CM Nitish Tejashwi Debate: बिहार विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन जमकर हंगामा हुआ। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बीच तीखी बहस देखने को मिली। दरअसल, राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान विपक्ष ने हंगामा किया, जिसपर CM नीतीश कुमार अचानक खड़े हो गए। उन्होंने गुस्से में तेजस्वी यादव से कहा, सुनिए आप लोग आजतक कोई काम किए हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने इस पर कहा, आप ही आए थे हमारे पास 2 बार। हम नहीं आए थे।

तेजस्वी ने सरकार को घेरा
इधर, राज्यपाल के अभिभाषण पर तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने कहा, 'सरकार की दो पहचान है, पहली- झूठी वाहवाही और दूसरी- पूरी लापरवाही। सरकार की नींद ऐसी है कि बेटियों की चीख से भी नहीं टूटती है।' [caption id="attachment_132478" align="alignnone" width="468"]
तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार को जमकर घेरा[/caption]