“सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता”...सीकर के SK गर्ल्स कॉलेज में मेधावी छात्राओं को स्कूटी वितरित

no-shortcut-to-success-sk-girls-college-sikar-scooty-distribution

“सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता”...सीकर के SK गर्ल्स कॉलेज में मेधावी छात्राओं को स्कूटी वितरित

“सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता”सीकर के sk गर्ल्स कॉलेज में मेधावी छात्राओं को स्कूटी वितरित

Sikar Students Scooty Distribution: सीकर के एसके गर्ल्स कॉलेज में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय पखवाड़ा के तहत श्रीमाधोपुर की प्रतिभावान छात्रा पूर्वा शर्मा को कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना और देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण योजना के अंतर्गत स्कूटी प्रदान की गई। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अरविंद महिला ने कहा कि राजस्थान सरकार की इस योजना का उद्देश्य उच्च शिक्षा में बेटियों को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम में महाविद्यालय सरकार के सदस्य डॉ. बंसीलाल, अरविंद कुमार वर्मा, अनिल दधीच, डॉ. योगेश कुमार, अनीता नेहरा, राजपाल सिंह शेखावत सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

श्रीमाधोपुर में पूर्वा का भव्य स्वागत

स्कूटी प्राप्त कर श्रीमाधोपुर पहुंचने पर पूर्वा का नगरपालिका के सामने भव्य स्वागत किया गया। नगरपालिका अध्यक्ष हरिनारायण महंत के नेतृत्व में आयोजित स्वागत समारोह में पूर्वा ने खुशी जाहिर की। महंत ने छात्रा को परीक्षा में सफलता के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा, “श्रीमाधो को अपनी बेटियों पर गर्व है।” स्वागत समारोह में अधिश्वासी अधिकारी अशोक जाखड़, शिक्षाविद साधुराम सैनी, अशोक पारीक, पार्षद नंदकिशोर शर्मा, रोशन लाल बिजारणीया, महावीर ठठेरा, सेवानिवृत्त प्राचार्य शिवपाल सिंह शेखावत, डॉ. चंद्रप्रकाश व्यास, उर्मिला चौरसिया, विप्र सेना अध्यक्ष मुकेश शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे। Read More: Rajasthan CM attacks Congress: राजस्थान के मुखिया भजनलाल शर्मा का कांग्रेस पर हमला कांग्रेस ने दिए नारे, मोदी ने किया काम

“सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता”

पूर्वा शर्मा ने स्कूटी प्राप्त करने पर कहा, “सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। कड़ी मेहनत और धैर्य ही सफलता की कुंजी हैं।” उन्होंने अपने माता-पिता और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। समाजशास्त्री डॉ. सोहन लाल ने कहा कि 10वीं और 12वीं में बेटियों ने बाजी मारी है। सत्यनारायण खांडल ने जोड़ा, “आज बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं और श्रीमाधोपुर का गौरव बढ़ा रही हैं।” [caption id="attachment_90688" align="alignnone" width="409"]पूर्वा शर्मा को मिली स्कूटी पूर्वा शर्मा को मिली स्कूटी[/caption]

Sikar Students Scooty Distribution: राजस्थान सरकार की स्कूटी योजना

राजस्थान सरकार की कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना और देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण योजना के तहत 12वीं के बाद कॉलेज में प्रवेश लेने वाली मेधावी छात्राओं को मेरिट के आधार पर मुफ्त स्कूटी दी जाती है। यह योजना बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने सरकार की इस पहल की सराहना की और बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

संबंधित सामग्री

28 जुलाई 2026 राशिफल: इन राशियों को मिलेंगे नए मौके और आर्थिक लाभ, जानें आपका दिन कैसा रहेगा

सनातन

28 जुलाई 2026 राशिफल: इन राशियों को मिलेंगे नए मौके और आर्थिक लाभ, जानें आपका दिन कैसा रहेगा

28 जुलाई 2026 राशिफल: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल, व्यापार, नौकरी, प्रेम, पढ़ाई, निवेश और सफलता से जुड़े महत्वपूर्ण संकेत।

CM डॉ. यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले-  5 पीढ़ियों से सिर्फ एक परिवार तक सिमटी पार्टी, किसी को आगे नहीं

राज्य

CM डॉ. यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- 5 पीढ़ियों से सिर्फ एक परिवार तक सिमटी पार्टी, किसी को आगे नहीं

दतिया उपचुनाव में, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाजपा की विकास नीतियों का प्रचार किया और कांग्रेस के शासन की आलोचना की।

Balram Krishi Mahotsav Connects Farmers with Scientific Farming and Prosperous Future: Chief Minister Dr. Yadav

राज्य

Balram Krishi Mahotsav Connects Farmers with Scientific Farming and Prosperous Future: Chief Minister Dr. Yadav

CM Dr. Mohan Yadav transferred ₹3308 crore to over 82 lakh farmers in MP, aiming to modernize agriculture and increase farmers' income.

लुधियाना को CM मान की डबल सौगात: शिक्षा और उद्योग को मिली बड़ी रफ्तार, ₹1,116 करोड़ के स्टील प्लांट की रखी नींव

राज्य

लुधियाना को CM मान की डबल सौगात: शिक्षा और उद्योग को मिली बड़ी रफ्तार, ₹1,116 करोड़ के स्टील प्लांट की रखी नींव

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शिक्षा और उद्योग क्षेत्र में दो बड़ी परियोजनाएं लुधियाना में शुरू कीं, जिसमें शिक्षा और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा में धूनीवाले धाम के विकास के लिए सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला और इसे भव्य बनाने की बात कही।