Non Veg Prasad Temples in India: जानिए भारत के ऐसे कौन से मंदिर हैं जहां प्रसाद ...

non-veg-prasad-temples-india-list

Non Veg Prasad Temples in India: जानिए भारत के ऐसे कौन से मंदिर हैं जहां प्रसाद के रूप में चढ़ते हैं नॉनवेज

non veg prasad temples in india जानिए भारत के ऐसे कौन से मंदिर हैं जहां प्रसाद के रूप में चढ़ते हैं नॉनवेज

मंदिरों में परंपरागत शाकाहारी प्रसाद के अलावा नॉनवेज प्रसाद की भी परंपरा Non Veg Prasad Temples in India: आमतौर पर हम सभी मंदिर जाते हैं पूजा-पाठ करते हैं और उसके बाद प्रसाद लेते है। बात करें प्रसाद की तो मंदिर के पंडित के द्वारा नारियल,लड्डू,फल,लाई,मेवा जैसे प्रसाद मितले हैं। लेकिन भारत में कुछ ऐसे मंदिर भी मंदिर हैं जहां देवी-देवताओं को नॉनवेज प्रसाद जैसे मटन, मछली, मोमो और चाऊमीन चढ़ाए जाते हैं। यह परंपरा धार्मिक आस्था और स्थानीय संस्कृति का अनोखा संगम है। Non Veg Prasad Temples in India:

 झारखंड के मां छिन्नमस्तिका मंदिर में मटन का प्रसाद

बतादें कि रामगढ़ जिले के मां छिन्नमस्तिका मंदिर को रजरप्पा मंदिर भी कहा जाता है। यह भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठों में से एक है, जहां मां छिन्नमस्तिका की सिर कटी मूर्ति स्थापित है। यहां भक्त बकरे की बलि देते हैं और मटन को प्रसाद के रूप में चढ़ाते हैं। यह सदियों पुरानी परंपरा है जिसमें भक्त खुद मटन प्रसाद ग्रहण करते हैं।

 हैदराबाद का ‘जिंदा मछली’ प्रसाद

हैदराबाद में जून के महीने में गुट्टी का प्रसाद के लिए भारी संख्या में लोग इकट्ठा होते हैं। यह प्रसाद अस्थमा रोगियों के लिए विशेष माना जाता है। यहां जिंदा मछली को निगलने की परंपरा है, जिसे दमा रोग में लाभकारी माना जाता है।

Non Veg Prasad Temples in India:

read more:  मौसी के घर से विदा होंगे भगवान जगन्नाथ… जानिए बहुदा यात्रा की पूरी पूजा विधि और महत्व

तमिलनाडु के मुनियांदी स्वामी मंदिर में मटन बिरयानी प्रसाद

तो वहीं मदुरै जिले के मुनियांदी स्वामी मंदिर में भगवान मुनियांदी को मटन बिरयानी और चिकन प्रसाद चढ़ाया जाता है। यह परंपरा 1973 से शुरू हुई जब एक स्थानीय व्यवसायी ने भगवान को धन्यवाद स्वरूप भव्य दावत दी थी। तब से यह उत्सव हर साल आयोजित होता है और स्थानीय लोग इसे बड़ी श्रद्धा से मनाते हैं।

कोलकाता के ‘Chinese Kali Temple’ में चाइनीज प्रसाद

Non Veg Prasad Temples in India:

कोलकाता के टंगरा इलाके में मां काली को मोमोज और हक्का नूडल्स चढ़ाने की अनोखी परंपरा है। यहां भक्त चाइनीज व्यंजनों को प्रसाद के रूप में अर्पित करते हैं और मानते हैं कि मां काली सभी प्रकार के प्रसाद स्वीकार करती हैं।

केरल के मंच चॉकलेट प्रसाद की अनोखी परंपरा

Non Veg Prasad Temples in India:

Non Veg Prasad Temples in India: केरल के एक मंदिर में भगवान मुरुगन को मंच चॉकलेट चढ़ाने की परंपरा है। एक बच्चे की आस्था से शुरू हुई यह परंपरा अब लोकप्रिय हो गई है, जहाँ भक्त भगवान को अपने वजन के बराबर चॉकलेट चढ़ाते हैं। इस अनोखे प्रसाद से उनकी इच्छाएं पूरी होने का विश्वास है।

read more:  भगवान शिव को प्रसन्न करने का विशेष दिन, जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि…

 

संबंधित सामग्री

दोपहर का खाना खाते ही नींद आने लगती है? जानिए इसके पीछे की वजह

लाइफ स्टाइल

दोपहर का खाना खाते ही नींद आने लगती है? जानिए इसके पीछे की वजह

दोपहर के खाने के बाद नींद आने के पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे कि भारी भोजन, सर्केडियन रिदम और खून में ग्लूकोज का बदलाव।

CM योगी ने गोरखपुर में नई सड़क का किया उद्घाटन, रवि किशन की फिर ली चुटकी

राज्य

CM योगी ने गोरखपुर में नई सड़क का किया उद्घाटन, रवि किशन की फिर ली चुटकी

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रीन सिटी-माधोपुर बांध सड़क का उद्घाटन किया, जो 69.58 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हुई है।

अंबिकापुर​​​​​​​: डेथ सर्टिफिकेट जारी होने के बाद भी जवान का 42 दिन चलता रहा इलाज

राज्य

अंबिकापुर​​​​​​​: डेथ सर्टिफिकेट जारी होने के बाद भी जवान का 42 दिन चलता रहा इलाज

छत्तीसगढ़ में एक व्यक्ति की मौत के बाद भी आयुष्मान योजना के रिकॉर्ड में 42 दिन तक उसका इलाज जारी रहा। परिवार ने तकनीकी गलती पर सवाल उठाए।

शहनाज गिल के साथ हुआ हादसा, पेट में निगल गईं नोज रिंग, सेट पर बुरी तरह चिल्लाईं, वीडियो में दिखा पूरा वाकया

मनोरंजन

शहनाज गिल के साथ हुआ हादसा, पेट में निगल गईं नोज रिंग, सेट पर बुरी तरह चिल्लाईं, वीडियो में दिखा पूरा वाकया

फिल्म 'इश्कनामा' के सेट पर शहनाज गिल के नोज रिंग मुँह में अटक गई, जिससे उन्हें खांसी आई। सह-कलाकार सौरभ सचदेवा ने मदद की।

ट्रैकिंग पर निकला इंदौर का युवक 3 दिन से लापता, मंगेतर को ही पता था प्लान; मोबाइल भी बंद

राज्य

ट्रैकिंग पर निकला इंदौर का युवक 3 दिन से लापता, मंगेतर को ही पता था प्लान; मोबाइल भी बंद

इंदौर का 31 वर्षीय युवक अद्वैत उपाध्याय, जो बेंगलुरु की शिवगंगे पहाड़ियों में ट्रैकिंग के लिए गया था, तीन दिनों से लापता है। उसकी बाइक मिली है पर मोबाइल बंद है।