिए।

सीएम डॉ. मोहन का इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर, 1758 करोड़ रुपये की लागत से 4-लेन बनेगा भोपाल–विदिशा रोड

राज्य

सीएम डॉ. मोहन का इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर, 1758 करोड़ रुपये की लागत से 4-लेन बनेगा भोपाल–विदिशा रोड

मध्यप्रदेश सरकार ने भोपाल-विदिशा रोड को 4-लेन में उन्नत करने की 1758 करोड़ रुपये की योजना का प्रस्ताव रखा है।

अहम समीक्षा कर सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, कहा- बलराम कृषि महोत्सव को सांस्कृतिक उत्सव के रूप में मनाएं

राज्य

अहम समीक्षा कर सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, कहा- बलराम कृषि महोत्सव को सांस्कृतिक उत्सव के रूप में मनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बलराम कृषि महोत्सव को सांस्कृतिक पर्व के रूप में मनाने का निर्देश दिया, स्वतंत्रता दिवस और अन्य त्योहारों के लिए व्यापक तैयारियों की समीक्षा की।

कहीं कम-कहीं ज्यादा वर्षा की स्थिति, सीएम डॉ. मोहन बोले- हर जिले में रखी जाए आवश्यक तैयारी

राज्य

कहीं कम-कहीं ज्यादा वर्षा की स्थिति, सीएम डॉ. मोहन बोले- हर जिले में रखी जाए आवश्यक तैयारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में कम वर्षा की स्थिति की समीक्षा की और आपदा प्रबंधन के लिए सभी जिलों में आवश्यक तैयारियों का आदेश दिया।

BHEL गेट नंबर-8 के पास मिला युवक का शव,शरीर पर गंभीर चोटों के निशान

राज्य

BHEL गेट नंबर-8 के पास मिला युवक का शव,शरीर पर गंभीर चोटों के निशान

भोपाल में BHEL गेट नंबर-8 के पास बोरी में बंद युवक का शव मिला, जिसकी मौत करीब 4-5 दिन पहले हुई थी। पुलिस ने हत्या की आशंका व्यक्त की।